सेना के सम्मान में राजधानी रायपुर में निकली कांग्रेस की तिरंगा यात्रा, गूंजे जयघोष

Raipur, CG

पाकिस्तान की ओर से हुई ड्रोन हमले की नाकाम कोशिश और भारत की कड़ी सैन्य प्रतिक्रिया के बाद छत्तीसगढ़ में भारतीय सेना के सम्मान में भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। शुक्रवार को राजधानी रायपुर की सड़कों पर "भारतीय सेना जिंदाबाद" और "भारत माता की जय" के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की ओर से राजधानी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। इस रैली का नेतृत्व पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने किया। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत कालीबाड़ी स्थित इंदिरा गांधी चौक से हुई। वहां कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात रैली जयस्तंभ चौक तक निकाली गई, जो मालवीय रोड होते हुए पूरे रास्ते पर देशभक्ति का संदेश देती रही।

इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के साहस को नमन करना और हाल ही में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा "ऑपरेशन सिंदूर" में दिखाई गई वीरता का सम्मान करना था। ज्ञात हो कि गुरुवार देर रात पाकिस्तान की ओर से भारत के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नापाक कोशिश की गई थी। हालांकि भारत की मजबूत वायु रक्षा प्रणाली, खासकर S-400 सिस्टम ने इन सभी हमलों को विफल कर दिया।

भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए सीमापार भी कड़ा प्रहार किया, जिससे पाकिस्तान में भारी तबाही मच गई। इस पृष्ठभूमि में तिरंगा यात्रा ने यह संदेश दिया कि पूरा देश एकजुट होकर सेना के साथ खड़ा है।

फिलहाल भारत-पाक सीमा से सटे पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ के कई गांवों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ से उठी यह तिरंगा यात्रा केवल सेना के प्रति सम्मान का प्रतीक बनी, बल्कि जनता को भी जागरूक करने का माध्यम रही।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2025 By दैनिक जागरण

सेना के सम्मान में राजधानी रायपुर में निकली कांग्रेस की तिरंगा यात्रा, गूंजे जयघोष

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की ओर से राजधानी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। इस रैली का नेतृत्व पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने किया। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत कालीबाड़ी स्थित इंदिरा गांधी चौक से हुई। वहां कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात रैली जयस्तंभ चौक तक निकाली गई, जो मालवीय रोड होते हुए पूरे रास्ते पर देशभक्ति का संदेश देती रही।

इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के साहस को नमन करना और हाल ही में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा "ऑपरेशन सिंदूर" में दिखाई गई वीरता का सम्मान करना था। ज्ञात हो कि गुरुवार देर रात पाकिस्तान की ओर से भारत के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नापाक कोशिश की गई थी। हालांकि भारत की मजबूत वायु रक्षा प्रणाली, खासकर S-400 सिस्टम ने इन सभी हमलों को विफल कर दिया।

भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए सीमापार भी कड़ा प्रहार किया, जिससे पाकिस्तान में भारी तबाही मच गई। इस पृष्ठभूमि में तिरंगा यात्रा ने यह संदेश दिया कि पूरा देश एकजुट होकर सेना के साथ खड़ा है।

फिलहाल भारत-पाक सीमा से सटे पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ के कई गांवों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ से उठी यह तिरंगा यात्रा केवल सेना के प्रति सम्मान का प्रतीक बनी, बल्कि जनता को भी जागरूक करने का माध्यम रही।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congresss-tricolor-journey-echoed-in-the-capital-raipur-in-honor/article-20260

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.