नासिक में आईटी कंपनी में यौन शोषण का आरोप, 9 FIR दर्ज; 7 आरोपी गिरफ्तार

नेशनल न्यूज

On

महिला कर्मचारियों ने लगाया उत्पीड़न, धमकी और धर्म परिवर्तन का दबाव; जांच के लिए विशेष समिति गठित

महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) कार्यालय में काम करने वाली आठ महिला कर्मचारियों ने यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में अब तक 9 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि पुलिस ने एक महिला सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक महिला आरोपी अभी फरार बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों में कंपनी के कर्मचारी, एचआर विभाग से जुड़े कुछ लोग और डिलीवरी पार्टनर शामिल हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया, साथ ही कार्यस्थल पर लगातार मानसिक दबाव और अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा।

पहली एफआईआर में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी मुलाकात एक आरोपी से कॉलेज के दौरान हुई थी, जिसने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। बाद में आरोपी ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए, जबकि बाद में यह सामने आया कि वह पहले से शादीशुदा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे कई बार जबरन संबंध बनाने के लिए दबाव डाला गया और विरोध करने पर धमकाया गया।

अन्य एफआईआर में भी अलग-अलग महिलाओं ने छेड़छाड़, पीछा करने, आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और निजी जीवन में दखल देने जैसे आरोप लगाए हैं। कुछ शिकायतों में धार्मिक भावनाएं आहत करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने की बात भी सामने आई है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि एक महिला डिलीवरी पार्टनर अभियुक्तों के संपर्क में थी और कंपनी के सर्वर से उसे 78 ईमेल भेजे गए थे, जिनकी जांच की जा रही है। हालांकि आरोपी पक्ष के वकील ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे गलतफहमी बताया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है और एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है। सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस साधना जाधव की अध्यक्षता में गठित यह समिति 17 अप्रैल को घटनास्थल का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

कंपनी ने इस मामले में बयान जारी कर कहा है कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के प्रति उसकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है। संबंधित कर्मचारियों को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है और पुलिस जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Apr 2026 By Nitin Trivedi

नासिक में आईटी कंपनी में यौन शोषण का आरोप, 9 FIR दर्ज; 7 आरोपी गिरफ्तार

नेशनल न्यूज

महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) कार्यालय में काम करने वाली आठ महिला कर्मचारियों ने यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में अब तक 9 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि पुलिस ने एक महिला सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक महिला आरोपी अभी फरार बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों में कंपनी के कर्मचारी, एचआर विभाग से जुड़े कुछ लोग और डिलीवरी पार्टनर शामिल हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया, साथ ही कार्यस्थल पर लगातार मानसिक दबाव और अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा।

पहली एफआईआर में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी मुलाकात एक आरोपी से कॉलेज के दौरान हुई थी, जिसने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। बाद में आरोपी ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए, जबकि बाद में यह सामने आया कि वह पहले से शादीशुदा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे कई बार जबरन संबंध बनाने के लिए दबाव डाला गया और विरोध करने पर धमकाया गया।

अन्य एफआईआर में भी अलग-अलग महिलाओं ने छेड़छाड़, पीछा करने, आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और निजी जीवन में दखल देने जैसे आरोप लगाए हैं। कुछ शिकायतों में धार्मिक भावनाएं आहत करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने की बात भी सामने आई है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि एक महिला डिलीवरी पार्टनर अभियुक्तों के संपर्क में थी और कंपनी के सर्वर से उसे 78 ईमेल भेजे गए थे, जिनकी जांच की जा रही है। हालांकि आरोपी पक्ष के वकील ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे गलतफहमी बताया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है और एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है। सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस साधना जाधव की अध्यक्षता में गठित यह समिति 17 अप्रैल को घटनास्थल का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

कंपनी ने इस मामले में बयान जारी कर कहा है कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के प्रति उसकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है। संबंधित कर्मचारियों को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है और पुलिस जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/9-firs-filed-alleging-sexual-exploitation-in-it-company-in/article-51309

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.