महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा: CM डॉ मोहन ने दिए अहम दिशा-निर्देश

Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की और कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी शहरों में हॉस्टल उपलब्ध कराने की बात की, और मिशन शक्ति के अंतर्गत "सखी-निवास" सुविधा का विस्तार औद्योगिक क्षेत्रों में करने का सुझाव दिया। इसके अलावा, बालिकाओं और महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने और उनके कौशल उन्नयन के लिए विभागीय समन्वय से गतिविधियां संचालित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सीएम ने महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य और आयुष विभागों से स्वास्थ्य, शारीरिक विकास और पोषण की उचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना बनाने को कहा। आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण और रख-रखाव को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके लिए नगरीय निकायों और पंचायतराज संस्थाओं से समन्वय किया जाएगा।

मोटी आई अभियान की सराहना
सीएम ने झाबुआ जिले में चलाए गए "मोटी आई" अभियान की सराहना की और इसे अन्य जिलों में अनुकरणीय बताया। इस अभियान पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में पूरक पोषण आहार की उपलब्धता को बेहतर बनाने के लिए कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण
सीएम ने आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए प्राथमिकता तय करने की बात की और विभिन्न सरकारी विभागों के भवनों का उपयोग करने की योजना बनाई। साथ ही, उन्होंने यह सुनिश्चित करने की बात कही कि सभी जिलों में आंगनबाड़ियां शासकीय भवनों में संचालित हों।

अन्य योजनाओं की समीक्षा
बैठक में मिशन शक्ति, पूरक पोषण आहार कार्यक्रम, सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों के उन्नयन, पोषण भी पढ़ाई भी, लाड़ली लक्ष्मी योजना, और लाडली बहना योजना की भी समीक्षा की गई।

इसके अलावा, महिला हेल्पलाइन-181 के माध्यम से इस वर्ष 82,552 महिलाओं को सहायता दी गई और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 1,878 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2025 By दैनिक जागरण

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा: CM डॉ मोहन ने दिए अहम दिशा-निर्देश

Bhopal

उन्होंने कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी शहरों में हॉस्टल उपलब्ध कराने की बात की, और मिशन शक्ति के अंतर्गत "सखी-निवास" सुविधा का विस्तार औद्योगिक क्षेत्रों में करने का सुझाव दिया। इसके अलावा, बालिकाओं और महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने और उनके कौशल उन्नयन के लिए विभागीय समन्वय से गतिविधियां संचालित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सीएम ने महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य और आयुष विभागों से स्वास्थ्य, शारीरिक विकास और पोषण की उचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना बनाने को कहा। आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण और रख-रखाव को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके लिए नगरीय निकायों और पंचायतराज संस्थाओं से समन्वय किया जाएगा।

मोटी आई अभियान की सराहना
सीएम ने झाबुआ जिले में चलाए गए "मोटी आई" अभियान की सराहना की और इसे अन्य जिलों में अनुकरणीय बताया। इस अभियान पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में पूरक पोषण आहार की उपलब्धता को बेहतर बनाने के लिए कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण
सीएम ने आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए प्राथमिकता तय करने की बात की और विभिन्न सरकारी विभागों के भवनों का उपयोग करने की योजना बनाई। साथ ही, उन्होंने यह सुनिश्चित करने की बात कही कि सभी जिलों में आंगनबाड़ियां शासकीय भवनों में संचालित हों।

अन्य योजनाओं की समीक्षा
बैठक में मिशन शक्ति, पूरक पोषण आहार कार्यक्रम, सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों के उन्नयन, पोषण भी पढ़ाई भी, लाड़ली लक्ष्मी योजना, और लाडली बहना योजना की भी समीक्षा की गई।

इसके अलावा, महिला हेल्पलाइन-181 के माध्यम से इस वर्ष 82,552 महिलाओं को सहायता दी गई और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 1,878 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-dr-mohan-reviewed-important-guidelines-of-women-and-child/article-20042

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.