सत्यकथा: परिवार द्वारा प्रेमी की हत्या से दुखी बेटी ने दे दी जान

सत्यकथा (शिवपुरी)

By Rohit.P
On

तीस मार्च की सुबह का वक्त था। ऐेसे में शिवपुरी जिले के कोलारस में बायपास के पास एक नाले के पास लोगों ने 22-25 साल के किसी नवयुवक का शव पड़ा देख पुलिस को खबर कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे टीआई गब्बर सिंह गुर्जर और एसडीओपी संजय मिश्रा शव के शरीर पर चोटों के निशान देखते ही समझ गए कि युवक की हत्या किसी और स्थान पर कर शव को यहां लाकर फेंका गया है।

पुलिस ने मौके पर शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन भीड़ में मौजूद कोई आदमी उसकी पहचान नहीं कर सका।

SHIV MEN

लेकिन थोड़ी ही देर बाद युवक की पहचान अर्जुन पाल निवासी रेगमा थाना रन्नौद के रूप में हो गई। दरअसल हुआ यह कि कुछ ही देर के बाद रेगमा गांव से मृतक के पिता ने थाने आकर बताया कि रात में उनके बहनोई के बेटे कल्ला पाल ने उन्हें बताया कि मेरे बेटे को कोलारस में बायपास रोड़ पर रहने वाले दिनेश और उसके पिता लट्टू कुशवाहा ने अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ पकड़ कर मारपीट की है। घटना के समय कल्ला भी मेरे बेटे के साथ था लेकिन वह किसी तरह से भागने में सफल हो गया। जिसके बाद रात में ही उसने मुझे यह जानकारी दी।

चूंकि जिस नाले में युवक की लाश मिली थी वह बायपास इलाके में था इसलिए पुलिस ने जब उसे वह लाश दिखाई तो उन्होंने उसकी पहचान अपने बेटे अर्जुन के रूप में कर दी। मामला साफ था क्योंकि अर्जुन के पिता के साथ कल्ला पाल भी थाने आया था जो घटना के वक्त रात में अर्जुन के साथ था। उसने यह भी बताया कि इस विवाद की पूरी जड़ दिनेश की बेहद खूबसूरत 20 वर्षीय बेटी साधना है जिसके साथ अर्जुन का प्रेम प्रसंग चल रहा था।
टीआई गब्बर सिंह का मानना था कि कल्ला से पूरी कहानी तो फिर सुन लेंगे लेकिन अगर देर हुई तो हो सकता है कि आरोपी फरार न हो जाएं। इसलिए उन्होंने तत्काल दबिश देकर दिनेश और उसके पिता लट्टू को गिरफ्तार कर लिया। उस रोज दिनेश की बेटी की गोद भरने के लिए वर पक्ष के लोग आने वाले थे इसलिए उनके कई रिश्तेदार भी कोलारस आए थे जो रात की घटना के बाद वहां से भाग गए थे।

SHIV

पूछताछ में पहले तो बाप-बेटा दोनों खुद को निर्दोष बताते रहे लेकिन जल्द ही उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उनका कहना था कि आज उनकी बेटी की सगाई थी घर में नाते रिश्तेदार जुड़ चुके थे। ऐसे में अर्जुन हमारी इज्जत से खेलने के लिए बेटी को भगा ले जाने आया था। हमने उसे घर के पास देखकर उसे वहां से चले जाने को कहा जिससे विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के पास से वह रस्सी जिससे अर्जुन का बांधा गया था और लाठी आदि बरामद कर अदालत में पेश किया जहां से उनको जेल भेज देने के बाद पूरी कहानी इस प्रकार सामने आई।

रेन्नौद थाने के रेगंवा गांव का रहने वाला 24 वर्षीय अर्जुन ट्रक ड्राइवर की नौकरी करता था। कोलारस में उसके फुफेरा भाई कल्ला पाल ने एक किसान की जमीन बंटाई पर ली थी। इसलिए कल्ला पाल कोलारस में ही रहता था। ऐसे में अर्जुन का जब कभी भी ट्रक लेकर कोलारस से निकलना होता वह कल्ला के पास जरूर रुकता था।

कोई छह-आठ माह पुरानी बात है। एक रोज अर्जुन कल्ला से मिलने उसके खेत पर पहुंचा तो वहां उसने एक बेहद ही सुंदर युवती को काम करते देखा।

यह राजकुमारी कौन है यार, उसे देखते ही उसने कल्ला से पूछा।
सच कह रहे हो, शक्ल सूरत में तो राजकुमारी ही है लेकिन बेचारी मजदूरी करती है।
क्या नाम है इसका?
साधना (बदला नाम) ।
मेरा तो दिल आ गया भाई इस पर काश यह मुझे मिल जाए तो जिंदगी बन जाएगी।
देख भाई इस मामले में मैं कुछ नहीं कर सकता। लेकिन तू कोशिश कर ले अगर साधना मान गई तो तेरी किस्मत। कल्ला ने उसकी बात सुनकर अर्जुन से कहा।
ठीक है भाई देखते है भगवान ने मेरी किस्मत में इसे लिखा है या नहीं।

कहना नहीं होगा कि उस दिन के बाद अर्जुन अक्सर ही कल्ला के खेत पर आने लगा और पहले जहां वह घंटे दो घंटे रुकता था अब दिन-दो दिन रुकने लगा। इस दौरान उसकी नजरे जब तक साधना खेत पर रहती उस पर ही लगी रहती। काम देखने के बहाने वह कभी-कभी साधना से बात भी करने लगा।

साधना बीस साल की हो चुकी थी। फिर अपनी सुंदरता के कारण लोगों की नजरों को पहचानना तो उसे किशोर उम्र में ही आ गया था। इसलिए उसने यह समझने में देर नहीं लगी कि अर्जुन उससे क्या चाहता है। पहले तो उसने ध्यान नहीं दिया लेकिन जब उसे लगा कि अर्जुन सचमुच उससे प्यार करता है तो धीरे-धीरे वह भी उसकी ओर झुकने लगी। जिससे जल्द ही उनकी प्रेम कहानी शुरू हो गई।

SHIV

अब जब भी अर्जुन कोलारस आता तो कल्ला किसी बहाने से खेत छोड़कर चला जाता जिससे अर्जुन और साधना खेत में बने कमरे में घंटो एक दूसरे की बाहों में सिमट कर जिंदगी भर साथ रहने के सपने देखते। अर्जुन ने साधना को एक मोबाइल भी लाकर दे दिया जिससे जब अर्जुन ट्रक पर होता तो दोनों फोन पर बातें कर अपने सपनों में रंग भरते रहते।

लेकिन कोई ढेड महीने पहले अचानक की एक रोज पिता दिनेश ने साधना के हाथ में मोबाइल देख लिया। यह देखकर साधना ने जल्द ही मोबाइल अपने कुर्ते के गले में छुपा लिया लेकिन तब तक दिनेश सब समझ चुके थे उन्होंने पत्नी को आवाज देकर साधना के कुर्ते से मोबाइल निकलवाने के बाद बेटी की खूब खबर ली और उसके घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी।

यह जानकारी अर्जुन को लगी तो वह परेशान हो गया। इसी बीच बेटी हाथ से न निकल जाए इसलिए दिनेश ने उसकी सगाई भी पास के एक गांव में तय कर दी। 30 मार्च को लड़के वाले साधना की गोद भरने के लिए आने वाले थे। यह खबर साधना ने एक सहेली के मोबाइल से अर्जुन को दी और गांव आकर उसे साथ ले जाने को कहा।

SHIV

इस पर अर्जुन, कल्ला को लेकर 29 मार्च की रात अपनी प्रेमिका के घर के बाहर कुछ दूरी पर जाकर खड़ा हो गया। योजना अनुसार साधना को घर से निकलकर अर्जुन से मिलना था। जहां से दोनों की योजना अगले दिन शिवपुरी में लव मैरिज करने की थी।

चूंकि अगले की दिन उसकी गोद भरी जानी थी इसलिए कई रिश्तेदार घर आ चुके थे। इसके बावजूद आधी रात में जब सब सो गए तो साधना चुपचाप दरवाजा खोलकर बाहर जाने लगी। लेकिन उसे नहीं मालूम था कि उसका पिता आजकल उस पर नजर रखने के लिए एक आंख से सोता है। इसलिए जैसे ही साधना ने दरवाजा खोला दिनेश की नींद टूट गई और उसने साधना को पकड़ लिया।

यह देखकर साधना ने अपने पिता के हाथ जोड़कर कहा मुझे जाने दो मेरा अर्जुन बाहर मेरा इंतजार कर रहा है। यह सुनते की बेटी को घर में कैद कर दिनेश अपने पिता लट्टू और कुछ रिश्तेदारों को लेकर वहां पहुंचा जहां अर्जुन का कल्ला साधना का इंतजार कर रहे थे।

SHIV

दिनेश और उसके साथियों ने दोनों पर हमला कर दिया जिससे कल्ला तो निकल भागने में सफल रहा लेकिन अर्जुन पकड़ा गया जिसे वे लोग घर ले आए और रस्सी से बांधकर रात भर उसकी पिटाई की जिससे अर्जुन की मौत हो गई तो शव को घर से कुछ दूरी पर नाले में फेंक दिया।

चूंकि कल्ला भागने में सफल हो गया था इसलिए अर्जुन का शव मिलने के साथ ही आरोपियों के नाम भी सामने आ जाने से पुलिस ने दिनेश और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

SHIV

दो दिन बाद बेटी ने भी दी जान

पकड़े जाने के बाद दिनेश का कहना था कि उन्हें अर्जुन की हत्या का कोई अफसोस नहीं है क्योंकि वह मेरी बेटी को भगाने आया था। लेकिन दिनेश को क्या पता था कि उसने बेटी को प्रेमी के साथ भागने से भले ही रोक लिया हो लेकिन वह उसे बांधकर नहीं रख सकेगा। प्रेमी की हत्या से दुखी साधना ने भी दो दिन बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

था प्रेमिका का इंतजार आई मौत

घटना की रात प्रेमिका के कहने पर अर्जुन उसे भगाने के लिए गांव गया था। लेकिन वहां उसका सामना मौत से हुआ। बेटी की योजना पता चल जाने पर उसके पिता और दादा ने कुछ लोगों के साथ मिलकर अर्जुन की हत्या कर दी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2026 By Rohit.P

https://www.dainikjagranmpcg.com/satyakatha/saddened-by-the-murder-of-her-lover-by-the-satyakatha/article-52983

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.