जीएसटी रेट बढ़ाये जाने की खबरों को लेकर आलोचना के बाद बैकफुट पर सरकार, वित्त मंत्री ने कहा-अटकलें ना लगाएं

Business News

GST रेट्स को तर्कसंगत बनाने के लिए सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में GOM का गठन किया गया है. ये खबरें सामने आई कि समिति ने लग्जरी आईटम्स पर GST बढ़ाने की सिफारिश की है.

कपड़ों, घड़ी, सिगरेट, तंबाकू, कोल्ड ड्रिंक्स समेत 148 आईटम्स पर जीएसटी काउंसिल की ओर से गठित मंत्रियों के समूह (Group Of Ministers) जीएसटी रेट बढ़ाने की सिफारिशों को लेकर सोशल मीडिया में हो रही भारी आलोचना के बाद केंद्र सरकार बैकफुट पर आ गई है. वित्त मंत्रालय (Ministry Of Finance) के अधीन आने वाले सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज कस्टम (CBIC) ने इन आईटम्स पर जीएसटी रेट (GST Rate) बढ़ाने की खबरों को अफवाह करार दिया है.

CBIC ने कहा GOM की नहीं मिली रिपोर्ट

सीबीआईसी (Central Board of Indirect Taxes & Customs)  ने कहा कि जीएसटी काउंसिल (GST Council) में जीएसटी रेट में बदलाव को लेकर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है और मंत्रियों के समूह की सिफारिशें भी उसे नहीं मिली है. यहां तक मंत्रियों के समूह ने अभी तक अपनी रिपोर्ट तैयार कर काउंसिल के पास विचार के लिए सौंपा भी नहीं है. ऐसे में मीडिया में जीएसटी रेट बढ़ाने को लेकर आ रही खबरें प्रीमैच्योर और अफवाह है.   

सीबीआईसी के मुताबिक, जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी रेट को तर्कसंगत बनाने के लिए मंत्रियों के समूह का गठन किया था जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और केरल के मंत्री शामिल हैं और बिहार के उपमुख्यमंत्री इसके अध्यक्ष है. जीएसटी काउंसिल की अध्यक्षता माननीय वित्त मंत्री करती हैं और सभी राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री इसमें  शामिल हैं और जीएसटी दरों में बदलाव करने के लिए काउंसिल ही अधिकृत है. मंत्रियों की समूह केवल अपनी सिफारिश सौंप सकती है. सीबीआईसी के मुताबिक जीएसटी काउंसिल ने अभी तक जीएसटी रेट में बदलाव पर विचार नहीं किया है. काउंसिल को जीओएम की सिफारिशें अभी नहीं मिली हैं. 

वित्त मंत्री बोलींं- अटकलें ना लगाएं

सीबीआईसी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जाकर जीएसटी रेट में बढ़ोतरी किए जाने की खबरों को सिरे से नकार दिया. तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीबीआईसी को इस महत्वपूर्ण और समय पर इन खबरों का खंडन करने को लेकर धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा,  मंत्रियों के समूह में शामिल अलग अलग राज्यों के राज्यों के वित्त मंत्री जीएसटी दर में बदलाव पर विचार कर रहे हैं. इसके बाद, जीएसटी काउंसिल, जिसमें सभी राज्यों के वित्त मंत्री शामिल हैं, अपनी अगली बैठक में उनकी सिफारिशों पर विचार करेगी. वित्त मंत्री ने नसीहत देते हुए कहा, अटकलों से बचना ही बेहतर है.  

GST रेट को तर्कसंगत बनाने की कवायद

जीएसटी काउंसिल ने रेट्स को तर्कसंगत बनाने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का गठन किया था. ये खबरें सामने आई कि मंत्रियों के समूह ने आपसी सहमति के बाद सिगरेट, तंबाकू और उससे जुड़े प्रोडेक्ट्स के साथ एयरेटेड पेय पदार्थों (कोल्ड ड्रिंक) पर जीएसटी रेट को बढ़ाकर 35 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया है जो अभी 28 फीसदी है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Dec 2024 By दैनिक जागरण

जीएसटी रेट बढ़ाये जाने की खबरों को लेकर आलोचना के बाद बैकफुट पर सरकार, वित्त मंत्री ने कहा-अटकलें ना लगाएं

Business News

कपड़ों, घड़ी, सिगरेट, तंबाकू, कोल्ड ड्रिंक्स समेत 148 आईटम्स पर जीएसटी काउंसिल की ओर से गठित मंत्रियों के समूह (Group Of Ministers) जीएसटी रेट बढ़ाने की सिफारिशों को लेकर सोशल मीडिया में हो रही भारी आलोचना के बाद केंद्र सरकार बैकफुट पर आ गई है. वित्त मंत्रालय (Ministry Of Finance) के अधीन आने वाले सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज कस्टम (CBIC) ने इन आईटम्स पर जीएसटी रेट (GST Rate) बढ़ाने की खबरों को अफवाह करार दिया है.

CBIC ने कहा GOM की नहीं मिली रिपोर्ट

सीबीआईसी (Central Board of Indirect Taxes & Customs)  ने कहा कि जीएसटी काउंसिल (GST Council) में जीएसटी रेट में बदलाव को लेकर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है और मंत्रियों के समूह की सिफारिशें भी उसे नहीं मिली है. यहां तक मंत्रियों के समूह ने अभी तक अपनी रिपोर्ट तैयार कर काउंसिल के पास विचार के लिए सौंपा भी नहीं है. ऐसे में मीडिया में जीएसटी रेट बढ़ाने को लेकर आ रही खबरें प्रीमैच्योर और अफवाह है.   

सीबीआईसी के मुताबिक, जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी रेट को तर्कसंगत बनाने के लिए मंत्रियों के समूह का गठन किया था जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और केरल के मंत्री शामिल हैं और बिहार के उपमुख्यमंत्री इसके अध्यक्ष है. जीएसटी काउंसिल की अध्यक्षता माननीय वित्त मंत्री करती हैं और सभी राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री इसमें  शामिल हैं और जीएसटी दरों में बदलाव करने के लिए काउंसिल ही अधिकृत है. मंत्रियों की समूह केवल अपनी सिफारिश सौंप सकती है. सीबीआईसी के मुताबिक जीएसटी काउंसिल ने अभी तक जीएसटी रेट में बदलाव पर विचार नहीं किया है. काउंसिल को जीओएम की सिफारिशें अभी नहीं मिली हैं. 

वित्त मंत्री बोलींं- अटकलें ना लगाएं

सीबीआईसी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जाकर जीएसटी रेट में बढ़ोतरी किए जाने की खबरों को सिरे से नकार दिया. तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीबीआईसी को इस महत्वपूर्ण और समय पर इन खबरों का खंडन करने को लेकर धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा,  मंत्रियों के समूह में शामिल अलग अलग राज्यों के राज्यों के वित्त मंत्री जीएसटी दर में बदलाव पर विचार कर रहे हैं. इसके बाद, जीएसटी काउंसिल, जिसमें सभी राज्यों के वित्त मंत्री शामिल हैं, अपनी अगली बैठक में उनकी सिफारिशों पर विचार करेगी. वित्त मंत्री ने नसीहत देते हुए कहा, अटकलों से बचना ही बेहतर है.  

GST रेट को तर्कसंगत बनाने की कवायद

जीएसटी काउंसिल ने रेट्स को तर्कसंगत बनाने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का गठन किया था. ये खबरें सामने आई कि मंत्रियों के समूह ने आपसी सहमति के बाद सिगरेट, तंबाकू और उससे जुड़े प्रोडेक्ट्स के साथ एयरेटेड पेय पदार्थों (कोल्ड ड्रिंक) पर जीएसटी रेट को बढ़ाकर 35 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया है जो अभी 28 फीसदी है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/government-on-backfoot-after-criticism-over-news-of-increase-in/article-4711

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.