SA20 में पहली बार सुपर ओवर का रोमांच, जोबर्ग सुपर किंग्स ने डरबन को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक

स्पोर्ट्स डेस्क

On

न्यू वांडरर्स में 205–205 के रोमांचक मुकाबले के बाद सुपर ओवर में रूसो की विस्फोटक बल्लेबाज़ी, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची जोबर्ग टीम

साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग SA20 में पहली बार सुपर ओवर का रोमांच देखने को मिला। न्यू ईयर के दिन खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में जोबर्ग सुपर किंग्स ने डरबन सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए मैच में दोनों टीमों ने निर्धारित 20 ओवर में 205-205 रन बनाए, जिसके बाद मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा।

जोबर्ग सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम को फाफ डुप्लेसिस और मैथ्यू डिविलियर्स ने ठोस शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 52 गेंदों में 89 रन जोड़े। डुप्लेसिस 47 और डिविलियर्स 38 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पारी कुछ देर लड़खड़ाई और राइली रूसो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जिससे तीन विकेट जल्दी गिर गए।

मध्यक्रम में वियान मुल्डर और शुभम रंजने ने पारी को संभाला। 18वें ओवर में मुल्डर के आउट होने तक टीम का स्कोर 156 रन था। अंतिम दो ओवरों में रंजने और डोनोवन फेरेरा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। दोनों ने पांच छक्के और दो चौकों की मदद से 47 रन जोड़े। रंजने ने 31 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जबकि फेरेरा ने 10 गेंदों में 33 रन की तेज पारी खेली और टीम को 205 तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डरबन सुपर जायंट्स की शुरुआत धीमी रही। 11 ओवर में टीम तीन विकेट पर सिर्फ 80 रन बना सकी। इसके बाद एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन और इवान जोन्स ने तेजी दिखाई। क्लासेन ने 19 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि जोन्स ने 17 गेंदों में 43 रन की विस्फोटक पारी खेली।

हालांकि 19वां ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। रिचर्ड ग्लीसन ने इस ओवर में सिर्फ चार रन दिए और लगातार दबाव बनाया। अंतिम ओवर में डरबन को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 14 रन ही बना सकी। आखिरी गेंद पर डोनोवन फेरेरा के सटीक थ्रो ने रन आउट कराया और मुकाबला टाई हो गया।

सुपर ओवर में जोबर्ग सुपर किंग्स के गेंदबाज ग्लीसन ने शानदार नियंत्रण दिखाया और डरबन को सिर्फ 5 रन पर रोक दिया। जवाब में राइली रूसो ने तीन गेंदों में लक्ष्य हासिल कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस जीत के साथ जोबर्ग सुपर किंग्स अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि SA20 लीग को उसका पहला सुपर ओवर मुकाबला मिला, जिसने टूर्नामेंट की रोमांचक शुरुआत को और खास बना दिया।

-----------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/695771aad3932/article-41833

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.