- Hindi News
- देश विदेश
- 500 से अधिक NCC कैडेट्स ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, ELEVATE अभियान से युवाओं को मिला 'रियल हाई'...
500 से अधिक NCC कैडेट्स ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, ELEVATE अभियान से युवाओं को मिला 'रियल हाई' का संदेश
Digital Desk
राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) मुख्यालय, रोहिणी में गुरुवार को आयोजित एलिवेट – एक्सपीरियंस द रियल हाई अभियान के तहत 500 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (ANUVIBHA) और अणुव्रत समिति ट्रस्ट, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस युवा जागरूकता कार्यशाला का विषय "आओ ज़िंदगी की बात करें" रहा।
कार्यक्रम का आयोजन 1 दिल्ली बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल गुरप्रीत सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान कर्नल मान सिंह समेत एनसीसी के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता विक्रम सेठिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन का असली "रियल हाई" नशे में नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा, आत्मचेतना और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने में है। उनके प्रेरक संबोधन ने कैडेट्स में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत किया। कार्यक्रम के अंत में कर्नल गुरप्रीत सिंह ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय डॉ. कमल जैन सेठिया ने किया। उनके प्रभावी संचालन की अधिकारियों और प्रतिभागियों ने सराहना की।
इस अवसर पर अणुव्रत समिति ट्रस्ट, दिल्ली के अध्यक्ष बाबूलाल गोलछा, प्रवीण बैद, मनोज बर्मेचा, कमल जैन बंगानी, प्रकाश लालवानी, यशवंत रामपुरिया, अणुव्रत समिति नोएडा की अध्यक्ष आरती कोचर, विनोद चोरड़िया सहित ELEVATE टीम के सदस्यों को एनसीसी की ओर से सर्टिफिकेट ऑफ़ अप्प्रेसिएशन प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वहीं, एलिवेट टीम ने कर्नल गुरप्रीत सिंह और कर्नल मान सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा युवाओं के हित में उनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी कैडेट्स ने न केवल स्वयं नशामुक्त रहने, बल्कि इस जन-जागरूकता अभियान को अपने विद्यालयों, महाविद्यालयों, परिवारों और समाज तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि एलिवेट – एक्सपीरियंस द रियल हाई अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण जीवन की ओर प्रेरित करना है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए