IED विस्फोट में पाकिस्तानी सेना के 12 जवानों की मौत, बलूच आर्मी का बड़ा हमला

JAGRAN DESK

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना को तगड़ा झटका दिया है।

बलूच आर्मी के स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशन स्क्वैड (STOS) ने माच कुंड क्षेत्र में रिमोट कंट्रोल IED विस्फोट कर सेना की गाड़ी को उड़ा दिया। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 12 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके की वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें विस्फोट के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ते और सैनिक हवा में उछलते दिखाई दे रहे हैं।

 माच कुंड में रचा गया विस्फोटक हमला

बलूच लिबरेशन आर्मी ने यह हमला उस समय किया जब पाकिस्तानी सैनिक किसी सैन्य अभियान के लिए क्षेत्र में जा रहे थे। BLA के लड़ाकों ने पहले से घात लगाकर योजना बनाई और रिमोट से संचालित IED डिवाइस से सेना की गाड़ी को निशाना बनाया। धमाका इतना जबरदस्त था कि गाड़ी में सवार सैनिक कई फीट तक हवा में उड़ गए और मौके पर ही मारे गए।

 पाक सेना का दावा—सिर्फ 7 जवान मरे

पाकिस्तानी सेना की ओर से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि माच क्षेत्र में बलूच विद्रोहियों द्वारा एक सैन्य वाहन को निशाना बनाया गया, जिसमें 7 जवान मारे गए हैं। हालांकि, BLA ने 12 सैनिकों की मौत का दावा किया है और हमले की जिम्मेदारी भी ली है। सेना ने यह भी बताया कि हमले के बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

 बलूचिस्तान—एक लम्बे समय से सुलगता प्रांत

बलूचिस्तान प्रांत पिछले दो दशकों से पाकिस्तान के लिए एक स्थायी सिरदर्द बना हुआ है। वहां स्थानीय बलूच समुदाय और स्वतंत्रता समर्थक संगठन लगातार पाक सेना पर हमले करते रहे हैं। बलूच नेताओं का आरोप है कि पाकिस्तान की संघीय सरकार बलूचिस्तान की प्राकृतिक संपदाओं का शोषण कर रही है और स्थानीय लोगों को अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।

मार्च में भी BLA ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था, जिसमें 440 यात्री सवार थे। उस हमले में भी कई पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

 भारत से ऑपरेशन सिंदूर और आंतरिक विद्रोह से परेशान पाकिस्तान

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है। भारतीय सेना द्वारा बुधवार को किए गए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए गए। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव और आंतरिक विद्रोह दोनों का भारी असर देखा जा रहा है।

बलूचिस्तान में इस प्रकार के हमले पाकिस्तान की कमजोर आंतरिक स्थिति को उजागर करते हैं, जहां सिर्फ विदेशी नीति अस्थिर है, बल्कि घरेलू हालात भी नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 May 2025 By दैनिक जागरण

IED विस्फोट में पाकिस्तानी सेना के 12 जवानों की मौत, बलूच आर्मी का बड़ा हमला

JAGRAN DESK

बलूच आर्मी के स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशन स्क्वैड (STOS) ने माच कुंड क्षेत्र में रिमोट कंट्रोल IED विस्फोट कर सेना की गाड़ी को उड़ा दिया। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 12 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके की वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें विस्फोट के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ते और सैनिक हवा में उछलते दिखाई दे रहे हैं।

 माच कुंड में रचा गया विस्फोटक हमला

बलूच लिबरेशन आर्मी ने यह हमला उस समय किया जब पाकिस्तानी सैनिक किसी सैन्य अभियान के लिए क्षेत्र में जा रहे थे। BLA के लड़ाकों ने पहले से घात लगाकर योजना बनाई और रिमोट से संचालित IED डिवाइस से सेना की गाड़ी को निशाना बनाया। धमाका इतना जबरदस्त था कि गाड़ी में सवार सैनिक कई फीट तक हवा में उड़ गए और मौके पर ही मारे गए।

 पाक सेना का दावा—सिर्फ 7 जवान मरे

पाकिस्तानी सेना की ओर से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि माच क्षेत्र में बलूच विद्रोहियों द्वारा एक सैन्य वाहन को निशाना बनाया गया, जिसमें 7 जवान मारे गए हैं। हालांकि, BLA ने 12 सैनिकों की मौत का दावा किया है और हमले की जिम्मेदारी भी ली है। सेना ने यह भी बताया कि हमले के बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

 बलूचिस्तान—एक लम्बे समय से सुलगता प्रांत

बलूचिस्तान प्रांत पिछले दो दशकों से पाकिस्तान के लिए एक स्थायी सिरदर्द बना हुआ है। वहां स्थानीय बलूच समुदाय और स्वतंत्रता समर्थक संगठन लगातार पाक सेना पर हमले करते रहे हैं। बलूच नेताओं का आरोप है कि पाकिस्तान की संघीय सरकार बलूचिस्तान की प्राकृतिक संपदाओं का शोषण कर रही है और स्थानीय लोगों को अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।

मार्च में भी BLA ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था, जिसमें 440 यात्री सवार थे। उस हमले में भी कई पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

 भारत से ऑपरेशन सिंदूर और आंतरिक विद्रोह से परेशान पाकिस्तान

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है। भारतीय सेना द्वारा बुधवार को किए गए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए गए। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव और आंतरिक विद्रोह दोनों का भारी असर देखा जा रहा है।

बलूचिस्तान में इस प्रकार के हमले पाकिस्तान की कमजोर आंतरिक स्थिति को उजागर करते हैं, जहां सिर्फ विदेशी नीति अस्थिर है, बल्कि घरेलू हालात भी नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/12-pakistani-army-soldiers-killed-in-ied-blast/article-20076

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.