ठंडे पानी और जूस के स्वास्थ्य पर असर: जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

लाइफस्टाइल डेस्क

On

गर्मियों में ठंडा पानी और जूस पिने की आदत से हो सकते हैं लाभ और नुकसान, जानें सही तरीका

गर्मियों में ठंडा पानी या जूस पिने की आदत आम होती है, लेकिन सीधे फ्रिज से निकाली गई ठंडी चीजें स्वास्थ्य पर असर डाल सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक ठंडा पानी या जूस सीधे पिने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

खाद्य और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडा पानी अचानक पिने से गले और पेट पर प्रभाव पड़ सकता है। गले में खराश, खांसी या संवेदनशील लोगों में इरिटेशन सामान्य लक्षण हैं। साथ ही, पाचन तंत्र को ठंडे तरल पदार्थ को सामान्य तापमान पर लाने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, जिससे डाइजेशन धीमा हो सकता है।

यह समस्या विशेष रूप से गर्मियों में देखी जाती है, जब लोग ज्यादा हाइड्रेट रहने के लिए ठंडा पानी या जूस पीते हैं। घर, ऑफिस या बाहर कहीं भी तुरंत ठंडा पेय पिने से ये असर दिखाई दे सकता है।

अत्यधिक ठंडा पानी पेट दर्द, गैस या पेट में क्रैम्प्स का कारण बन सकता है। जिन लोगों का पेट संवेदनशील होता है, उनके लिए यह और भी समस्या बन सकता है। इसके अलावा, बहुत ठंडी चीजें खाने या पीने से दांतों में संवेदनशीलता, झनझनाहट या दर्द भी हो सकता है।

सही तरीका क्या है
विशेषज्ञों के अनुसार, ठंडा पानी या जूस पीने से पहले उसे 5-10 मिनट तक कमरे के तापमान पर आने देना चाहिए। अत्यधिक ठंडे (बर्फ जैसे) पेय से बचना चाहिए। कटे हुए फलों के जूस को ज्यादा देर तक स्टोर नहीं करना चाहिए और हमेशा ढककर, साफ-सुथरी जगह पर रखना चाहिए।

गर्मी के मौसम में लोग अक्सर ठंडे पेय का सेवन अधिक करते हैं, क्योंकि यह तुरंत ठंडक का एहसास देता है। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि लंबे समय तक फ्रिज में रखे गए जूस या ठंडे पेय को तुरंत पीने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ बढ़ सकती हैं।

सावधानी अपनाकर ठंडा पानी और जूस पीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। सही तापमान पर पेय पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है, डाइजेशन सामान्य रहता है और गले या दांतों पर कोई दिक्कत नहीं होती।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Apr 2026 By Nitin Trivedi

ठंडे पानी और जूस के स्वास्थ्य पर असर: जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

लाइफस्टाइल डेस्क

गर्मियों में ठंडा पानी या जूस पिने की आदत आम होती है, लेकिन सीधे फ्रिज से निकाली गई ठंडी चीजें स्वास्थ्य पर असर डाल सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक ठंडा पानी या जूस सीधे पिने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

खाद्य और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडा पानी अचानक पिने से गले और पेट पर प्रभाव पड़ सकता है। गले में खराश, खांसी या संवेदनशील लोगों में इरिटेशन सामान्य लक्षण हैं। साथ ही, पाचन तंत्र को ठंडे तरल पदार्थ को सामान्य तापमान पर लाने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, जिससे डाइजेशन धीमा हो सकता है।

यह समस्या विशेष रूप से गर्मियों में देखी जाती है, जब लोग ज्यादा हाइड्रेट रहने के लिए ठंडा पानी या जूस पीते हैं। घर, ऑफिस या बाहर कहीं भी तुरंत ठंडा पेय पिने से ये असर दिखाई दे सकता है।

अत्यधिक ठंडा पानी पेट दर्द, गैस या पेट में क्रैम्प्स का कारण बन सकता है। जिन लोगों का पेट संवेदनशील होता है, उनके लिए यह और भी समस्या बन सकता है। इसके अलावा, बहुत ठंडी चीजें खाने या पीने से दांतों में संवेदनशीलता, झनझनाहट या दर्द भी हो सकता है।

सही तरीका क्या है
विशेषज्ञों के अनुसार, ठंडा पानी या जूस पीने से पहले उसे 5-10 मिनट तक कमरे के तापमान पर आने देना चाहिए। अत्यधिक ठंडे (बर्फ जैसे) पेय से बचना चाहिए। कटे हुए फलों के जूस को ज्यादा देर तक स्टोर नहीं करना चाहिए और हमेशा ढककर, साफ-सुथरी जगह पर रखना चाहिए।

गर्मी के मौसम में लोग अक्सर ठंडे पेय का सेवन अधिक करते हैं, क्योंकि यह तुरंत ठंडक का एहसास देता है। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि लंबे समय तक फ्रिज में रखे गए जूस या ठंडे पेय को तुरंत पीने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ बढ़ सकती हैं।

सावधानी अपनाकर ठंडा पानी और जूस पीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। सही तापमान पर पेय पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है, डाइजेशन सामान्य रहता है और गले या दांतों पर कोई दिक्कत नहीं होती।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/eating-cold-watermelon-immediately-can-cause-harm-know-the-right/article-50608

खबरें और भी हैं

PM मोदी ने पूछी थी ‘पेड्डी’ की कहानी, राम चरण ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

टाप न्यूज

PM मोदी ने पूछी थी ‘पेड्डी’ की कहानी, राम चरण ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

फिल्म के प्रमोशन के दौरान बोले राम चरण- विकसित भारत और गांवों के सशक्तिकरण से जुड़ा है ‘पेड्डी’ का कॉन्सेप्ट...
बालीवुड 
PM मोदी ने पूछी थी ‘पेड्डी’ की कहानी, राम चरण ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

बॉबी देओल ने वैभव सूर्यवंशी को दी सलाह, बोले- लोगों की बातों पर ध्यान मत दो

युवा बल्लेबाज की तारीफ करते हुए बॉबी देओल ने कहा- सफलता के साथ जलन भी आती है, अपना खेल जारी...
बालीवुड 
बॉबी देओल ने वैभव सूर्यवंशी को दी सलाह, बोले- लोगों की बातों पर ध्यान मत दो

रणवीर सिंह के समर्थन में उतरे राम गोपाल वर्मा, बोले- बैन करना है तो FWICE को करो

डॉन 3 विवाद के बीच फिल्ममेकर ने FWICE पर उठाए सवाल, कहा- निजी विवाद में दखल देना गलत
बालीवुड 
रणवीर सिंह के समर्थन में उतरे राम गोपाल वर्मा, बोले- बैन करना है तो FWICE को करो

जैकी श्रॉफ का खुलासा, सलमान खान को पहली फिल्म दिलाने में निभाई थी अहम भूमिका

करियर के शुरुआती दिनों की यादें साझा करते हुए बोले जैकी, सलमान की तस्वीर लेकर निर्माताओं के पास जाते थे...
बालीवुड 
जैकी श्रॉफ का खुलासा, सलमान खान को पहली फिल्म दिलाने में निभाई थी अहम भूमिका

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.