IPL 2025: प्लेऑफ की रेस में रोमांच चरम पर, KKR के लिए आज ‘करो या मरो’ का मुकाबला

Sports

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का लीग चरण अब अपने अंतिम मोड़ पर है और हर मैच प्लेऑफ की तस्वीर को बदल रहा है। सोमवार को खेले गए 47वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराकर अपनी उम्मीदों को नया जीवन दिया। इस जीत से राजस्थान की टीम अंक तालिका में 8वें स्थान पर आ गई है, जबकि गुजरात 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

 वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, राजस्थान की दमदार वापसी

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 209 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी और यशस्वी जायसवाल की अर्धशतकीय बल्लेबाज़ी के दम पर महज 16 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। यह जीत न सिर्फ राजस्थान के आत्मविश्वास को बढ़ावा दे रही है, बल्कि प्लेऑफ की दौड़ में बाकी टीमों के लिए भी चेतावनी बन गई है।

राजस्थान को अब भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी चारों मैच जीतने होंगे और रन रेट को भी मजबूत बनाए रखना होगा।

KKR के लिए आज ‘मस्ट-विन’ मुकाबला, दिल्ली के पास नंबर-1 बनने का मौका

आज का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। जहां दिल्ली 9 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंकों पर है और एक बड़ी जीत उन्हें टॉप-2 में पहुंचा सकती है, वहीं कोलकाता की स्थिति नाजुक है। KKR के अभी सिर्फ 7 अंक हैं और प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए उसे अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे।

अगर दिल्ली आज जीत दर्ज करती है और रन रेट का अंतर बड़ा होता है, तो टीम RCB को पछाड़कर पहले पायदान पर पहुंच सकती है।

व्यक्तिगत प्रदर्शन भी बना आकर्षण का केंद्र

इस सीजन में व्यक्तिगत प्रदर्शन भी चर्चा में हैं। गुजरात के साई सुदर्शन अब तक के सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं, उन्होंने 39 रन की पारी के साथ विराट कोहली (443 रन) को पीछे छोड़ दिया। वहीं, गेंदबाज़ी में RCB के जोश हेजलवुड 18 विकेट के साथ सबसे आगे हैं। गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा 17 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। कुलदीप यादव आज के मुकाबले में 3 विकेट लेकर टॉप-3 में अपनी जगह बना सकते हैं।

छक्कों की बात करें तो LSG के निकोलस पूरन अब तक 34 छक्कों के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, जिनके बाद सूर्यकुमार यादव (23) और प्रियांश आर्या (22) हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Apr 2025 By दैनिक जागरण

IPL 2025: प्लेऑफ की रेस में रोमांच चरम पर, KKR के लिए आज ‘करो या मरो’ का मुकाबला

Sports

 वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, राजस्थान की दमदार वापसी

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 209 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी और यशस्वी जायसवाल की अर्धशतकीय बल्लेबाज़ी के दम पर महज 16 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। यह जीत न सिर्फ राजस्थान के आत्मविश्वास को बढ़ावा दे रही है, बल्कि प्लेऑफ की दौड़ में बाकी टीमों के लिए भी चेतावनी बन गई है।

राजस्थान को अब भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी चारों मैच जीतने होंगे और रन रेट को भी मजबूत बनाए रखना होगा।

KKR के लिए आज ‘मस्ट-विन’ मुकाबला, दिल्ली के पास नंबर-1 बनने का मौका

आज का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। जहां दिल्ली 9 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंकों पर है और एक बड़ी जीत उन्हें टॉप-2 में पहुंचा सकती है, वहीं कोलकाता की स्थिति नाजुक है। KKR के अभी सिर्फ 7 अंक हैं और प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए उसे अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे।

अगर दिल्ली आज जीत दर्ज करती है और रन रेट का अंतर बड़ा होता है, तो टीम RCB को पछाड़कर पहले पायदान पर पहुंच सकती है।

व्यक्तिगत प्रदर्शन भी बना आकर्षण का केंद्र

इस सीजन में व्यक्तिगत प्रदर्शन भी चर्चा में हैं। गुजरात के साई सुदर्शन अब तक के सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं, उन्होंने 39 रन की पारी के साथ विराट कोहली (443 रन) को पीछे छोड़ दिया। वहीं, गेंदबाज़ी में RCB के जोश हेजलवुड 18 विकेट के साथ सबसे आगे हैं। गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा 17 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। कुलदीप यादव आज के मुकाबले में 3 विकेट लेकर टॉप-3 में अपनी जगह बना सकते हैं।

छक्कों की बात करें तो LSG के निकोलस पूरन अब तक 34 छक्कों के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, जिनके बाद सूर्यकुमार यादव (23) और प्रियांश आर्या (22) हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/in-ipl-2025-playoff-race-thrills-are-do-or-die/article-18982

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.