गंजबासौदा में डबल मर्डर से सनसनी: प्रेमी ने महिला और मासूम बच्ची की बेरहमी से की हत्या

vidisha, MP

शहर के वार्ड क्रमांक 8 में मंगलवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक महिला और उसकी ढाई साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई।

दिल दहला देने वाली इस वारदात को महिला के प्रेमी अनुज उर्फ राजा विश्वकर्मा ने अंजाम दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार, मृतिका राम सखी बीते छह महीनों से अनुज विश्वकर्मा के साथ एक किराए के मकान में रह रही थी। सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो इतनी बढ़ गई कि मामला जानलेवा हो गया।

बताया जा रहा है कि पहले आरोपी ने ढाई साल की बच्ची को निशाना बनाया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने राम सखी की भी बेरहमी से जान ले ली। जब मकान मालिक को घटना की जानकारी लगी तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और एसडीओपी शिखा भलावी मौके पर पहुंचीं। साथ ही, जांच के लिए विदिशा से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी बुलाई गई।

घटना को लेकर इलाके में भारी तनाव और चर्चा है। दो मासूम जानों के इस निर्मम अंत ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे पारिवारिक विवाद का मामला मान रही है, हालांकि हत्या के असली कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

..........................................................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

गंजबासौदा में डबल मर्डर से सनसनी: प्रेमी ने महिला और मासूम बच्ची की बेरहमी से की हत्या

vidisha, MP

दिल दहला देने वाली इस वारदात को महिला के प्रेमी अनुज उर्फ राजा विश्वकर्मा ने अंजाम दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार, मृतिका राम सखी बीते छह महीनों से अनुज विश्वकर्मा के साथ एक किराए के मकान में रह रही थी। सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो इतनी बढ़ गई कि मामला जानलेवा हो गया।

बताया जा रहा है कि पहले आरोपी ने ढाई साल की बच्ची को निशाना बनाया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने राम सखी की भी बेरहमी से जान ले ली। जब मकान मालिक को घटना की जानकारी लगी तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और एसडीओपी शिखा भलावी मौके पर पहुंचीं। साथ ही, जांच के लिए विदिशा से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी बुलाई गई।

घटना को लेकर इलाके में भारी तनाव और चर्चा है। दो मासूम जानों के इस निर्मम अंत ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे पारिवारिक विवाद का मामला मान रही है, हालांकि हत्या के असली कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

..........................................................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sensation-lover-brutally-murdered-woman-and-innocent-girl-due-to/article-28603

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.