तकनीकी खराबी के कारण सीएम साय का दौरा टला, सुशासन तिहार के तीसरे चरण की शुरुआत आज से

Raipur, cg

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आकस्मिक दौरे पर निकलने से पहले तकनीकी कारणों के चलते असुविधा का सामना करना पड़ा।

 सोमवार सुबह उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण वे तय समय पर पुलिस परेड ग्राउंड से रवाना नहीं हो सके। स्थिति को देखते हुए तुरंत दूसरा हेलीकॉप्टर मंगाया गया, जिसके बाद कुछ देर में वे दौरे के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत आज 5 मई से हो रही है। इस विशेष अभियान के तहत मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न जिलों और गांवों में अकस्मात दौरे करेंगे। इन दौरों की कोई पूर्व सूचना नहीं होगी, जिससे शासन-प्रशासन की वास्तविक स्थिति को परखा जा सके।

मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सुशासन तिहार के अब तक के दो चरणों में 40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। यह पहल सरकार की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन और जनता से सीधे संवाद को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि मंत्री, सांसद और विधायक भी समाधान शिविरों में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और आवश्यक निर्देश देंगे।

इस बार सुशासन तिहार को एक नए रूप में पेश किया जा रहा है। मुख्यमंत्री किसी भी जिले में अचानक पहुंच सकते हैं और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। वे समाधान शिविरों में उपस्थित रहकर समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगे।

सरकार का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से प्रशासनिक कसावट, योजनाओं की समीक्षा, और जवाबदेही तय करने के साथ आम जनता की समस्याओं का सीधे समाधान करना है। यह अभियान 31 मई तक चलेगा, जिसमें राज्यभर में समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2025 By दैनिक जागरण

तकनीकी खराबी के कारण सीएम साय का दौरा टला, सुशासन तिहार के तीसरे चरण की शुरुआत आज से

Raipur, cg

 सोमवार सुबह उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण वे तय समय पर पुलिस परेड ग्राउंड से रवाना नहीं हो सके। स्थिति को देखते हुए तुरंत दूसरा हेलीकॉप्टर मंगाया गया, जिसके बाद कुछ देर में वे दौरे के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत आज 5 मई से हो रही है। इस विशेष अभियान के तहत मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न जिलों और गांवों में अकस्मात दौरे करेंगे। इन दौरों की कोई पूर्व सूचना नहीं होगी, जिससे शासन-प्रशासन की वास्तविक स्थिति को परखा जा सके।

मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सुशासन तिहार के अब तक के दो चरणों में 40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। यह पहल सरकार की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन और जनता से सीधे संवाद को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि मंत्री, सांसद और विधायक भी समाधान शिविरों में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और आवश्यक निर्देश देंगे।

इस बार सुशासन तिहार को एक नए रूप में पेश किया जा रहा है। मुख्यमंत्री किसी भी जिले में अचानक पहुंच सकते हैं और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। वे समाधान शिविरों में उपस्थित रहकर समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगे।

सरकार का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से प्रशासनिक कसावट, योजनाओं की समीक्षा, और जवाबदेही तय करने के साथ आम जनता की समस्याओं का सीधे समाधान करना है। यह अभियान 31 मई तक चलेगा, जिसमें राज्यभर में समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-sais-visit-was-averted-due-to-technical-fault-the/article-19720

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.