छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबरें: सीएम साय का जनसंवाद दौरा, आंधी-बारिश का अलर्ट, फिल्म सिटी पर हर्मन बावेजा की प्रेस कांफ्रेंस, पैरा तीरंदाज टोमन का चयन और ट्रेन रद्द

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तीसरे चरण का चौथा दिन आज है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हेलीकॉप्टर से विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और वहां जनचौपाल आयोजित कर आम जनता से संवाद करेंगे, साथ ही योजनाओं का फीडबैक लेंगे। अब तक, वे कोरबा, सक्ती, जांजगीर चांपा, बेमेतरा और कवर्धा का दौरा कर चुके हैं।

प्रदेश में आंधी-बारिश की संभावना
राज्य में मौसम फिर से गरम है और कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है। इनमें रायपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बस्तर, कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, बलौदा बाजार और बलरामपुर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। ओले गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।

नवा रायपुर में फिल्म सिटी पर प्रेस कांफ्रेंस
बॉलीवुड अभिनेता हर्मन बावेजा नवा रायपुर में विश्वस्तरीय फिल्म सिटी की घोषणा के लिए प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। यह आयोजन 8 मई को शाम 7 से 8 बजे तक संतोष हॉल, मैग्नेटो मॉल, रायपुर में होगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ में फिल्म सिटी की जानकारी साझा की जाएगी। यह आयोजन छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी पहल के दिलराज सिन्हा के द्वारा किया जा रहा है।

टोमन कुमार का पैरा तीरंदाजी वर्ल्ड चैम्पियनशिप में चयन
छत्तीसगढ़ के पैरा तीरंदाज टोमन कुमार ने भारतीय टीम में चयनित होकर वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की की है। दिल्ली में हुए सिलेक्शन ट्रायल्स में टोमन ने तीन राउंड में 867 स्कोर किया और टॉप-2 में स्थान पाया। वे आगामी जून में चीन में होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। टोमन प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।

राजधानी रायपुर में आज के आयोजनों का विवरण
राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण आयोजनों का सिलसिला जारी है। श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय, विवेकानंद नगर में समर कैंप आयोजित हो रहा है, जो सुबह 8 बजे से शुरू होगा। सेजबहार में इंटीग्रेटेड योग शिविर का आयोजन सुबह 5 से 7 बजे तक होगा। इसके अलावा, खम्हारडीह में इनोवेशन समर कैंप और विवेकानंद कॉलेज में रिसर्च मेथोडोलॉजी पर कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।

टाटा नगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द
रांची रेल मंडल में फ्लाईओवर निर्माण के कारण टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 8 मई को रद्द रहेगी। इसके कारण दोनों दिशा के करीब 3500 यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबरें: सीएम साय का जनसंवाद दौरा, आंधी-बारिश का अलर्ट, फिल्म सिटी पर हर्मन बावेजा की प्रेस कांफ्रेंस, पैरा तीरंदाज टोमन का चयन और ट्रेन रद्द

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हेलीकॉप्टर से विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और वहां जनचौपाल आयोजित कर आम जनता से संवाद करेंगे, साथ ही योजनाओं का फीडबैक लेंगे। अब तक, वे कोरबा, सक्ती, जांजगीर चांपा, बेमेतरा और कवर्धा का दौरा कर चुके हैं।

प्रदेश में आंधी-बारिश की संभावना
राज्य में मौसम फिर से गरम है और कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है। इनमें रायपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बस्तर, कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, बलौदा बाजार और बलरामपुर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। ओले गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।

नवा रायपुर में फिल्म सिटी पर प्रेस कांफ्रेंस
बॉलीवुड अभिनेता हर्मन बावेजा नवा रायपुर में विश्वस्तरीय फिल्म सिटी की घोषणा के लिए प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। यह आयोजन 8 मई को शाम 7 से 8 बजे तक संतोष हॉल, मैग्नेटो मॉल, रायपुर में होगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ में फिल्म सिटी की जानकारी साझा की जाएगी। यह आयोजन छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी पहल के दिलराज सिन्हा के द्वारा किया जा रहा है।

टोमन कुमार का पैरा तीरंदाजी वर्ल्ड चैम्पियनशिप में चयन
छत्तीसगढ़ के पैरा तीरंदाज टोमन कुमार ने भारतीय टीम में चयनित होकर वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की की है। दिल्ली में हुए सिलेक्शन ट्रायल्स में टोमन ने तीन राउंड में 867 स्कोर किया और टॉप-2 में स्थान पाया। वे आगामी जून में चीन में होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। टोमन प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।

राजधानी रायपुर में आज के आयोजनों का विवरण
राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण आयोजनों का सिलसिला जारी है। श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय, विवेकानंद नगर में समर कैंप आयोजित हो रहा है, जो सुबह 8 बजे से शुरू होगा। सेजबहार में इंटीग्रेटेड योग शिविर का आयोजन सुबह 5 से 7 बजे तक होगा। इसके अलावा, खम्हारडीह में इनोवेशन समर कैंप और विवेकानंद कॉलेज में रिसर्च मेथोडोलॉजी पर कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।

टाटा नगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द
रांची रेल मंडल में फ्लाईओवर निर्माण के कारण टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 8 मई को रद्द रहेगी। इसके कारण दोनों दिशा के करीब 3500 यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/todays-big-news-of-chhattisgarhs-mass-media-tour-of-cm/article-20058

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.