- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चे, बोले- ‘जिन हाथों में कभी थमी थी...
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चे, बोले- ‘जिन हाथों में कभी थमी थी बंदूक, आज उन में किताबें थमाकर गढ़ रहे भविष्य’
Raipur, CG
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन राजधानी रायपुर में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से पहुंचे बच्चों और युवाओं से मिले। यह मुलाकात राज्य सरकार की ‘लियोर ओयना’ योजना के तहत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य उन बच्चों और युवाओं को मुख्यधारा में लाकर शिक्षित और सशक्त बनाना है जो कभी नक्सलवाद के असर में थे।
मुलाकात के दौरान अमित शाह भावुक अंदाज में बोले, “जिन मासूम बच्चों के हाथों में कभी नक्सलियों ने बंदूकें थमाई थीं, आज उन्हीं हाथों में किताबें दी जा रही हैं। यह बच्चों के उज्जवल भविष्य को गढ़ने का हिस्सा है और यह देखकर मेरा मन आनंद से भर गया है।” उन्होंने ‘लियोर ओयना’ पहल की सराहना करते हुए बच्चों और युवाओं के साथ संवाद किया, जो बीजापुर जिले के उसूर और गंगालूर विकासखंड से रायपुर पहुंचे थे।
दौरे में हुआ बदलाव
गृह मंत्री अमित शाह का आज नारायणपुर दौरा प्रस्तावित था, जो रद्द कर दिया गया है। अब वे रायपुर में ही रहकर सुरक्षा कमांडरों से मुलाकात करेंगे और राज्य में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों और विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए