पेटीएम ने 90 दिन में की 1911 करोड़ की कमाई, मुनाफे में भी आई जबरदस्त बढ़त

Business

देश की प्रमुख फिनटेक कंपनी पेटीएम ने इस बार एक नया रिकॉर्ड बनाया है। सिर्फ 90 दिन के भीतर कंपनी ने 1,911 करोड़ रुपये की कमाई की है। वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा भी बेहतर हुआ है, जो उसके ऑपरेशन और व्यवसायिक मॉडल में किए गए सुधारों का परिणाम है।

पेटीएम की रणनीति का असर

पेटीएम ने अपने कोर बिजनेस पेमेंट्स और फाइनेंशियल सर्विसेस पर ज्यादा फोकस किया है, जबकि अन्य व्यवसायों को री-स्ट्रक्चर किया है या उनसे बाहर निकला है। इस रणनीति के कारण कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में उसका टैक्स से पहले का प्रॉफिट (EBITDA) 51 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले क्वार्टर में 11 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही, कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) 23 करोड़ रुपये रहा।

आधिकारिक आंकड़े और वित्तीय सुधार

इस तिमाही में पेटीएम के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो अब 1,911 करोड़ रुपये हो चुका है। इस दौरान कंपनी के सभी प्रमुख वित्तीय आंकड़े, जैसे मार्जिन और कंट्रीब्यूशन प्रॉफिट, बेहतर हुए हैं। इसके साथ ही, कंपनी का कैश बैलेंस भी बेहतर हुआ है, जो अब 12,809 करोड़ रुपये हो चुका है।

यूजर बेस में बढ़ोतरी

हालांकि पेटीएम को पहले अपने यूजर बेस में गिरावट का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब इसमें सुधार नजर रहा है। चौथी तिमाही में कंपनी का ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) बढ़कर 5.1 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। GMV कंपनी के प्लेटफॉर्म पर होने वाली कुल ट्रांजेक्शन वेल्यू को दर्शाता है। इसके अलावा, पेटीएम के एक्टिव मंथली ट्रांजैक्टिंग यूजर्स की संख्या भी बढ़कर 7.2 करोड़ हो गई है।

आगे की दिशा

पेटीएम की सफलता को देखकर कहा जा सकता है कि कंपनी ने सही दिशा में कदम बढ़ाए हैं और आने वाले समय में उसकी वृद्धि की गति और तेज हो सकती है। पेटीएम की बढ़ती हुई यूजर बेस और बेहतर वित्तीय स्थिति से यह साफ हो रहा है कि फिनटेक क्षेत्र में पेटीएम अपनी स्थिति को और मजबूत करेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2025 By दैनिक जागरण

पेटीएम ने 90 दिन में की 1911 करोड़ की कमाई, मुनाफे में भी आई जबरदस्त बढ़त

Business

पेटीएम की रणनीति का असर

पेटीएम ने अपने कोर बिजनेस पेमेंट्स और फाइनेंशियल सर्विसेस पर ज्यादा फोकस किया है, जबकि अन्य व्यवसायों को री-स्ट्रक्चर किया है या उनसे बाहर निकला है। इस रणनीति के कारण कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में उसका टैक्स से पहले का प्रॉफिट (EBITDA) 51 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले क्वार्टर में 11 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही, कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) 23 करोड़ रुपये रहा।

आधिकारिक आंकड़े और वित्तीय सुधार

इस तिमाही में पेटीएम के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो अब 1,911 करोड़ रुपये हो चुका है। इस दौरान कंपनी के सभी प्रमुख वित्तीय आंकड़े, जैसे मार्जिन और कंट्रीब्यूशन प्रॉफिट, बेहतर हुए हैं। इसके साथ ही, कंपनी का कैश बैलेंस भी बेहतर हुआ है, जो अब 12,809 करोड़ रुपये हो चुका है।

यूजर बेस में बढ़ोतरी

हालांकि पेटीएम को पहले अपने यूजर बेस में गिरावट का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब इसमें सुधार नजर रहा है। चौथी तिमाही में कंपनी का ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) बढ़कर 5.1 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। GMV कंपनी के प्लेटफॉर्म पर होने वाली कुल ट्रांजेक्शन वेल्यू को दर्शाता है। इसके अलावा, पेटीएम के एक्टिव मंथली ट्रांजैक्टिंग यूजर्स की संख्या भी बढ़कर 7.2 करोड़ हो गई है।

आगे की दिशा

पेटीएम की सफलता को देखकर कहा जा सकता है कि कंपनी ने सही दिशा में कदम बढ़ाए हैं और आने वाले समय में उसकी वृद्धि की गति और तेज हो सकती है। पेटीएम की बढ़ती हुई यूजर बेस और बेहतर वित्तीय स्थिति से यह साफ हो रहा है कि फिनटेक क्षेत्र में पेटीएम अपनी स्थिति को और मजबूत करेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/paytm-earned-a-tremendous-increase-in-profit-of-1911-crores/article-19997

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.