निकोलस पूरन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, बोले – 'फैसला कठिन था, पर सही वक्त यही है'

Sports

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। मात्र 29 साल की उम्र में लिया गया यह फैसला क्रिकेट जगत को चौंका गया है। पूरन वेस्टइंडीज के टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट किया

पूरन ने अपने संन्यास की जानकारी इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा –

"मैरून जर्सी पहनना, राष्ट्रगान के लिए खड़ा होना और मैदान पर सब कुछ झोंक देना मेरे लिए गौरव की बात रही है। यह फैसला लेना बेहद कठिन था, लेकिन काफी सोच-विचार के बाद मैंने यह कदम उठाया है।"

उन्होंने आगे लिखा कि टीम की कप्तानी करना उनके करियर का सबसे अहम और गर्वपूर्ण हिस्सा रहा।

2016 में किया था डेब्यू

निकोलस पूरन ने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में टी-20 से इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। तीन साल बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे खेला था। उन्होंने कुल 61 वनडे और 106 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले।

टी-20 में 2,275 और वनडे में 1,983 रन

  • टी-20 इंटरनेशनल में पूरन ने 2,275 रन,

  • वनडे में 1,983 रन बनाए,

  • वनडे में उन्होंने 3 शतक और 11 अर्धशतक भी जड़े।

  • उनका वनडे औसत 39.66 और स्ट्राइक रेट 99.15 रहा।

टेस्ट खेलने का सपना अधूरा

पूरन को अपने करियर के दौरान कभी टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला। वे अब केवल दुनियाभर की फ्रेंचाइजी आधारित टी-20 लीग में खेलते नजर आएंगे।

करियर में विवाद भी रहे

2019 में बॉल टेम्परिंग के कारण उन्हें 4 मैचों के लिए सस्पेंड किया गया था। लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए न सिर्फ अपनी जगह बनाई, बल्कि टीम की कप्तानी भी संभाली। उनके नेतृत्व में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया था। 2022 में उन्हें वाइट-बॉल टीम का कप्तान बनाया गया, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By दैनिक जागरण

निकोलस पूरन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, बोले – 'फैसला कठिन था, पर सही वक्त यही है'

Sports

इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट किया

पूरन ने अपने संन्यास की जानकारी इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा –

"मैरून जर्सी पहनना, राष्ट्रगान के लिए खड़ा होना और मैदान पर सब कुछ झोंक देना मेरे लिए गौरव की बात रही है। यह फैसला लेना बेहद कठिन था, लेकिन काफी सोच-विचार के बाद मैंने यह कदम उठाया है।"

उन्होंने आगे लिखा कि टीम की कप्तानी करना उनके करियर का सबसे अहम और गर्वपूर्ण हिस्सा रहा।

2016 में किया था डेब्यू

निकोलस पूरन ने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में टी-20 से इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। तीन साल बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे खेला था। उन्होंने कुल 61 वनडे और 106 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले।

टी-20 में 2,275 और वनडे में 1,983 रन

  • टी-20 इंटरनेशनल में पूरन ने 2,275 रन,

  • वनडे में 1,983 रन बनाए,

  • वनडे में उन्होंने 3 शतक और 11 अर्धशतक भी जड़े।

  • उनका वनडे औसत 39.66 और स्ट्राइक रेट 99.15 रहा।

टेस्ट खेलने का सपना अधूरा

पूरन को अपने करियर के दौरान कभी टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला। वे अब केवल दुनियाभर की फ्रेंचाइजी आधारित टी-20 लीग में खेलते नजर आएंगे।

करियर में विवाद भी रहे

2019 में बॉल टेम्परिंग के कारण उन्हें 4 मैचों के लिए सस्पेंड किया गया था। लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए न सिर्फ अपनी जगह बनाई, बल्कि टीम की कप्तानी भी संभाली। उनके नेतृत्व में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया था। 2022 में उन्हें वाइट-बॉल टीम का कप्तान बनाया गया, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/nicholas-puran-took-retirement-from-international-cricket-the-decision/article-23794

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.