MP में आज : CM का इंदौर दौरा, कांग्रेस का प्रदर्शन, भोपाल में बिजली कटौती और गणेश विसर्जन

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जहां इंदौर दौरे पर रहेंगे, वहीं कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। दूसरी ओर ग्वालियर में डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। भोपाल में 40 से ज्यादा इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। उधर, गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। आइए जानते हैं दिनभर की बड़ी गतिविधियां–

सीएम डॉ. मोहन यादव का इंदौर दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विशेष कार्यक्रमों में शामिल होने इंदौर पहुंचेंगे।

  • सुबह 11:55 बजे – उज्जैन से रवाना होकर इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

  • 12:20 बजे – ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे और यहां 50 इलेक्ट्रिक एसी बसों का शुभारंभ करेंगे।

  • 12:45 बजे – ‘स्वच्छता से ही सेवा’ अभियान के तहत सफाई मित्रों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे और उनके साथ स्नेह भोज भी करेंगे।

  • 1:25 बजे – इम्पीरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

  • 3:20 बजे – देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे।

  • 4:45 बजे – इंदौर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

  • 5:30 बजे – भोपाल पहुंचेंगे।

  • 8:30 बजे – गुलमोहर में गणेश चतुर्थी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

  • 9:05 से 9:20 बजे – रात्रि निवास पर आगमन करेंगे।

इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बीच कांग्रेस ने भी इंदौर में मोर्चा खोला। पार्टी कार्यकर्ता ‘वोट चोरी – गद्दी छोड़’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इंदौर को बीजेपी का गढ़ कहा जाता है और यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का गृह जिला भी है।

ग्वालियर में डेंगू का असर

ग्वालियर में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।

  • अब तक 6 साल के बच्चे समेत 4 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।

  • 42 सैम्पल की जांच में इसकी पुष्टि हुई।

  • 1 अगस्त से अब तक 51 मरीज मिल चुके हैं।
    स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी कर रही है और प्रभावित इलाकों में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।

भोपाल के 40 से ज्यादा इलाकों में बिजली गुल

भोपाल में बुधवार को कई इलाकों में मेंटनेंस कार्य के चलते बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक – ट्रांसपोर्ट नगर, अनंतपुर कोकता, लक्ष्मी टॉकीज रोड, नेहरू रोड, बेलदारपुरा, सेफिया कॉलेज रोड, अलीगंज, जुमेराती, हमीदिया रोड, इब्राहिमगंज, सज्जाद कॉलोनी, नादरा बस स्टैंड, चेतन मार्केट, मलिक मार्केट, बरखेड़ी सहित 25 से अधिक इलाके प्रभावित रहेंगे।

  • सुबह 11 से शाम 4 बजे तक – शिर्डीपुरम, गणपति एन्क्लेव, भूमिका रेजीडेंसी, सिग्नेचर क्राउन, बीमाकुंज, क्वॉलिटी होम्स सहित करीब 15 कॉलोनियों में सप्लाई बंद रहेगी।

गांधी शिल्प बाजार और चित्र प्रदर्शनी

भोपाल के गौहर महल में गांधी शिल्प बाजार आयोजित किया जा रहा है। यह 9 सितंबर तक चलेगा और लोग रात 10 बजे तक खरीदारी कर सकेंगे।
इसके साथ ही जीपी बिड़ला संग्रहालय में गणेश छात्र चित्र प्रदर्शनी लगाई जा रही है। यह प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी।

भोपाल में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू

भोपाल में गणेश चतुर्थी की विदाई की शुरुआत हो चुकी है। बुधवार को खटलापुरा घाट पर सबसे ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।

  • अकेले खटलापुरा घाट पर 200 से अधिक प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी।

  • इसके अलावा प्रेमपुरा घाट, रानी कमलापति, शाहपुरा, संत हिरदाराम नगर, मालीखेड़ी और हथाईखेड़ा में भी विसर्जन होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Sep 2025 By दैनिक जागरण

MP में आज : CM का इंदौर दौरा, कांग्रेस का प्रदर्शन, भोपाल में बिजली कटौती और गणेश विसर्जन

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जहां इंदौर दौरे पर रहेंगे, वहीं कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। दूसरी ओर ग्वालियर में डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। भोपाल में 40 से ज्यादा इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। उधर, गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। आइए जानते हैं दिनभर की बड़ी गतिविधियां–

सीएम डॉ. मोहन यादव का इंदौर दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विशेष कार्यक्रमों में शामिल होने इंदौर पहुंचेंगे।

  • सुबह 11:55 बजे – उज्जैन से रवाना होकर इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

  • 12:20 बजे – ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे और यहां 50 इलेक्ट्रिक एसी बसों का शुभारंभ करेंगे।

  • 12:45 बजे – ‘स्वच्छता से ही सेवा’ अभियान के तहत सफाई मित्रों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे और उनके साथ स्नेह भोज भी करेंगे।

  • 1:25 बजे – इम्पीरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

  • 3:20 बजे – देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे।

  • 4:45 बजे – इंदौर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

  • 5:30 बजे – भोपाल पहुंचेंगे।

  • 8:30 बजे – गुलमोहर में गणेश चतुर्थी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

  • 9:05 से 9:20 बजे – रात्रि निवास पर आगमन करेंगे।

इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बीच कांग्रेस ने भी इंदौर में मोर्चा खोला। पार्टी कार्यकर्ता ‘वोट चोरी – गद्दी छोड़’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इंदौर को बीजेपी का गढ़ कहा जाता है और यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का गृह जिला भी है।

ग्वालियर में डेंगू का असर

ग्वालियर में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।

  • अब तक 6 साल के बच्चे समेत 4 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।

  • 42 सैम्पल की जांच में इसकी पुष्टि हुई।

  • 1 अगस्त से अब तक 51 मरीज मिल चुके हैं।
    स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी कर रही है और प्रभावित इलाकों में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।

भोपाल के 40 से ज्यादा इलाकों में बिजली गुल

भोपाल में बुधवार को कई इलाकों में मेंटनेंस कार्य के चलते बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक – ट्रांसपोर्ट नगर, अनंतपुर कोकता, लक्ष्मी टॉकीज रोड, नेहरू रोड, बेलदारपुरा, सेफिया कॉलेज रोड, अलीगंज, जुमेराती, हमीदिया रोड, इब्राहिमगंज, सज्जाद कॉलोनी, नादरा बस स्टैंड, चेतन मार्केट, मलिक मार्केट, बरखेड़ी सहित 25 से अधिक इलाके प्रभावित रहेंगे।

  • सुबह 11 से शाम 4 बजे तक – शिर्डीपुरम, गणपति एन्क्लेव, भूमिका रेजीडेंसी, सिग्नेचर क्राउन, बीमाकुंज, क्वॉलिटी होम्स सहित करीब 15 कॉलोनियों में सप्लाई बंद रहेगी।

गांधी शिल्प बाजार और चित्र प्रदर्शनी

भोपाल के गौहर महल में गांधी शिल्प बाजार आयोजित किया जा रहा है। यह 9 सितंबर तक चलेगा और लोग रात 10 बजे तक खरीदारी कर सकेंगे।
इसके साथ ही जीपी बिड़ला संग्रहालय में गणेश छात्र चित्र प्रदर्शनी लगाई जा रही है। यह प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी।

भोपाल में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू

भोपाल में गणेश चतुर्थी की विदाई की शुरुआत हो चुकी है। बुधवार को खटलापुरा घाट पर सबसे ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।

  • अकेले खटलापुरा घाट पर 200 से अधिक प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी।

  • इसके अलावा प्रेमपुरा घाट, रानी कमलापति, शाहपुरा, संत हिरदाराम नगर, मालीखेड़ी और हथाईखेड़ा में भी विसर्जन होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cms-visit-to-indore-today-in-mp/article-32322

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.