भोपाल लव जिहाद मामला: आरोपियों के तार कोलकाता से जुड़े, 60 से ज्यादा लड़कियों को फंसाने का दावा

Bhopal

राजधानी भोपाल में सामने आए लव जिहाद के सनसनीखेज मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, इस वारदात में शामिल आरोपी पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले हैं और उन्होंने सिर्फ लव जिहाद की साजिश को अंजाम देने के लिए भोपाल में डेरा डाला था। पुलिस को जांच के दौरान अन्य आरोपियों के भी पुख्ता सबूत मिले हैं, जिनमें से एक आरोपी फिलहाल मध्यप्रदेश से बाहर बताया जा रहा है।

 संस्कृति बचाओ मंच ने लगाए गंभीर आरोप
इस मामले के सामने आने के बाद हिंदू संगठन सक्रिय हो गया है। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने मामले में कई चौंकाने वाले खुलासों का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण मामला नहीं है, बल्कि बड़ी साजिश का हिस्सा है। तिवारी के मुताबिक, अब तक सामने आई तीन लड़कियों के अलावा करीब 60 से 70 लड़कियों को जाल में फंसाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़कियों को क्रमश: टारगेट कर फंसाया गया और बदनामी के डर से कई पीड़िताएं सामने नहीं आ रही हैं।

17 से 18 आरोपियों के शामिल होने की आशंका
तिवारी ने आगे बताया कि इस रैकेट में शामिल आरोपियों की संख्या 17 से 18 तक हो सकती है और यह एक संगठित साजिश है। यदि मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच की जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है और कई और परतें खुल सकती हैं।

पुलिस की जांच जारी
पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कोलकाता से भोपाल तक फैले इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है और अन्य संदिग्धों की तलाश भी तेज़ कर दी गई है।

सामाजिक और राजनीतिक हलकों में हलचल
इस मामले ने भोपाल सहित पूरे प्रदेश में चिंता का माहौल बना दिया है। सामाजिक संगठनों से लेकर राजनीतिक हलकों तक में इसकी गूंज सुनाई दे रही है और सभी की निगाहें अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Apr 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल लव जिहाद मामला: आरोपियों के तार कोलकाता से जुड़े, 60 से ज्यादा लड़कियों को फंसाने का दावा

Bhopal

 संस्कृति बचाओ मंच ने लगाए गंभीर आरोप
इस मामले के सामने आने के बाद हिंदू संगठन सक्रिय हो गया है। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने मामले में कई चौंकाने वाले खुलासों का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण मामला नहीं है, बल्कि बड़ी साजिश का हिस्सा है। तिवारी के मुताबिक, अब तक सामने आई तीन लड़कियों के अलावा करीब 60 से 70 लड़कियों को जाल में फंसाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़कियों को क्रमश: टारगेट कर फंसाया गया और बदनामी के डर से कई पीड़िताएं सामने नहीं आ रही हैं।

17 से 18 आरोपियों के शामिल होने की आशंका
तिवारी ने आगे बताया कि इस रैकेट में शामिल आरोपियों की संख्या 17 से 18 तक हो सकती है और यह एक संगठित साजिश है। यदि मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच की जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है और कई और परतें खुल सकती हैं।

पुलिस की जांच जारी
पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कोलकाता से भोपाल तक फैले इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है और अन्य संदिग्धों की तलाश भी तेज़ कर दी गई है।

सामाजिक और राजनीतिक हलकों में हलचल
इस मामले ने भोपाल सहित पूरे प्रदेश में चिंता का माहौल बना दिया है। सामाजिक संगठनों से लेकर राजनीतिक हलकों तक में इसकी गूंज सुनाई दे रही है और सभी की निगाहें अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal-love-jihad-case-claims-to-implicate-more-than-60/article-18612

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.