ओडिशा से एमपी ले जाया जा रहा गांजा जशपुर में पकड़ा गया, 2 तस्कर गिरफ्तार

Jashpur Nagar, CG

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सोमवार को दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके वाहन की डिक्की से 1 क्विंटल 21 किलो 850 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 36 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई तपकरा थाना क्षेत्र के लावाकेरा बैरियर पर की गई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की एक बड़ी खेप छत्तीसगढ़ होते हुए मध्यप्रदेश भेजी जा रही है। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका और तलाशी लेने पर डिक्की में प्लास्टिक टेप से पैक किए गए 100 पैकेट गांजा बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपी मध्यप्रदेश के निवासी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक कुमार यादव (23) और निलेश कुमार यादव (22) के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे यह गांजा ओडिशा के संबलपुर जिले से लेकर आए थे और अनूपपुर ले जा रहे थे।

जेल भेजे गए आरोपी, NDPS एक्ट में मामला दर्ज
दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई 'ऑपरेशन आघात' के तहत की गई है, जिसके अंतर्गत जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

16 मामलों में अब तक 705 किलो गांजा जब्त
एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक जिले में गांजा तस्करी के 16 मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 705 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी बाजार कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। हाल ही में पत्थलगांव, कुनकुरी और बगीचा थाना क्षेत्रों में भी बड़ी तस्करी के मामलों में गिरफ्तारी की गई है।

नशे के सौदागरों पर सख्त कार्रवाई जारी
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन आघात के तहत नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशे की आपूर्ति शृंखला को तोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ओडिशा से एमपी ले जाया जा रहा गांजा जशपुर में पकड़ा गया, 2 तस्कर गिरफ्तार

Jashpur Nagar, CG

यह कार्रवाई तपकरा थाना क्षेत्र के लावाकेरा बैरियर पर की गई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की एक बड़ी खेप छत्तीसगढ़ होते हुए मध्यप्रदेश भेजी जा रही है। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका और तलाशी लेने पर डिक्की में प्लास्टिक टेप से पैक किए गए 100 पैकेट गांजा बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपी मध्यप्रदेश के निवासी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक कुमार यादव (23) और निलेश कुमार यादव (22) के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे यह गांजा ओडिशा के संबलपुर जिले से लेकर आए थे और अनूपपुर ले जा रहे थे।

जेल भेजे गए आरोपी, NDPS एक्ट में मामला दर्ज
दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई 'ऑपरेशन आघात' के तहत की गई है, जिसके अंतर्गत जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

16 मामलों में अब तक 705 किलो गांजा जब्त
एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक जिले में गांजा तस्करी के 16 मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 705 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी बाजार कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। हाल ही में पत्थलगांव, कुनकुरी और बगीचा थाना क्षेत्रों में भी बड़ी तस्करी के मामलों में गिरफ्तारी की गई है।

नशे के सौदागरों पर सख्त कार्रवाई जारी
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन आघात के तहत नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशे की आपूर्ति शृंखला को तोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/2-smugglers-arrested-in-ganja-jashpur-being-taken-from-odisha/article-28579

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.