आज होगा भारतीय स्क्वाड का एलान, चैंपियंस ट्रॉफी में ऐसी दिख सकती है 15 सदस्यीय टीम इंडिया

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड में जानिए किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है? विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह पक्की लग रही है.

का एलान शनिवार को होने वाला है. टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जाएगी. चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी को होगा और फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा. अधिकांश मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे, लेकिन टीम इंडिया के मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेले जाएंगे. परंतु अब भी यह सवाल बना हुआ है कि टीम इंडिया में किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा?

इंडिया टुडे अनुसार विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल की टीम में जगह तय है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट से ही कमर में दर्द की समस्या झेल रहे जसप्रीत बुमराह को भी 15 सदस्यीय स्क्वाड में शामिल किया जाएगा. मगर बुमराह टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं, यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करता है. करुण नायर जो अब तक विजय हजारे ट्रॉफी की 7 पारियों में 752 रन बना चुके हैं, जिनमें उनके बल्ले से 5 शतकीय पारी निकली हैं. नायर को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह मिलने की संभावना बहुत कम है. दूसरी ओर संजू सैमसन को भी 15 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट में जगह शायद ना मिले.

भारत चैंपियंस टॉफी के लिए हार्दिक पांड्या, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को ऑलराउंडर खिलाड़ियों के रूप में स्क्वाड में जगह दे सकता है. एक बड़ा सवाल यह भी है कि मोहम्मद शमी स्क्वाड का हिस्सा होंगे या नहीं? शमी को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के स्क्वाड में शामिल किया गया था. यह भी बताते चलें कि यह टीम फाइनल नहीं होगी क्योंकि प्रत्येक टीम टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अपने-अपने स्क्वाड में बदलाव कर सकती है.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का संभावित स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jan 2025 By दैनिक जागरण

आज होगा भारतीय स्क्वाड का एलान, चैंपियंस ट्रॉफी में ऐसी दिख सकती है 15 सदस्यीय टीम इंडिया

Sports Desk

का एलान शनिवार को होने वाला है. टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जाएगी. चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी को होगा और फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा. अधिकांश मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे, लेकिन टीम इंडिया के मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेले जाएंगे. परंतु अब भी यह सवाल बना हुआ है कि टीम इंडिया में किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा?

इंडिया टुडे अनुसार विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल की टीम में जगह तय है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट से ही कमर में दर्द की समस्या झेल रहे जसप्रीत बुमराह को भी 15 सदस्यीय स्क्वाड में शामिल किया जाएगा. मगर बुमराह टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं, यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करता है. करुण नायर जो अब तक विजय हजारे ट्रॉफी की 7 पारियों में 752 रन बना चुके हैं, जिनमें उनके बल्ले से 5 शतकीय पारी निकली हैं. नायर को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह मिलने की संभावना बहुत कम है. दूसरी ओर संजू सैमसन को भी 15 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट में जगह शायद ना मिले.

भारत चैंपियंस टॉफी के लिए हार्दिक पांड्या, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को ऑलराउंडर खिलाड़ियों के रूप में स्क्वाड में जगह दे सकता है. एक बड़ा सवाल यह भी है कि मोहम्मद शमी स्क्वाड का हिस्सा होंगे या नहीं? शमी को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के स्क्वाड में शामिल किया गया था. यह भी बताते चलें कि यह टीम फाइनल नहीं होगी क्योंकि प्रत्येक टीम टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अपने-अपने स्क्वाड में बदलाव कर सकती है.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का संभावित स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/indian-squad-will-be-announced-today-this-is-how-15-member/article-7932

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.