- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग मोची को कुचला, मौके पर मौत: शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम, 1 लाख मुआवज...
तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग मोची को कुचला, मौके पर मौत: शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम, 1 लाख मुआवजे के बाद माने
Janjgir-Champa, CG
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग मोची की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 60 वर्षीय मुन्ना लाल खरे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना 24 जून को बजरंग चौक ओवरब्रिज के पास हुई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर करीब एक घंटे तक चक्काजाम किया।
परिजनों ने उठाई मुआवजे की मांग
हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने ट्रक चालक और मालिक से मुआवजे की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
1 लाख मुआवजे के बाद माने परिजन
अधिकारियों की समझाइश और बातचीत के बाद ट्रक मालिक ने मौके पर ही 1 लाख रुपए का मुआवजा मृतक के परिजनों को दिया। इसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ और आवागमन बहाल हुआ।
रोज़ी-रोटी का साधन था मोची का काम
मृतक मुन्ना लाल खरे अपने परिवार का पेट पालने के लिए मोची का काम करते थे। प्रतिदिन की तरह वह 24 जून की सुबह काम पर निकले थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
पुलिस ने ट्रक जब्त किया, जांच जारी
अकलतरा थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए