ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा का संन्यास: नस्लीय भेदभाव का आरोप, बोले– पाकिस्तानी-मुस्लिम होने के कारण अलग नजर से देखा गया

स्पोर्ट्स डेस्क

On

SCG टेस्ट होगा आखिरी मुकाबला; करियर में झेली नस्लीय टिप्पणियों और दोहरे मानदंडों पर ख्वाजा ने खुलकर रखी बात

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जाने वाला एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट उनके करियर का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा। संन्यास के ऐलान के साथ ही ख्वाजा ने अपने करियर के दौरान झेले नस्लीय भेदभाव, मीडिया की आलोचना और टीम मैनेजमेंट के दोहरे मानदंडों पर खुलकर अपनी बात रखी।

ख्वाजा ने कहा कि पूरे करियर में उन्हें उनके पाकिस्तानी मूल और मुस्लिम पहचान के कारण कई बार अलग नजर से देखा गया। चोटिल होने पर बिना पूरी जानकारी के उन पर सवाल उठाए गए और अक्सर उन्हें आलसी, स्वार्थी और टीम के लिए न खेलने वाला करार दिया गया।

उन्होंने पर्थ टेस्ट से पहले गोल्फ खेलने और एक वैकल्पिक ट्रेनिंग सेशन में शामिल न होने पर हुई आलोचना का भी जिक्र किया। ख्वाजा ने कहा कि कई खिलाड़ी मैच से पहले गोल्फ खेलते हैं या शराब पीते हैं, लेकिन उन्हें ‘ऑस्ट्रेलियन लैरिकिन्स’ कहकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। वहीं, उनके मामले में इसे मुद्दा बनाया गया और उनकी साख पर सवाल खड़े किए गए।

संन्यास की घोषणा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में ख्वाजा के साथ उनकी पत्नी रेचल, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि वे काफी समय से इस फैसले पर विचार कर रहे थे और पत्नी से लंबी बातचीत के बाद उन्हें लगा कि अब संन्यास लेने का सही समय आ गया है। ख्वाजा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वे SCG जैसे ऐतिहासिक मैदान पर अपनी शर्तों पर करियर खत्म कर पा रहे हैं।

ख्वाजा ने यह भी स्वीकार किया कि एशेज की शुरुआत में एडिलेड टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना उनके लिए एक बड़ा संकेत था। हालांकि, बाद में मौका मिलने पर उन्होंने 82 और 40 रन की पारियां खेलीं। उन्होंने साफ किया कि वे जबरन टीम में बने रहने की कोशिश नहीं कर रहे थे और जरूरत पड़ने पर तुरंत संन्यास लेने के लिए भी तैयार थे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी ख्वाजा क्रिकेट से पूरी तरह दूर नहीं होंगे। वे ब्रिस्बेन हीट के लिए बिग बैश लीग और क्वींसलैंड के लिए शेफील्ड शील्ड खेलते रहेंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा कि उस्मान ख्वाजा ने मैदान के अंदर और बाहर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है और उनका योगदान लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

-----------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/australian-cricketer-usman-khawajas-retirement-alleging-racial-discrimination-said-%E2%80%93/article-41824

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.