रायपुर में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा आज: भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित, इंदिरा गांधी चौक से जयस्तंभ चौक तक निकलेगी रैली

Raipur, CG

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई निर्णायक कार्रवाई के बाद देशभर में राष्ट्रभक्ति की भावना चरम पर है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है। यह यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि और समर्थन स्वरूप निकाली जा रही है।

यह तिरंगा यात्रा शुक्रवार सुबह 10 बजे रायपुर के इंदिरा गांधी चौक (कालीबाड़ी) से आरंभ होकर, कोतवाली चौक और मालवीय रोड होते हुए जयस्तंभ चौक तक पहुंचेगी।

वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, एआईसीसी सचिव, संगठन सचिव, और सह-प्रभारी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। कांग्रेस ने आम नागरिकों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर देशप्रेम की एकजुटता दर्शाने की अपील की है।

सेना को समर्पित, राजनीति से परे

प्रदेश कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि यह आयोजन राजनीतिक नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में सेना के पराक्रम को सम्मानित करने का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं में इसे लेकर विशेष उत्साह है और यात्रा को सफल बनाने की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के खिलाफ निर्णायक वार

गौरतलब है कि 7 मई को भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके के आतंकी अड्डों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 भारतीय पर्यटक मारे गए थे, के प्रतिशोध स्वरूप की गई। इस ऑपरेशन में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए गए, जो देश की सैन्य शक्ति और संकल्प का परिचायक है।

कांग्रेस का संदेश: सेना को सलाम, राष्ट्र के साथ

प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक मार्च नहीं, बल्कि देश के जवानों के प्रति श्रद्धा, समर्थन और एकजुटता की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति है। पार्टी इसे देशभक्ति का पर्व मानते हुए जन-जन को इसमें सहभागी बनने का निमंत्रण दे रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा आज: भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित, इंदिरा गांधी चौक से जयस्तंभ चौक तक निकलेगी रैली

Raipur, CG

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है। यह यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि और समर्थन स्वरूप निकाली जा रही है।

यह तिरंगा यात्रा शुक्रवार सुबह 10 बजे रायपुर के इंदिरा गांधी चौक (कालीबाड़ी) से आरंभ होकर, कोतवाली चौक और मालवीय रोड होते हुए जयस्तंभ चौक तक पहुंचेगी।

वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, एआईसीसी सचिव, संगठन सचिव, और सह-प्रभारी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। कांग्रेस ने आम नागरिकों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर देशप्रेम की एकजुटता दर्शाने की अपील की है।

सेना को समर्पित, राजनीति से परे

प्रदेश कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि यह आयोजन राजनीतिक नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में सेना के पराक्रम को सम्मानित करने का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं में इसे लेकर विशेष उत्साह है और यात्रा को सफल बनाने की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के खिलाफ निर्णायक वार

गौरतलब है कि 7 मई को भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके के आतंकी अड्डों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 भारतीय पर्यटक मारे गए थे, के प्रतिशोध स्वरूप की गई। इस ऑपरेशन में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए गए, जो देश की सैन्य शक्ति और संकल्प का परिचायक है।

कांग्रेस का संदेश: सेना को सलाम, राष्ट्र के साथ

प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक मार्च नहीं, बल्कि देश के जवानों के प्रति श्रद्धा, समर्थन और एकजुटता की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति है। पार्टी इसे देशभक्ति का पर्व मानते हुए जन-जन को इसमें सहभागी बनने का निमंत्रण दे रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congresss-tricolor-journey-in-raipur-will-be-rally-from-indira/article-20201

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.