आतंकवाद के खिलाफ मध्यप्रदेश में गुस्सा, मुस्लिम समाज ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

Bhopal

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मध्यप्रदेश में गुस्से की लहर दौड़ गई है। राजधानी भोपाल से लेकर इंदौर, ग्वालियर और सतना तक मुस्लिम समाज, व्यापारियों और राजनीतिक संगठनों ने एकजुट होकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर नमाज, और पाकिस्तान से जुड़े सामानों का बहिष्कार मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में देखा गया।

 जुमा की नमाज के बाद मुस्लिम समाज का विरोध

भोपाल में शुक्रवार को मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई, जिसमें मुस्लिम समाज के लोग काली पट्टी बांधकर शामिल हुए। नमाज के बाद सड़कों पर सैकड़ों प्रदर्शनकारी उतर आए और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और पाकिस्तान की गतिविधियों के खिलाफ मुस्लिम समाज को खुलकर आवाज उठानी चाहिए।

एमपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष संकील खान ने कहा, "अब वक्त आ गया है जब मुस्लिम समाज को आतंकवाद के खिलाफ खुलकर खड़ा होना होगा। जो निर्दोषों का खून बहा रहे हैं, वे इस्लाम के दुश्मन हैं। हमें इस्लाम की असल तस्वीर दुनिया के सामने रखनी होगी।"

व्यापारियों ने पाकिस्तान से जुड़े सामानों पर रोक लगाई

इंदौर में व्यापारियों ने पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर की मॉर्फ्ड तस्वीरों को दुकानों के बाहर लगाकर विरोध जताया। इन तस्वीरों पर लिखा था, "सूअरों और पाकिस्तानियों का प्रवेश वर्जित है।" व्यापारियों ने यह भी ऐलान किया कि अब पाकिस्तान से आने वाली कोई भी चीज, जैसे शक्कर, मसाले और ड्राई फ्रूट, बिक्री के लिए नहीं रखी जाएगी।

ग्वालियर में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

ग्वालियर में भी जुमा की नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने संगठित रूप से विरोध जताया। स्थानीय उलेमा और धर्मगुरुओं ने आतंकवाद के खिलाफ फतवा जारी किया और पाकिस्तान की भूमिका की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘भारत जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

सतना में बीजेपी का मशाल जुलूस

सतना में बीजेपी युवा मोर्चा ने मशाल जुलूस निकाला, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय और राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी भी शामिल हुए। जुलूस में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और विजयवर्गीय ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, "सहनशक्ति की सीमा होती है। अब भारत की सेना PoK के अलावा पाकिस्तान के अंदर घुसकर कार्रवाई करेगी।"

ट्रांसजेंडर समुदाय का कड़ा विरोध

ग्वालियर में ट्रांसजेंडर समुदाय ने आतंकवाद के खिलाफ खून से दस्तखत करते हुए ज्ञापन तैयार किया और सख्त कार्रवाई की मांग की। नूरी खान, समुदाय की प्रतिनिधि, ने कहा, "हम समाज के किसी भी कोने में हों, लेकिन जब बात भारत माता की रक्षा की होती है, तो हम भी सीना ठोककर खड़े होते हैं।"

राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की एकजुटता

इस हमले के बाद प्रदेश के सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य संगठनों ने भी इस मुद्दे पर एक सुर में विरोध किया। कई स्थानों पर मोमबत्ती मार्च, मानव श्रृंखला और विरोध सभाएं भी आयोजित की गईं।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Apr 2025 By दैनिक जागरण

आतंकवाद के खिलाफ मध्यप्रदेश में गुस्सा, मुस्लिम समाज ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

Bhopal

 जुमा की नमाज के बाद मुस्लिम समाज का विरोध

भोपाल में शुक्रवार को मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई, जिसमें मुस्लिम समाज के लोग काली पट्टी बांधकर शामिल हुए। नमाज के बाद सड़कों पर सैकड़ों प्रदर्शनकारी उतर आए और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और पाकिस्तान की गतिविधियों के खिलाफ मुस्लिम समाज को खुलकर आवाज उठानी चाहिए।

एमपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष संकील खान ने कहा, "अब वक्त आ गया है जब मुस्लिम समाज को आतंकवाद के खिलाफ खुलकर खड़ा होना होगा। जो निर्दोषों का खून बहा रहे हैं, वे इस्लाम के दुश्मन हैं। हमें इस्लाम की असल तस्वीर दुनिया के सामने रखनी होगी।"

व्यापारियों ने पाकिस्तान से जुड़े सामानों पर रोक लगाई

इंदौर में व्यापारियों ने पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर की मॉर्फ्ड तस्वीरों को दुकानों के बाहर लगाकर विरोध जताया। इन तस्वीरों पर लिखा था, "सूअरों और पाकिस्तानियों का प्रवेश वर्जित है।" व्यापारियों ने यह भी ऐलान किया कि अब पाकिस्तान से आने वाली कोई भी चीज, जैसे शक्कर, मसाले और ड्राई फ्रूट, बिक्री के लिए नहीं रखी जाएगी।

ग्वालियर में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

ग्वालियर में भी जुमा की नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने संगठित रूप से विरोध जताया। स्थानीय उलेमा और धर्मगुरुओं ने आतंकवाद के खिलाफ फतवा जारी किया और पाकिस्तान की भूमिका की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘भारत जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

सतना में बीजेपी का मशाल जुलूस

सतना में बीजेपी युवा मोर्चा ने मशाल जुलूस निकाला, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय और राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी भी शामिल हुए। जुलूस में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और विजयवर्गीय ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, "सहनशक्ति की सीमा होती है। अब भारत की सेना PoK के अलावा पाकिस्तान के अंदर घुसकर कार्रवाई करेगी।"

ट्रांसजेंडर समुदाय का कड़ा विरोध

ग्वालियर में ट्रांसजेंडर समुदाय ने आतंकवाद के खिलाफ खून से दस्तखत करते हुए ज्ञापन तैयार किया और सख्त कार्रवाई की मांग की। नूरी खान, समुदाय की प्रतिनिधि, ने कहा, "हम समाज के किसी भी कोने में हों, लेकिन जब बात भारत माता की रक्षा की होती है, तो हम भी सीना ठोककर खड़े होते हैं।"

राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की एकजुटता

इस हमले के बाद प्रदेश के सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य संगठनों ने भी इस मुद्दे पर एक सुर में विरोध किया। कई स्थानों पर मोमबत्ती मार्च, मानव श्रृंखला और विरोध सभाएं भी आयोजित की गईं।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/anger-in-madhya-pradesh-against-terrorism/article-18595

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.