खैरागढ़ में खराब सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ढोलक-मंजीरे लेकर किया विरोध

Khairagarh, CG

गंडई-छुईखदान जिले में खराब सड़कों से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को ढोलक और मंजीरे लेकर प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन डोंगरगढ़, राजनांदगांव और दुर्ग को खैरागढ़ से जोड़ने वाली सड़कों की जर्जर हालत और प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ किया गया।

 कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अमलीपारा से उमराव पुल तक सड़क जाम कर करीब एक घंटे तक विरोध किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और चेतावनी दी कि अगर सड़कों की मरम्मत जल्द नहीं की गई तो अगली बार सरकारी दफ्तरों में ढोलक-मंजीरे लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

विधायक वर्मा ने बताया कि विक्रमपुर-जालबांधा मार्ग की मरम्मत में 77 लाख और खैरागढ़-दुर्ग मार्ग में 1.13 करोड़ रुपये खर्च होने का दावा किया गया है, मगर जमीनी स्थिति आज भी बेहद खराब है। उन्होंने सवाल किया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़कों में गड्ढे क्यों मौजूद हैं?

आंदोलन के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक न तो पीडब्ल्यूडी का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही प्रशासन का कोई प्रतिनिधि मौजूद रहा। वहीं मिशन मंडे के संयोजक मनराखन देवांगन ने आरोप लगाया कि जैसे ही आंदोलन की खबर फैली, विभाग के कर्मचारी रात में गड्ढे भरने पहुंचे, जो सबूत मिटाने जैसा है।

देवांगन ने ऐलान किया कि अगर प्रशासन ने सड़कों की मरम्मत में गंभीरता नहीं दिखाई तो अगली बार सरकारी दफ्तरों में ढोलक और मंजीरे लेकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने इसे जनहित और जवाबदेही से जुड़े मुद्दे के तौर पर रेखांकित किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jun 2025 By दैनिक जागरण

खैरागढ़ में खराब सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ढोलक-मंजीरे लेकर किया विरोध

Khairagarh, CG

 कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अमलीपारा से उमराव पुल तक सड़क जाम कर करीब एक घंटे तक विरोध किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और चेतावनी दी कि अगर सड़कों की मरम्मत जल्द नहीं की गई तो अगली बार सरकारी दफ्तरों में ढोलक-मंजीरे लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

विधायक वर्मा ने बताया कि विक्रमपुर-जालबांधा मार्ग की मरम्मत में 77 लाख और खैरागढ़-दुर्ग मार्ग में 1.13 करोड़ रुपये खर्च होने का दावा किया गया है, मगर जमीनी स्थिति आज भी बेहद खराब है। उन्होंने सवाल किया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़कों में गड्ढे क्यों मौजूद हैं?

आंदोलन के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक न तो पीडब्ल्यूडी का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही प्रशासन का कोई प्रतिनिधि मौजूद रहा। वहीं मिशन मंडे के संयोजक मनराखन देवांगन ने आरोप लगाया कि जैसे ही आंदोलन की खबर फैली, विभाग के कर्मचारी रात में गड्ढे भरने पहुंचे, जो सबूत मिटाने जैसा है।

देवांगन ने ऐलान किया कि अगर प्रशासन ने सड़कों की मरम्मत में गंभीरता नहीं दिखाई तो अगली बार सरकारी दफ्तरों में ढोलक और मंजीरे लेकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने इसे जनहित और जवाबदेही से जुड़े मुद्दे के तौर पर रेखांकित किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congress-protested-against-bad-roads-in-khairagarh-with-dholak-dongy/article-25174

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.