इंदौर में आईटी सेक्टर पर पहली "टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव", सीएम मोहन यादव ने निवेश को बताया जरूरी

Indor

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद मध्यप्रदेश में पहली बार सेक्टर आधारित कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस बार यह कॉन्क्लेव इंदौर में आईटी सेक्टर पर केंद्रित रही, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न जिलों के उद्योगपतियों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान और भविष्य की तकनीक का आधार आईटी है और इसे मजबूती देने के लिए प्रदेश सरकार निवेश और नवाचार को हरसंभव सहयोग दे रही है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर में 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली "टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव" प्रदेश की आईटी इंडस्ट्री को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में पहले से आईटी इंडस्ट्री का अच्छा आधार है, और सरकार का लक्ष्य इसे राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर तक ले जाना है।

उद्योगपतियों ने रखीं कई अहम मांगें

मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान उद्योगपतियों ने आईटी पार्क के विस्तार, वॉक-टू-वर्क सुविधा, स्टार्टअप कम्युनिटी को मजबूती, डिजिटल इकोनॉमी मिशन के क्रियान्वयन, एआई आधारित गतिविधियों की स्वीकार्यता और शिक्षा एवं उद्योग के समन्वय पर सुझाव रखे। मुख्यमंत्री ने इन सभी बिंदुओं पर विचार का भरोसा दिलाया।

कॉन्क्लेव से बनेगा सरकार और उद्योग के बीच भरोसे का सेतु

डॉ. यादव ने कहा कि इस तरह के संवाद सरकार और आईटी क्षेत्र के बीच बेहतर संबंध बनाएंगे और राज्य आईटी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।

3 मई को मंदसौर में होगी एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं की आत्मनिर्भरता और रोजगार को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में 27 अप्रैल को इंदौर में आईटी कॉन्क्लेव और 3 मई को मंदसौर में एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। कृषि कॉन्क्लेव का उद्देश्य किसानों को नई तकनीक, नवाचार और योजनाओं की जानकारी देना है।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार के ठोस कदम

राज्य सरकार किसानों को सोलर पंप प्रदान कर उन्हें बिजली बिल के बोझ से मुक्त करने की दिशा में भी काम कर रही है। इसके अलावा उन्नत किस्म की फसलों, पशुपालन और तकनीकी नवाचारों के माध्यम से किसानों की आमदनी बढ़ाने के प्रयास तेज किए गए हैं।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Apr 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में आईटी सेक्टर पर पहली "टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव", सीएम मोहन यादव ने निवेश को बताया जरूरी

Indor

 मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर में 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली "टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव" प्रदेश की आईटी इंडस्ट्री को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में पहले से आईटी इंडस्ट्री का अच्छा आधार है, और सरकार का लक्ष्य इसे राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर तक ले जाना है।

उद्योगपतियों ने रखीं कई अहम मांगें

मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान उद्योगपतियों ने आईटी पार्क के विस्तार, वॉक-टू-वर्क सुविधा, स्टार्टअप कम्युनिटी को मजबूती, डिजिटल इकोनॉमी मिशन के क्रियान्वयन, एआई आधारित गतिविधियों की स्वीकार्यता और शिक्षा एवं उद्योग के समन्वय पर सुझाव रखे। मुख्यमंत्री ने इन सभी बिंदुओं पर विचार का भरोसा दिलाया।

कॉन्क्लेव से बनेगा सरकार और उद्योग के बीच भरोसे का सेतु

डॉ. यादव ने कहा कि इस तरह के संवाद सरकार और आईटी क्षेत्र के बीच बेहतर संबंध बनाएंगे और राज्य आईटी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।

3 मई को मंदसौर में होगी एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं की आत्मनिर्भरता और रोजगार को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में 27 अप्रैल को इंदौर में आईटी कॉन्क्लेव और 3 मई को मंदसौर में एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। कृषि कॉन्क्लेव का उद्देश्य किसानों को नई तकनीक, नवाचार और योजनाओं की जानकारी देना है।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार के ठोस कदम

राज्य सरकार किसानों को सोलर पंप प्रदान कर उन्हें बिजली बिल के बोझ से मुक्त करने की दिशा में भी काम कर रही है। इसके अलावा उन्नत किस्म की फसलों, पशुपालन और तकनीकी नवाचारों के माध्यम से किसानों की आमदनी बढ़ाने के प्रयास तेज किए गए हैं।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/first-tech-growth-conclave-cm-communicated-with-industrialists-to-promote/article-18614

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.