शराब के नशे में की हत्या, दो बार दफनाया शव.... कातिल दोस्तों का कबूलनामा

Balod, CG

बालोद ज़िले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र में नदी किनारे रेत में दबे एक युवक की लाश मिलने के मामले का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या के इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जो मृतक के करीबी दोस्त बताए जा रहे हैं। पूछताछ में तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

गुमशुदगी से खुला राज

डेंगरापार निवासी यशवंत नेताम पिछले कुछ दिनों से लापता था, जिस पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो यशवंत के तीन दोस्तों पर संदेह हुआ और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के सामने टूटी चुप्पी

पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने कबूला कि वे यशवंत के साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान आपसी विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने यशवंत की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नदी किनारे रेत में दबा दिया गया।

पहले तो तीनों ने यशवंत के परिवार को यह कहकर गुमराह किया कि शराब दुकान के पास उसका किसी से झगड़ा हुआ और वे उसे वहीं छोड़कर चले आए। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो उन्होंने सच्चाई उगल दी।

शव को दो बार दफनाया गया

एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने जानकारी दी कि आरोपियों ने हत्या के बाद पहले शव को सामान्य रूप से रेत में दबा दिया था। लेकिन बाद में पकड़े जाने के डर से उन्होंने एक किराना दुकान से काली पॉलीथिन खरीदी, शव को उसमें लपेटा और दोबारा दफना दिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों — ईमन कुमार, साहिल कंवर और मनीष ठाकुर — को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सबूतों के साथ केस मजबूत कर रही पुलिस

पुलिस ने घटना से जुड़ी कई अहम वस्तुएं बरामद की हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा,

  • खून से सना कपड़ा,

  • मृतक का मोबाइल फोन,

  • घटना में प्रयुक्त साइकिल,

  • और आरोपियों की बाइक का टूटा शीशा

फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में और कोई शामिल तो नहीं था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Apr 2025 By दैनिक जागरण

शराब के नशे में की हत्या, दो बार दफनाया शव.... कातिल दोस्तों का कबूलनामा

Balod, CG

गुमशुदगी से खुला राज

डेंगरापार निवासी यशवंत नेताम पिछले कुछ दिनों से लापता था, जिस पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो यशवंत के तीन दोस्तों पर संदेह हुआ और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के सामने टूटी चुप्पी

पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने कबूला कि वे यशवंत के साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान आपसी विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने यशवंत की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नदी किनारे रेत में दबा दिया गया।

पहले तो तीनों ने यशवंत के परिवार को यह कहकर गुमराह किया कि शराब दुकान के पास उसका किसी से झगड़ा हुआ और वे उसे वहीं छोड़कर चले आए। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो उन्होंने सच्चाई उगल दी।

शव को दो बार दफनाया गया

एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने जानकारी दी कि आरोपियों ने हत्या के बाद पहले शव को सामान्य रूप से रेत में दबा दिया था। लेकिन बाद में पकड़े जाने के डर से उन्होंने एक किराना दुकान से काली पॉलीथिन खरीदी, शव को उसमें लपेटा और दोबारा दफना दिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों — ईमन कुमार, साहिल कंवर और मनीष ठाकुर — को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सबूतों के साथ केस मजबूत कर रही पुलिस

पुलिस ने घटना से जुड़ी कई अहम वस्तुएं बरामद की हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा,

  • खून से सना कपड़ा,

  • मृतक का मोबाइल फोन,

  • घटना में प्रयुक्त साइकिल,

  • और आरोपियों की बाइक का टूटा शीशा

फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में और कोई शामिल तो नहीं था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/alcohol-addicted-dead-body-buried-twice/article-17491

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.