रायपुर में नशे की पार्टियों पर पुलिस सख्त: क्लब-फार्महाउस मालिक पर FIR, नशे में निकले मेहमान की जिम्मेदारी आयोजक की

रायपुर (छ.ग.)

On

नए साल से पहले पुलिस का अल्टीमेटम; हुक्का-ड्रग्स-जुआ पार्टी पर अब सिर्फ प्रतिबंधात्मक नहीं, आपराधिक कार्रवाई होगी

राजधानी रायपुर में क्लब और फार्महाउस में चल रही हुक्का, ड्रग्स और जुए की पार्टियों को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। नए साल के जश्न को देखते हुए रायपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब ऐसे आयोजनों में सिर्फ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि क्लब और फार्महाउस संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही पार्टी से नशे की हालत में बाहर निकलने वाले लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाने की जिम्मेदारी भी आयोजकों पर तय की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फर्जी आईडी के जरिए क्लब और फार्महाउस बुक कर युवक-युवतियां गोपनीय तरीके से टेक्नो पार्टी, हुक्का और जुए की महफिल सजा रहे हैं। हाल के महीनों में पुलिस ने कई ऐसे आयोजनों पर दबिश दी, लेकिन ज्यादातर मामलों में बाउंड ओवर और नोटिस जैसी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तक ही मामला सीमित रहा।

रायपुर पुलिस का कहना है कि यदि किसी पार्टी में अवैध शराब, ड्रग्स या अन्य गैरकानूनी गतिविधियां पाई जाती हैं, तो आयोजक के साथ-साथ क्लब या फार्महाउस संचालक पर भी केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने सभी क्लब और फार्महाउस संचालकों को नोटिस जारी कर आयोजकों की पूरी जानकारी, पहचान पत्र और कार्यक्रम का विवरण अनिवार्य रूप से साझा करने के निर्देश दिए हैं।

हाल के महीनों में सामने आए मामलों ने पुलिस की चिंता बढ़ाई है। विधानसभा थाना क्षेत्र में हुक्का पीते युवकों का वीडियो वायरल हुआ, भले ही वह पुराना निकला, लेकिन कार्रवाई करनी पड़ी। नवंबर में जेडी फार्महाउस में लेट-नाइट पार्टी के दौरान 22 युवक-युवतियों को पकड़ा गया, जहां एक युवक के पास पिस्टल भी मिली। वहीं भाठागांव इलाके के एक निजी फार्महाउस में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल हुआ, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

सीएसपी राजेश देवांगन के अनुसार, पार्टी में किसी भी तरह की नशीली सामग्री पाए जाने पर मेहमानों के साथ-साथ आयोजक और संचालक दोनों जिम्मेदार होंगे। फार्महाउस किराए पर देने से पहले आयोजकों की पहचान लेना और पुलिस को सूचना देना अनिवार्य किया गया है।

रायपुर में फिलहाल करीब 20 क्लब और 80 से अधिक फार्महाउस संचालित हैं। तेलीबांधा, माना रोड, पंडरी, डीडी नगर और नया रायपुर जैसे इलाकों में क्लब कल्चर तेजी से बढ़ा है। बीते वर्षों में कई क्लबों में गोलीकांड और मारपीट की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।

पुलिस का कहना है कि नए साल के दौरान किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सीधी कानूनी कार्रवाई होगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6947c0bccf484/article-40570

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.