एमपी में झमाझम बारिश का असर: 54 बड़े डैम पानी से लबालब, कई ओवरफ्लो; ग्वालियर सहित 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नर्मदा घाटों के मंदिर डूबे

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून की जबरदस्त सक्रियता से हालात बदले हुए हैं।

बीते एक महीने से जारी तेज बारिश के चलते प्रदेश के 54 बड़े बांधों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है, जिनमें से कई ओवरफ्लो हो चुके हैं। बाणसागर, बरगी, सतपुड़ा, जोहिला जैसे प्रमुख डैमों के गेट खोलने पड़े हैं, ताकि अतिरिक्त पानी की निकासी हो सके।

डिंडौरी-मंडला में नर्मदा उफनाई, मंदिर डूबे

पूर्वी मध्यप्रदेश के डिंडौरी और मंडला जिलों में नर्मदा नदी खतरे के निशान के पार बह रही है। डिंडौरी में घाटों पर बने कई प्राचीन मंदिर पानी में समा गए हैं, जबकि मंडला में सड़कों पर तीन फीट तक पानी भर चुका है। शहडोल के बाणसागर डैम के 8 गेट और सतपुड़ा डैम के 5 गेट खोलने की नौबत आ गई है।

अगले 48 घंटे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर संभाग के 12 जिलों—ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर और सतना में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां अगले 24-48 घंटों में 4.5 इंच तक वर्षा हो सकती है। वहीं, भोपाल और इंदौर में हल्की बारिश के आसार हैं।

प्रदेश में औसत से 7.5 इंच ज्यादा बारिश

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, एक मानसून ट्रफ प्रदेश के ऊपर सक्रिय है, जिससे अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। अब तक प्रदेश में 18.5 इंच औसत बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य तौर पर इस समय तक 11 इंच होनी चाहिए थी। यानी इस बार मानसून ने औसत से 7.5 इंच ज्यादा पानी बरसाया है।

कहां-कहां कितना पानी गिरा?

  • जबलपुर-ग्वालियर: 1.1 इंच

  • पचमढ़ी: 1 इंच

  • मंडला: 0.75 इंच

  • दतिया: 0.6 इंच

  • अन्य जिलों में भी वर्षा जारी: रीवा, सीधी, उज्जैन, रतलाम, दमोह, बालाघाट, शहडोल, बैतूल, आलीराजपुर, मऊगंज आदि।

बढ़ते जलस्तर वाले प्रमुख बांध:

बाणसागर, बरगी, सतपुड़ा, गांधीसागर, ओंकारेश्वर, इंदिरा सागर, केरवा, कलियासोत, कुंडालिया, राजघाट, मोहनपुरा, पेंच, तिघरा सहित कुल 54 डैमों में पानी की भारी आमद हुई है। भोपाल के बड़ा तालाब में भी जलस्तर बढ़ रहा है और 6.5 फीट तक पहुंचने पर भदभदा डैम के गेट खोलने पड़ सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में झमाझम बारिश का असर: 54 बड़े डैम पानी से लबालब, कई ओवरफ्लो; ग्वालियर सहित 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नर्मदा घाटों के मंदिर डूबे

BHOPAL, MP

बीते एक महीने से जारी तेज बारिश के चलते प्रदेश के 54 बड़े बांधों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है, जिनमें से कई ओवरफ्लो हो चुके हैं। बाणसागर, बरगी, सतपुड़ा, जोहिला जैसे प्रमुख डैमों के गेट खोलने पड़े हैं, ताकि अतिरिक्त पानी की निकासी हो सके।

डिंडौरी-मंडला में नर्मदा उफनाई, मंदिर डूबे

पूर्वी मध्यप्रदेश के डिंडौरी और मंडला जिलों में नर्मदा नदी खतरे के निशान के पार बह रही है। डिंडौरी में घाटों पर बने कई प्राचीन मंदिर पानी में समा गए हैं, जबकि मंडला में सड़कों पर तीन फीट तक पानी भर चुका है। शहडोल के बाणसागर डैम के 8 गेट और सतपुड़ा डैम के 5 गेट खोलने की नौबत आ गई है।

अगले 48 घंटे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर संभाग के 12 जिलों—ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर और सतना में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां अगले 24-48 घंटों में 4.5 इंच तक वर्षा हो सकती है। वहीं, भोपाल और इंदौर में हल्की बारिश के आसार हैं।

प्रदेश में औसत से 7.5 इंच ज्यादा बारिश

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, एक मानसून ट्रफ प्रदेश के ऊपर सक्रिय है, जिससे अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। अब तक प्रदेश में 18.5 इंच औसत बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य तौर पर इस समय तक 11 इंच होनी चाहिए थी। यानी इस बार मानसून ने औसत से 7.5 इंच ज्यादा पानी बरसाया है।

कहां-कहां कितना पानी गिरा?

  • जबलपुर-ग्वालियर: 1.1 इंच

  • पचमढ़ी: 1 इंच

  • मंडला: 0.75 इंच

  • दतिया: 0.6 इंच

  • अन्य जिलों में भी वर्षा जारी: रीवा, सीधी, उज्जैन, रतलाम, दमोह, बालाघाट, शहडोल, बैतूल, आलीराजपुर, मऊगंज आदि।

बढ़ते जलस्तर वाले प्रमुख बांध:

बाणसागर, बरगी, सतपुड़ा, गांधीसागर, ओंकारेश्वर, इंदिरा सागर, केरवा, कलियासोत, कुंडालिया, राजघाट, मोहनपुरा, पेंच, तिघरा सहित कुल 54 डैमों में पानी की भारी आमद हुई है। भोपाल के बड़ा तालाब में भी जलस्तर बढ़ रहा है और 6.5 फीट तक पहुंचने पर भदभदा डैम के गेट खोलने पड़ सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-mp-the-effect-of-rains-54-large-dams-filled/article-27910

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.