ग्वालियर सिटी सेंटर में नशे में धुत युवकों का उत्पात: महिलाओं से बदसलूकी पर भड़के लोग, दोनों आरोपी पुलिस के हवाले

ग्वालियर (म.प्र.)

On

होटल के बाहर देर रात हंगामा, CCTV में कैद हुई घटना; स्थानीय लोगों ने होटल पर अवैध गतिविधियों का लगाया आरोप

ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में गुरुवार रात उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब शराब के नशे में धुत दो युवकों ने एक होटल के बाहर जमकर हंगामा किया और महिलाओं से अभद्रता करने लगे। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़कर उनकी पिटाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

यह मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महेश नगर इलाके का है, जहां स्थित एक होटल के बाहर देर रात दो युवक नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए शोर मचा रहे थे। होटल के सामने रहने वाली महिलाओं ने जब उन्हें समझाने और शांति बनाए रखने के लिए टोका, तो युवकों ने मर्यादा की सभी सीमाएं लांघते हुए महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल शुरू कर दिया।

महिलाओं की आपत्ति पर बढ़ा विवाद

स्थानीय महिला माला शर्मा के अनुसार, कॉलोनी में देर रात इस तरह के हंगामे से पहले ही लोग परेशान हैं। जब महिलाओं ने मिलकर युवकों को रोका, तो वे और उग्र हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए। महिलाओं की आवाज सुनकर उनके परिजन और आसपास के निवासी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को काबू में किया। गुस्साए लोगों ने उनकी पिटाई की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को अपने साथ थाने ले गई।

CCTV फुटेज जांच में शामिल

घटना के बाद कॉलोनी के लोगों ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज पुलिस को सौंपी है। फुटेज में दोनों युवक नशे की हालत में हंगामा करते और महिलाओं से उलझते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है।

होटल पर उठे सवाल

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि जिस होटल से युवक बाहर आए थे, वहां पहले भी संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं। लोगों का कहना है कि होटल में देर रात तक शराबखोरी और शोर-शराबा आम बात हो गई है, जिससे महिलाओं और परिवारों में असुरक्षा का माहौल बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से होटल की गतिविधियों की जांच कराने की मांग की है।

पुलिस का बयान

मामले पर सीएसपी हिना खान ने बताया कि सिटी सेंटर क्षेत्र में होटल के बाहर हंगामे और महिलाओं से अभद्रता की सूचना मिली थी। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया है। CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद यह भी देखा जाएगा कि होटल प्रबंधन की ओर से नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया गया। यदि होटल की भूमिका संदिग्ध पाई गई, तो उस पर भी कार्रवाई हो सकती है।

------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/drunken-youths-created-havoc-in-gwalior-city-centre-people-got/article-43327

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.