मऊगंज में बड़ा सड़क हादसा: अदवा नदी की पुलिया पर पलटी यात्रियों से भरी बस, कई गंभीर घायल

Mauganj, MP

जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिपराही-जड़कुड़ मार्ग पर स्थित अदवा नदी की पुलिया पर तेज रफ्तार से जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे।

 जानकारी के अनुसार, यह बस हनुमना से जड़कुड़ की ओर जा रही थी। करीब सुबह 9:30 बजे पुलिया पर मोड़ काटते वक्त चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस पुलिया की रेलिंग से टकराकर नीचे जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पूरी तरह पलट गई और कई यात्री बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही हनुमना थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में भर्ती कराया गया।

5 से 6 यात्रियों की हालत गंभीर

प्रारंभिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

प्रशासन पर उठे सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की रफ्तार अधिक थी और पुलिया पर मुड़ते वक्त संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही और जर्जर सड़क-पुलिया की स्थिति की पोल खोलता है। ग्रामीणों ने पहले भी इस पुलिया की मरम्मत की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तत्परता से किया है, लेकिन यह हादसा भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने की चेतावनी दे रहा है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मऊगंज में बड़ा सड़क हादसा: अदवा नदी की पुलिया पर पलटी यात्रियों से भरी बस, कई गंभीर घायल

Mauganj, MP

 जानकारी के अनुसार, यह बस हनुमना से जड़कुड़ की ओर जा रही थी। करीब सुबह 9:30 बजे पुलिया पर मोड़ काटते वक्त चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस पुलिया की रेलिंग से टकराकर नीचे जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पूरी तरह पलट गई और कई यात्री बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही हनुमना थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में भर्ती कराया गया।

5 से 6 यात्रियों की हालत गंभीर

प्रारंभिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

प्रशासन पर उठे सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की रफ्तार अधिक थी और पुलिया पर मुड़ते वक्त संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही और जर्जर सड़क-पुलिया की स्थिति की पोल खोलता है। ग्रामीणों ने पहले भी इस पुलिया की मरम्मत की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तत्परता से किया है, लेकिन यह हादसा भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने की चेतावनी दे रहा है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/big-road-accident-in-mauganj-bus-filled-with-passengers-overturned/article-18619

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.