नशा छोड़ेंगे युवा, तभी बनेगा विकसित भारत': डॉ. कमल जैन सेठिया की जन - आंदोलन से जुड़ने की अपील

Digital Desk

देश को नशामुक्त और विकसित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "नशा मुक्त युवा–विकसित भारत" अभियान को लेकर अनुव्रत विश्व भारती सोसायटी (ANUVIBHA) ने युवाओं से आगे आने की अपील की है।

सोसायटी के डॉ. कमल जैन सेठिया ने कहा कि यदि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो सबसे पहले युवाओं को नशे की लत से दूर रखना होगा। उनका कहना है कि नशामुक्त, संस्कारवान और जिम्मेदार युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत हैं।

डॉ. सेठिया ने बताया कि परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रेरणा से ANUVIBHA द्वारा "ELEVATE – Experience the Real High" अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के MY Bharat के सहयोग से "नशा मुक्त युवा–विकसित भारत" अभियान भी देशभर में संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें चरित्रवान, जागरूक और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि आज नशे की बढ़ती प्रवृत्ति केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह समाज और देश के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। ऐसे समय में परिवार, शिक्षण संस्थान, सामाजिक संगठन और धार्मिक संस्थाओं को मिलकर युवाओं को सही दिशा देने की आवश्यकता है।

डॉ. सेठिया ने देशभर के युवाओं से MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कर "नशा मुक्ति प्रतिज्ञा" लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर युवा खुद नशे से दूर रहने का संकल्प ले और कम से कम एक अन्य व्यक्ति को भी इस अभियान से जोड़े। इससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का "नशा मुक्त युवा–विकसित भारत" अभियान पर होने वाला ऑनलाइन संबोधन देश के करोड़ों युवाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा देगा तथा इस जनअभियान को और मजबूती मिलेगी।

डॉ. कमल जैन सेठिया ने कहा, "नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। जब देश का युवा स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार होगा, तभी आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना साकार हो सकेगा।"

उन्होंने अभियान से जुड़े सभी सामाजिक, धार्मिक और स्वयंसेवी संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल केवल नशामुक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि नैतिक मूल्यों, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा एक व्यापक जनआंदोलन है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Aug 2026 By दैनिक जागरण

नशा छोड़ेंगे युवा, तभी बनेगा विकसित भारत': डॉ. कमल जैन सेठिया की जन - आंदोलन से जुड़ने की अपील

Digital Desk

सोसायटी के डॉ. कमल जैन सेठिया ने कहा कि यदि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो सबसे पहले युवाओं को नशे की लत से दूर रखना होगा। उनका कहना है कि नशामुक्त, संस्कारवान और जिम्मेदार युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत हैं।

डॉ. सेठिया ने बताया कि परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रेरणा से ANUVIBHA द्वारा "ELEVATE – Experience the Real High" अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के MY Bharat के सहयोग से "नशा मुक्त युवा–विकसित भारत" अभियान भी देशभर में संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें चरित्रवान, जागरूक और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि आज नशे की बढ़ती प्रवृत्ति केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह समाज और देश के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। ऐसे समय में परिवार, शिक्षण संस्थान, सामाजिक संगठन और धार्मिक संस्थाओं को मिलकर युवाओं को सही दिशा देने की आवश्यकता है।

डॉ. सेठिया ने देशभर के युवाओं से MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कर "नशा मुक्ति प्रतिज्ञा" लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर युवा खुद नशे से दूर रहने का संकल्प ले और कम से कम एक अन्य व्यक्ति को भी इस अभियान से जोड़े। इससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का "नशा मुक्त युवा–विकसित भारत" अभियान पर होने वाला ऑनलाइन संबोधन देश के करोड़ों युवाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा देगा तथा इस जनअभियान को और मजबूती मिलेगी।

डॉ. कमल जैन सेठिया ने कहा, "नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। जब देश का युवा स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार होगा, तभी आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना साकार हो सकेगा।"

उन्होंने अभियान से जुड़े सभी सामाजिक, धार्मिक और स्वयंसेवी संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल केवल नशामुक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि नैतिक मूल्यों, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा एक व्यापक जनआंदोलन है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/india-will-become-developed-only-if-the-youth-give-up/article-60491

खबरें और भी हैं

सिर मुंडवाकर तिरुपति पहुंचे हार्दिक पंड्या, बालाजी के दरबार में टेका माथा

टाप न्यूज

सिर मुंडवाकर तिरुपति पहुंचे हार्दिक पंड्या, बालाजी के दरबार में टेका माथा

गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ किए वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन, IPL 2026 के बाद चोट के कारण क्रिकेट से दूर...
स्पोर्ट्स 
सिर मुंडवाकर तिरुपति पहुंचे हार्दिक पंड्या, बालाजी के दरबार में टेका माथा

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर

घुटने की चोट से पूरी तरह फिट नहीं हुए स्टार तेज गेंदबाज, मेडिकल टीम ने दी आराम की सलाह; 15...
स्पोर्ट्स 
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर

बाढ़ के बीच इंसानियत की मिसाल, असम पहुंचे रणदीप हुड्डा; पीड़ितों संग किया लंगर, बॉलीवुड भी बना सहारा

शिवसागर में राहत अभियान में शामिल होकर रणदीप हुड्डा ने विस्थापित परिवारों को भोजन और राहत सामग्री वितरित की। कार्तिक...
बालीवुड 
बाढ़ के बीच इंसानियत की मिसाल, असम पहुंचे रणदीप हुड्डा; पीड़ितों संग किया लंगर, बॉलीवुड भी बना सहारा

'क्या भाई?'... सलमान की एंट्री से गूंज उठा 'द अलायंस', सोहेल खान हुए इमोशनल

प्राइम वीडियो के शो में सलमान खान ने सरप्राइज विजिट कर भाई सोहेल को दिया हौसला, गले लगते ही दोनों...
बालीवुड 
'क्या भाई?'... सलमान की एंट्री से गूंज उठा 'द अलायंस', सोहेल खान हुए इमोशनल

बिजनेस

चार महीने बाद लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, जुलाई में भारतीय शेयर बाजार में ₹20,200 करोड़ की दमदार खरीदारी चार महीने बाद लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, जुलाई में भारतीय शेयर बाजार में ₹20,200 करोड़ की दमदार खरीदारी
बेहतर वैल्युएशन, मजबूत कॉरपोरेट नतीजों और वैश्विक हालात में सुधार से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की भारतीय बाजार में वापसी, डेट...
UPI ने जुलाई में बनाया नया इतिहास, 2366 करोड़ ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने रचा रिकॉर्ड
त्योहारों से पहले महंगाई का असर: टूथपेस्ट, पेंट, नमक समेत कई जरूरी सामान होंगे महंगे
एथेनॉल ब्लेंडिंग से पेट्रोल हुआ सस्ता, सरकार का दावा- प्रति लीटर करीब 30 रुपये की बचत
1 अगस्त से बदल गए 5 बड़े नियम: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता, रेलवे, बैंकिंग और KYC में बड़े बदलाव
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.