सोना ₹1,00,502 पर पहुंचा, बना अब तक का रिकॉर्ड; सालभर में ₹24,340 की छलांग

Business

सोने की चमक इस समय अपने चरम पर है। 24 कैरेट सोना सोमवार को ₹1,00,502 प्रति 10 ग्राम की ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया।

इस साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी को जहां इसका मूल्य ₹76,162 था, वहीं अब तक इसमें ₹24,340 की बढ़ोतरी हो चुकी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बीते 24 घंटे में ही सोने के दाम में ₹994 की बढ़त दर्ज की गई।

वहीं चांदी की कीमतों में भी उछाल देखा गया। सोमवार को यह ₹1,007 महंगी होकर ₹1,15,500 प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि इससे पहले इसका मूल्य ₹1,14,493 था।

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतें

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट
दिल्ली ₹1,02,480 ₹93,950
मुंबई ₹1,02,330 ₹93,800
कोलकाता ₹1,02,330 ₹93,800
चेन्नई ₹1,02,330 ₹93,800
भोपाल ₹1,02,380 ₹93,850

क्या 1 लाख 4 हजार तक जाएगा सोना?

वित्तीय विशेषज्ञ अजय केडिया का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और अमेरिका के टैरिफ से जुड़ी नीतियों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने को समर्थन मिल रहा है। उनका अनुमान है कि साल के अंत तक सोना ₹1,04,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। वहीं, चांदी भी ₹1,30,000 प्रति किलो के स्तर तक जा सकती है।

पिछले साल की तुलना में इस साल तेजी दोगुनी

2024 में पूरे वर्ष में सोना ₹12,810 महंगा हुआ था, जबकि 2025 के केवल सात महीनों में ही यह आंकड़ा दोगुना हो गया है। जनवरी से अब तक चांदी में ₹19,483 प्रति किलो की तेजी आई है।

खरीदें सर्टिफाइड सोना ही

विशेषज्ञों की सलाह है कि उपभोक्ता केवल BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। इसमें 6 अंकों का यूनिक अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे AZ4524) होता है, जिसे HUID कहा जाता है। इससे सोने की शुद्धता और कैरेट की पुष्टि की जा सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सोना ₹1,00,502 पर पहुंचा, बना अब तक का रिकॉर्ड; सालभर में ₹24,340 की छलांग

Business

इस साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी को जहां इसका मूल्य ₹76,162 था, वहीं अब तक इसमें ₹24,340 की बढ़ोतरी हो चुकी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बीते 24 घंटे में ही सोने के दाम में ₹994 की बढ़त दर्ज की गई।

वहीं चांदी की कीमतों में भी उछाल देखा गया। सोमवार को यह ₹1,007 महंगी होकर ₹1,15,500 प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि इससे पहले इसका मूल्य ₹1,14,493 था।

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतें

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट
दिल्ली ₹1,02,480 ₹93,950
मुंबई ₹1,02,330 ₹93,800
कोलकाता ₹1,02,330 ₹93,800
चेन्नई ₹1,02,330 ₹93,800
भोपाल ₹1,02,380 ₹93,850

क्या 1 लाख 4 हजार तक जाएगा सोना?

वित्तीय विशेषज्ञ अजय केडिया का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और अमेरिका के टैरिफ से जुड़ी नीतियों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने को समर्थन मिल रहा है। उनका अनुमान है कि साल के अंत तक सोना ₹1,04,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। वहीं, चांदी भी ₹1,30,000 प्रति किलो के स्तर तक जा सकती है।

पिछले साल की तुलना में इस साल तेजी दोगुनी

2024 में पूरे वर्ष में सोना ₹12,810 महंगा हुआ था, जबकि 2025 के केवल सात महीनों में ही यह आंकड़ा दोगुना हो गया है। जनवरी से अब तक चांदी में ₹19,483 प्रति किलो की तेजी आई है।

खरीदें सर्टिफाइड सोना ही

विशेषज्ञों की सलाह है कि उपभोक्ता केवल BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। इसमें 6 अंकों का यूनिक अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे AZ4524) होता है, जिसे HUID कहा जाता है। इससे सोने की शुद्धता और कैरेट की पुष्टि की जा सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/gold-reached-%E2%82%B9-100502-a-record-of-%E2%82%B9-24340-a/article-28561

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.