17 जुलाई 2025 – मध्यप्रदेश की आज की खास खबरें

BHOPAL, MP

सीएम डॉ. मोहन यादव की स्पेन यात्रा का दूसरा दिन – टेक्सटाइल सेक्टर पर केंद्रित रहेगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्पेन यात्रा का आज दूसरा दिन है। टेक्सटाइल सेक्टर में वैश्विक निवेश को आकर्षित करने की दिशा में आज का दिन विशेष रूप से समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री मेड्रिड से ला-कोरुना पहुंचेंगे, जहां वे विश्वविख्यात इन्डिटेक्स कंपनी के मुख्यालय का दौरा करेंगे और कंपनी के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

सीएम निवेशकों के समक्ष मध्यप्रदेश को यूरोपीय फैशन ब्रांड्स के लिए उत्पादन केंद्र के रूप में प्रस्तुत करेंगे। वे प्रदेश की निवेश नीतियों, पीएम मित्र पार्क परियोजना और वस्त्र उद्योग की संभावनाओं पर प्रजेंटेशन देंगे।

मुख्य गतिविधियाँ:

  • टेक्सटाइल कंपनियों की साइट्स का दौरा

  • निवेशकों से वन-टू-वन बैठकें

  • स्थानीय सरकार और चेंबर ऑफ कॉमर्स से मुलाकात

  • नेटवर्किंग लंच एवं सांसद प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रजेंटेशन

  • शाम को ला-कोरुना से बार्सिलोना के लिए प्रस्थान

भाजपा संगठन में नए सिरे से ऊर्जा भरने की तैयारी, प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल का दौरा शुरू

भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में संगठन को नया आकार देने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज ग्वालियर से अपने संभागीय दौरों की शुरुआत कर रहे हैं। वे वहां संगठनात्मक रणनीतियों पर बैठक लेंगे।

इसके बाद वे 19 जुलाई को जबलपुर और फिर रीवा संभाग का दौरा करेंगे। जिलाध्यक्षों को पार्टी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है, ताकि कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाई जा सके और संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा आज लेंगे शपथ

जस्टिस संजीव सचदेवा आज मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। भोपाल के राजभवन स्थित सांदीपनि सभागार में सुबह 10 बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे।

गौरतलब है कि जस्टिस सचदेवा पूर्व में दिल्ली हाईकोर्ट में सेवा दे चुके हैं और 24 मई 2025 से मध्यप्रदेश में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी निभा रहे थे। 14 जुलाई को केंद्र सरकार ने उनकी स्थायी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी।

'प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना' को केंद्र की मंजूरी, एमपी के किसानों को मिलेगा लाभ

देशभर के 100 जिलों में लागू होने वाली प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। इसका उद्देश्य किसानों की आय को बढ़ाना और कृषि को आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना मध्यप्रदेश के लाखों किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है।

  •  

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

17 जुलाई 2025 – मध्यप्रदेश की आज की खास खबरें

BHOPAL, MP

सीएम डॉ. मोहन यादव की स्पेन यात्रा का दूसरा दिन – टेक्सटाइल सेक्टर पर केंद्रित रहेगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्पेन यात्रा का आज दूसरा दिन है। टेक्सटाइल सेक्टर में वैश्विक निवेश को आकर्षित करने की दिशा में आज का दिन विशेष रूप से समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री मेड्रिड से ला-कोरुना पहुंचेंगे, जहां वे विश्वविख्यात इन्डिटेक्स कंपनी के मुख्यालय का दौरा करेंगे और कंपनी के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

सीएम निवेशकों के समक्ष मध्यप्रदेश को यूरोपीय फैशन ब्रांड्स के लिए उत्पादन केंद्र के रूप में प्रस्तुत करेंगे। वे प्रदेश की निवेश नीतियों, पीएम मित्र पार्क परियोजना और वस्त्र उद्योग की संभावनाओं पर प्रजेंटेशन देंगे।

मुख्य गतिविधियाँ:

  • टेक्सटाइल कंपनियों की साइट्स का दौरा

  • निवेशकों से वन-टू-वन बैठकें

  • स्थानीय सरकार और चेंबर ऑफ कॉमर्स से मुलाकात

  • नेटवर्किंग लंच एवं सांसद प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रजेंटेशन

  • शाम को ला-कोरुना से बार्सिलोना के लिए प्रस्थान

भाजपा संगठन में नए सिरे से ऊर्जा भरने की तैयारी, प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल का दौरा शुरू

भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में संगठन को नया आकार देने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज ग्वालियर से अपने संभागीय दौरों की शुरुआत कर रहे हैं। वे वहां संगठनात्मक रणनीतियों पर बैठक लेंगे।

इसके बाद वे 19 जुलाई को जबलपुर और फिर रीवा संभाग का दौरा करेंगे। जिलाध्यक्षों को पार्टी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है, ताकि कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाई जा सके और संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा आज लेंगे शपथ

जस्टिस संजीव सचदेवा आज मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। भोपाल के राजभवन स्थित सांदीपनि सभागार में सुबह 10 बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे।

गौरतलब है कि जस्टिस सचदेवा पूर्व में दिल्ली हाईकोर्ट में सेवा दे चुके हैं और 24 मई 2025 से मध्यप्रदेश में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी निभा रहे थे। 14 जुलाई को केंद्र सरकार ने उनकी स्थायी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी।

'प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना' को केंद्र की मंजूरी, एमपी के किसानों को मिलेगा लाभ

देशभर के 100 जिलों में लागू होने वाली प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। इसका उद्देश्य किसानों की आय को बढ़ाना और कृषि को आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना मध्यप्रदेश के लाखों किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है।

  •  

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/17-july-2025-todays-special-news-of-madhya-pradesh/article-27912

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.