दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलधार बारिश के आसार, मौसम विभाग ने चेताया – सतर्क रहें

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के असर से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि गुरुवार और आने वाले दो-तीन दिन दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।

24 घंटे का बारिश का हाल

पिछले चौबीस घंटों में बिलासपुर, सरगुजा, रायपुर और बस्तर संभाग के कई जिलों में झमाझम वर्षा दर्ज की गई।

  • कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई,

  • तो कहीं-कहीं मूसलधार पानी गिरा।

इस बीच दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

क्यों बरस रही है बारिश?

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार –

  • उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तटीय उड़ीसा के पास एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है।

  • इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात लगभग 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है।

  • इसका असर सीधे उड़ीसा, झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ पर देखने को मिलेगा।

इसके अलावा, मानसून की द्रोणिका (ट्रफ लाइन) बीकानेर, जयपुर, दमोह, पेण्ड्रारोड होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है, जिससे बारिश का असर और तेज हो रहा है।

किन जिलों में अलर्ट?

  • भारी से अति भारी बारिश: बस्तर संभाग के अधिकांश जिले (कांकेर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा)।

  • भारी बारिश की संभावना: रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में।

  • मौसम विभाग ने निचले इलाकों में रहने वालों और किसानों को सतर्क रहने की अपील की है।

राजधानी रायपुर का मौसम

गुरुवार को रायपुर में आसमान दिनभर बादलों से ढका रहेगा।

  • गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।

  • न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

  • बिजली गिरने और वज्रपात को देखते हुए लोगों को खुली जगह और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की हिदायत दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Sep 2025 By दैनिक जागरण

दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलधार बारिश के आसार, मौसम विभाग ने चेताया – सतर्क रहें

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के असर से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि गुरुवार और आने वाले दो-तीन दिन दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।

24 घंटे का बारिश का हाल

पिछले चौबीस घंटों में बिलासपुर, सरगुजा, रायपुर और बस्तर संभाग के कई जिलों में झमाझम वर्षा दर्ज की गई।

  • कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई,

  • तो कहीं-कहीं मूसलधार पानी गिरा।

इस बीच दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

क्यों बरस रही है बारिश?

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार –

  • उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तटीय उड़ीसा के पास एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है।

  • इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात लगभग 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है।

  • इसका असर सीधे उड़ीसा, झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ पर देखने को मिलेगा।

इसके अलावा, मानसून की द्रोणिका (ट्रफ लाइन) बीकानेर, जयपुर, दमोह, पेण्ड्रारोड होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है, जिससे बारिश का असर और तेज हो रहा है।

किन जिलों में अलर्ट?

  • भारी से अति भारी बारिश: बस्तर संभाग के अधिकांश जिले (कांकेर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा)।

  • भारी बारिश की संभावना: रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में।

  • मौसम विभाग ने निचले इलाकों में रहने वालों और किसानों को सतर्क रहने की अपील की है।

राजधानी रायपुर का मौसम

गुरुवार को रायपुर में आसमान दिनभर बादलों से ढका रहेगा।

  • गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।

  • न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

  • बिजली गिरने और वज्रपात को देखते हुए लोगों को खुली जगह और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की हिदायत दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-meteorological-department-warned-the-expectation-of-torrential-rains-in/article-32324

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.