अमेरिका-ईरान में 2 हफ्ते का सीजफायर, 40 दिन बाद थमी जंग; पाकिस्तान की मध्यस्थता से बनी सहमति

अंतराष्ट्रीय न्यूज

On

ट्रम्प बोले—पाकिस्तान की अपील के बाद लिया गया फैसला

लगभग 40 दिनों से जारी अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव पर फिलहाल विराम लग गया है। दोनों देशों के बीच 2 हफ्तों के अस्थायी सीजफायर पर सहमति बनी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस समझौते की पुष्टि करते हुए कहा कि यह निर्णय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख की अपील के बाद लिया गया।

यह सीजफायर तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है, जिसके तहत अमेरिका और उसके सहयोगी इजराइल हमले रोकेंगे, वहीं ईरान भी जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा। समझौते के अनुसार, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट को अगले दो हफ्तों तक जहाजों के लिए खोला जाएगा, जहां से तेल और गैस की वैश्विक सप्लाई का बड़ा हिस्सा गुजरता है।

सूत्रों के मुताबिक, इस समझौते में पाकिस्तान की मध्यस्थता अहम रही, जबकि अंतिम चरण में चीन के हस्तक्षेप ने भी वार्ता को आगे बढ़ाया। पाकिस्तान ने ही 14 दिन के युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था, जिसे ईरान ने स्वीकार कर लिया। अब 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच औपचारिक बातचीत प्रस्तावित है, जहां स्थायी समाधान पर चर्चा होगी।

सीजफायर से पहले हालात काफी तनावपूर्ण थे। ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी थी कि यदि होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित नहीं की गई, तो कड़ी सैन्य कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बातचीत की प्रक्रिया तेज हुई।

Also Read:  भारत के स्पेस स्टार्टअप्स की बड़ी तैयारी: अंतरिक्ष में ईंधन स्टेशन से कचरा हटाने तक की योजनाएं

ईरान ने इस बीच अमेरिका को 10 सूत्रीय प्रस्ताव भी भेजा है। इसमें सभी हमले रोकने, आर्थिक प्रतिबंध हटाने, फ्रीज संपत्तियों की वापसी, अमेरिकी सैन्य उपस्थिति खत्म करने और क्षेत्रीय संघर्षों को समाप्त करने जैसी शर्तें शामिल हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने दावा किया है कि यह समझौता उसकी शर्तों पर हुआ है और इसे रणनीतिक जीत बताया है।

Also Read:  डॉ.अवनीश राही की ‘मैं भूख हूँ’ ने रचा नया साहित्यिक अध्याय, साइना नेहवाल के हाथों हुआ भव्य लोकार्पण

हालांकि, इजराइल ने स्पष्ट किया है कि यह सीजफायर लेबनान में लागू नहीं होगा। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई जारी रह सकती है।

Also Read:  US Visa Rule 2026: 3 सितंबर की सुनवाई भारतीय छात्रों के लिए क्यों अहम?

सीजफायर के असर वैश्विक बाजारों पर भी दिखे हैं। तेल की कीमतों में 15 से 16 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है, जबकि एशियाई शेयर बाजारों में तेजी आई है। जापान और दक्षिण कोरिया के बाजारों में शुरुआती कारोबार में उल्लेखनीय उछाल देखा गया।

ईरान और इराक में इस फैसले के बाद लोगों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह युद्धविराम अस्थायी राहत जरूर है, लेकिन क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए आगामी वार्ता निर्णायक होगी।

 
 

Recommended for You

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

बिजली कर्मचारियों की मांगों पर सरकार के फैसलों का महासंघ ने जताया आभार, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग दोहराई

मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारी हित में लिए गए फैसलों के लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...
मध्य प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों की मांगों पर सरकार के फैसलों का महासंघ ने जताया आभार, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग दोहराई

एमएसएमई संशोधन विधेयक: पहचान से परे, छोटे कारोबारों के विकास पर ज़ोर साहिल तनेजा, मुख्य व्यवसाय अधिकारी, नामदेव फिनवेस्ट

उद्यम पोर्टल पर पंजीकृत सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की संख्या अब 9.16 करोड़ से भी अधिक हो गई...
देश विदेश 
एमएसएमई संशोधन विधेयक: पहचान से परे, छोटे कारोबारों के विकास पर ज़ोर  साहिल तनेजा, मुख्य व्यवसाय अधिकारी, नामदेव फिनवेस्ट

जंगल बचाने से लेकर गांव संवारने तक, सतपुड़ा में आईसीआईसीआई फाउंडेशन की संरक्षण मुहिम से जंगल, वन्यजीव और गांव—तीनों को संबल

बैंक की सीएसआर शाखा आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ ने नर्मदापुरम जिले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और उसके आसपास वन्यजीवों...
मध्य प्रदेश 
जंगल बचाने से लेकर गांव संवारने तक, सतपुड़ा में आईसीआईसीआई फाउंडेशन की संरक्षण मुहिम से जंगल, वन्यजीव और गांव—तीनों को संबल

चीनी खरीद पर लिमिट, Blinkit-Swiggy से 2 से 5 किलो तक ही ऑर्डर; दाम ₹65 के पार

रक्षाबंधन से पहले बढ़ी मांग और कीमतों के बीच ऑनलाइन-ऑफलाइन स्टोर्स ने खरीद सीमित की; सरकार ने 10 लाख टन...
बिजनेस 
चीनी खरीद पर लिमिट, Blinkit-Swiggy से 2 से 5 किलो तक ही ऑर्डर; दाम ₹65 के पार

बिजनेस