Ratha Saptami 2026: 25 जनवरी को मनाई जाएगी रथ सप्तमी, सूर्य पूजा और स्नान का विशेष महत्व

धर्म डेस्क

On

माघ शुक्ल सप्तमी पर सूर्य जयंती का संयोग, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक मान्यताएं

हिंदू पंचांग के अनुसार रथ सप्तमी 2026 इस वर्ष 25 जनवरी, रविवार को मनाई जाएगी। यह पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को आता है और इसे सूर्य देव के अवतरण दिवस के रूप में जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन सूर्य की पहली किरण पृथ्वी पर पड़ी थी, इसलिए इसे सूर्य जयंती भी कहा जाता है। देशभर के मंदिरों और तीर्थ स्थलों पर इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी की जा रही है।

पंचांग के अनुसार सप्तमी तिथि की शुरुआत 24 जनवरी 2026 को रात 12 बजकर 40 मिनट से होगी और इसका समापन 25 जनवरी को रात 11 बजकर 11 मिनट पर होगा। उदया तिथि को मान्यता मिलने के कारण रथ सप्तमी का व्रत और पूजा 25 जनवरी को की जाएगी। इस बार पर्व रविवार को पड़ रहा है, जिसे सूर्य देव को समर्पित दिन माना जाता है। इसी कारण इसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जा रहा है।

धार्मिक ग्रंथों जैसे मत्स्य पुराण, पद्म पुराण और भविष्य पुराण में रथ सप्तमी के महत्व का उल्लेख मिलता है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक स्नान, दान और सूर्य देव की पूजा करने से सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही आरोग्य, दीर्घायु और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

शुभ मुहूर्त और पूजा का समय
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रथ सप्तमी के दिन स्नान का सर्वोत्तम समय सुबह 5 बजकर 32 मिनट से 7 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। वहीं सूर्य देव की पूजा, अर्घ्य और दान के लिए सुबह 11 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक का समय शुभ माना गया है। इस दौरान पूजा करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति बताई गई है।

कैसे की जाती है पूजा
परंपरा के अनुसार श्रद्धालु सूर्योदय के बाद स्नान कर सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं। कई स्थानों पर आक और बेर के पत्तों के साथ दीपक प्रवाहित करने की परंपरा भी निभाई जाती है। इसके बाद सूर्य मंत्रों के जाप और व्रत का संकल्प लिया जाता है। मंदिरों में विशेष सूर्य पूजा, हवन और सामूहिक अर्घ्यदान के आयोजन होते हैं।

क्यों है रथ सप्तमी खास
धार्मिक विशेषज्ञों का कहना है कि सूर्य को जीवन, ऊर्जा और स्वास्थ्य का आधार माना गया है। इसलिए रथ सप्तमी पर सूर्योपासना को मानसिक और शारीरिक शुद्धि से जोड़ा जाता है।

---------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/ratha-saptami-2026-ratha-saptami-will-be-celebrated-on-25/article-43670

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.