भोपाल में किराना व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

भोपाल में किराना व्यापारी की हत्या, बैरसिया क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर की वारदात, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल में दिनदहाड़े एक किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात बुधवार शाम बैरसिया थाना क्षेत्र में हुई, जहां अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने कारोबारी को निशाना बनाया और मौके से फरार हो गए। गोली सीधे सीने में लगी और आर-पार निकल गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 42 वर्षीय हनीफ, पिता मोहम्मद शफीक, निवासी वार्ड नंबर 7 बैरसिया के रूप में हुई है। वह इलाके में किराना व्यापार करते थे और घटना के समय शमशाबाद की ओर जा रहे थे। पुलिस ने शव को शमशाबाद रोड स्थित एक ढाबे के पास से बरामद किया।

परिजनों के अनुसार, हनीफ अपने एक रिश्तेदार के घर शमशाबाद जा रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे जब वह शमशाबाद रोड पर पहुंचे, तभी अचानक बाइक पर सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने केवल एक गोली चलाई, जो घातक साबित हुई। परिवार का कहना है कि हनीफ का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी।

घटना की सूचना मिलते ही बैरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने सबूत जुटाने का काम किया। घटनास्थल से मृतक की बाइक बरामद की गई है, जिससे पुलिस को कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है।

भोपाल ग्रामीण पुलिस अधीक्षक रामशरण प्रजापति ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। आसपास के ढाबों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Apr 2026 By Rohit.P

भोपाल में किराना व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल (म.प्र.)

भोपाल में दिनदहाड़े एक किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात बुधवार शाम बैरसिया थाना क्षेत्र में हुई, जहां अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने कारोबारी को निशाना बनाया और मौके से फरार हो गए। गोली सीधे सीने में लगी और आर-पार निकल गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 42 वर्षीय हनीफ, पिता मोहम्मद शफीक, निवासी वार्ड नंबर 7 बैरसिया के रूप में हुई है। वह इलाके में किराना व्यापार करते थे और घटना के समय शमशाबाद की ओर जा रहे थे। पुलिस ने शव को शमशाबाद रोड स्थित एक ढाबे के पास से बरामद किया।

परिजनों के अनुसार, हनीफ अपने एक रिश्तेदार के घर शमशाबाद जा रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे जब वह शमशाबाद रोड पर पहुंचे, तभी अचानक बाइक पर सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने केवल एक गोली चलाई, जो घातक साबित हुई। परिवार का कहना है कि हनीफ का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी।

घटना की सूचना मिलते ही बैरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने सबूत जुटाने का काम किया। घटनास्थल से मृतक की बाइक बरामद की गई है, जिससे पुलिस को कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है।

भोपाल ग्रामीण पुलिस अधीक्षक रामशरण प्रजापति ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। आसपास के ढाबों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/grocery-businessman-murdered-in-broad-daylight-in-bhopal-by-bike/article-51319

खबरें और भी हैं

रीवा में बड़ा फर्जीवाड़ा, तालाब में दिखा दी गेहूं की फसल, पटवारी पर गिरी गाज

टाप न्यूज

रीवा में बड़ा फर्जीवाड़ा, तालाब में दिखा दी गेहूं की फसल, पटवारी पर गिरी गाज

रीवा पटवारी निलंबन मामला, तालाब में गेहूं दिखाने पर प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, फर्जी फसल सत्यापन का खुलासा।
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा में बड़ा फर्जीवाड़ा, तालाब में दिखा दी गेहूं की फसल, पटवारी पर गिरी गाज

अवनीत कौर ने प्लास्टिक सर्जरी अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लुक में बदलाव उम्र के साथ नैचुरल है

एक्ट्रेस ने कहा- सोशल मीडिया पर फैल रही बोटॉक्स और सर्जरी की बातें गलत, फीचर्स में बदलाव समय के साथ...
बालीवुड 
अवनीत कौर ने प्लास्टिक सर्जरी अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लुक में बदलाव उम्र के साथ नैचुरल है

रीवा में लगा कई किमी लंबा जाम, हजारों वाहन फंसे, बेला बायपास पर भूखे-प्यासे खड़े ट्रक ड्राइवर

रीवा जाम की स्थिति बीहर पुल क्षतिग्रस्त होने से बिगड़ी, बेला बायपास पर हजारों वाहन फंसे, ट्रक चालक परेशान और...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा में लगा कई किमी लंबा जाम, हजारों वाहन फंसे, बेला बायपास पर भूखे-प्यासे खड़े ट्रक ड्राइवर

महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में पेश: विपक्ष का हंगामा, अखिलेश-शाह में तीखी बहस, मुस्लिम महिलाओं के आरक्षण पर गरमाई राजनीति

तीन संविधान संशोधन बिलों पर संसद में जोरदार बहस, सीट बढ़ोतरी और परिसीमन प्रस्ताव पर राज्यों की हिस्सेदारी को लेकर...
देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में पेश: विपक्ष का हंगामा, अखिलेश-शाह में तीखी बहस, मुस्लिम महिलाओं के आरक्षण पर गरमाई राजनीति

बिजनेस

रूसी तेल पर अमेरिका की छूट खत्म, भारत की ऊर्जा रणनीति पर असर रूसी तेल पर अमेरिका की छूट खत्म, भारत की ऊर्जा रणनीति पर असर
US ने जनरल लाइसेंस रिन्यू करने से किया इनकार; 11 अप्रैल के बाद रूस से तेल आयात पर बढ़ी अनिश्चितता...
गलत जानकारी वाले FASTag होंगे ब्लैकलिस्ट, NHAI ने बैंकों को VRN वेरिफिकेशन के सख्त निर्देश दिए
भारत की इकोनॉमी 6वें स्थान पर फिसली, IMF रिपोर्ट में ब्रिटेन आगे; रुपये की कमजोरी बनी बड़ी वजह
सेंसेक्स 1,264 अंक उछलकर 78,111 पर बंद, निफ्टी 388 अंक चढ़ा; बैंकिंग और ऑटो शेयरों में जोरदार खरीदारी से बाजार में तेजी
सोना 2,938 उछलकर 1.53 लाख पर, चांदी 13,874 महंगी होकर 2.51 लाख प्रति किलो पहुंची, बाजार में तेज उतार-चढ़ाव जारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.