चिन्नास्वामी में AI निगरानी की पहल: RCB ने 350 स्मार्ट कैमरे लगाने का प्रस्ताव दिया, खर्च फ्रेंचाइजी उठाएगी

स्पोर्ट्स डेस्क

On

पिछले साल हुई भगदड़ में 11 मौतों के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस, KSCA से IPL मैचों की अनुमति के लिए भेजा गया प्रस्ताव

आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों के आयोजन को दोबारा सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। फ्रेंचाइजी ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) को प्रस्ताव भेजकर स्टेडियम परिसर में 300 से 350 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कैमरे लगाने की अनुमति मांगी है। इन कैमरों पर आने वाला लगभग 4.5 करोड़ रुपये का पूरा खर्च RCB खुद वहन करेगी

यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब पिछले साल IPL ट्रॉफी जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी। उस घटना के बाद स्टेडियम में बड़े क्रिकेट आयोजनों पर रोक लग गई थी और भीड़ प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।

भीड़ नियंत्रण और रियल टाइम मॉनिटरिंग पर जोर

RCB के प्रस्ताव के अनुसार, AI कैमरा सिस्टम स्टेडियम के अंदर और बाहर एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स, दर्शकों की आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों पर रियल टाइम निगरानी करेगा। यह तकनीक वीडियो, ऑडियो और डेटा एनालिसिस के जरिए भीड़ के दबाव को पहले ही पहचान सकेगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई संभव होगी।

फ्रेंचाइजी का दावा है कि इससे अवैध एंट्री, टिकट फर्जीवाड़ा और सुरक्षा जोखिम को काफी हद तक रोका जा सकेगा। इस परियोजना के लिए RCB ने टेक्नोलॉजी कंपनी स्टैक्यू के साथ साझेदारी की है, जो पहले भी सार्वजनिक सुरक्षा और स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम पर काम कर चुकी है।

भगदड़ की पृष्ठभूमि में आया प्रस्ताव

4 जून 2025 को IPL खिताब जीतने के बाद RCB ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में ट्रॉफी सेलिब्रेशन आयोजित किया था। खराब योजना और भीड़ नियंत्रण की कमी के चलते हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ मच गई। जांच रिपोर्ट में कर्नाटक सरकार ने इस घटना के लिए RCB को जिम्मेदार ठहराया था और यह भी कहा गया था कि आयोजन के लिए जरूरी सरकारी अनुमति नहीं ली गई थी।

इस घटना के बाद न सिर्फ IPL, बल्कि विजय हजारे ट्रॉफी, विमेंस वर्ल्ड कप और आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के कुछ मैच भी बेंगलुरु से बाहर शिफ्ट करने पड़े।

IPL 2026 को लेकर समयसीमा अहम

नियमों के अनुसार, IPL शुरू होने से कम से कम एक महीने पहले फ्रेंचाइजी को अपने होम स्टेडियम की पुष्टि करनी होती है। IPL 2026 के मार्च के अंत में शुरू होने की संभावना है। यदि तब तक चिन्नास्वामी स्टेडियम को आवश्यक सरकारी मंजूरी नहीं मिलती है, तो RCB अपने घरेलू मुकाबले रायपुर या पुणे में कराने पर भी विचार कर रही है।

सरकार और बोर्ड से संवाद जारी

RCB के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन और BCCI के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया ने हाल ही में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सुरक्षा इंतजामों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की है। अब नजर KSCA और राज्य सरकार के फैसले पर टिकी है, जो तय करेगा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय और IPL क्रिकेट की मेजबानी कर पाएगा या नहीं।

------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-ai-%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A4%B9%E0%A4%B2--rcb-%E0%A4%A8%E0%A5%87-350-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9F-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%AE%E0%A4%B0%E0%A5%87-%E0%A4%B2%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%B5-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE--%E0%A4%96%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9A-%E0%A4%AB%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9C%E0%A5%80-%E0%A4%89%E0%A4%A0%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%97%E0%A5%80/article-43308

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.