भारत कोकिंग कोल की आज लिस्टिंग: IPO को 143 गुना सब्सक्रिप्शन, 59% प्रीमियम की उम्मीद

बिजनेस न्यूज

On

नए साल का पहला बड़ा सरकारी IPO, ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत; निवेशकों की नजर लिस्टिंग गेन पर

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के शेयर आज यानी सोमवार, को घरेलू शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने जा रहे हैं। नए साल के पहले बड़े पब्लिक इश्यू को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। तीन दिन चले सब्सक्रिप्शन के दौरान इस आईपीओ को कुल 143.85 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ, जबकि रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में यह 49.37 गुना भरा गया। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के संकेतों के मुताबिक, शेयर की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से करीब 59% प्रीमियम पर हो सकती है।

BCCL का आईपीओ 9 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 13 जनवरी को बंद हुआ। यह इश्यू पूरी तरह ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) था, यानी इसके जरिए जुटाई गई रकम कंपनी के पास न जाकर प्रमोटर कोल इंडिया के खाते में जाएगी। इस आईपीओ के तहत कंपनी ने ₹21 से ₹23 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था, जिसमें ऊपरी स्तर ₹23 पर इश्यू को अंतिम रूप दिया गया।

निवेशकों को न्यूनतम 600 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन करना था, जिसके लिए करीब ₹13,800 का निवेश जरूरी था। पहले BCCL की लिस्टिंग 16 जनवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे टालकर 19 जनवरी कर दिया गया। लिस्टिंग के बाद कोल इंडिया की कंपनी में हिस्सेदारी घटकर लगभग 90% रह जाएगी।

ग्रे मार्केट में भारत कोकिंग कोल के शेयर करीब ₹13.5 के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। बाजार जानकारों का कहना है कि यदि मौजूदा ट्रेंड बना रहता है, तो निवेशकों को लिस्टिंग के दिन अच्छा मुनाफा मिल सकता है। हालांकि विशेषज्ञ यह भी चेतावनी देते हैं कि GMP केवल बाजार की धारणा को दर्शाता है और लिस्टिंग के दिन ग्लोबल और घरेलू बाजार की स्थिति के हिसाब से इसमें बदलाव संभव है।

फंडामेंटल्स की बात करें तो कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत मानी जा रही है। वित्त वर्ष 2025 में BCCL का रेवेन्यू करीब ₹13,803 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹1,564 करोड़ रहा। कंपनी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी बैलेंस शीट पूरी तरह कर्ज मुक्त है और इसके पास मजबूत कैश फ्लो मौजूद है।

BCCL देश में कोकिंग कोल उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभाती है। वित्त वर्ष 2025 के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू कोकिंग कोल उत्पादन में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 58.5% रही। 1 अप्रैल 2024 तक कंपनी के पास लगभग 7,910 मिलियन टन कोयले का भंडार था। BCCL झरिया और रानीगंज कोलफील्ड क्षेत्र में फैली 34 खदानों का संचालन करती है और इसका कुल लीज एरिया 288 वर्ग किलोमीटर से अधिक है।

हालांकि, विशेषज्ञ निवेशकों को कुछ जोखिमों के प्रति भी आगाह कर रहे हैं। चूंकि यह एक सरकारी कंपनी है, इसका प्रदर्शन काफी हद तक सरकारी नीतियों और वैश्विक कोयला कीमतों पर निर्भर करता है। इसके अलावा, सीमित भौगोलिक क्षेत्रों में संचालन होने के कारण किसी भी पर्यावरणीय या नियामकीय बाधा का सीधा असर उत्पादन पर पड़ सकता है।

-----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/bharat-coking-coal-ipo-listing-today-expected-143-times-subscription/article-43540

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.