गुजरात सीमा पर सुरक्षा की समीक्षा: पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की फोन पर चर्चा

Jagran Desk

इस चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने सीमावर्ती जिलों में राज्य सरकार द्वारा की गई सुरक्षा तैयारियों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों की जानकारी ली। साथ ही मौजूदा हालात में राज्य प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से कच्छ, बनासकांठा, पाटन और जामनगर जैसे संवेदनशील जिलों में की गई अग्रिम तैयारियों पर फोकस करते हुए नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इन सभी जिलों की सीमाएं पाकिस्तान से सटी हुई हैं और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इन्हें उच्च सुरक्षा श्रेणी में रखा गया है।

एहतियाती ब्लैकआउट: 7 घंटे तक अंधेरा

गुरुवार रात गुजरात के कच्छ और बनासकांठा जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में सात घंटे तक बिजली आपूर्ति जानबूझकर रोकी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कदम पूरी तरह एहतियातन उठाया गया, ताकि किसी संभावित पाकिस्तानी आक्रमण को नाकाम किया जा सके। भुज, नलिया, नखत्राणा और गांधीधाम जैसे इलाकों में भी ब्लैकआउट की व्यवस्था रही।

ड्रोन और मिसाइल हमलों को सेना ने किया विफल

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि 7 और 8 मई की दरम्यानी रात पाकिस्तान की ओर से उत्तर और पश्चिम भारत में सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की गई थी। भारतीय सेना ने अत्याधुनिक एंटी-यूएवी और मिसाइल डिफेंस सिस्टम के जरिए इन सभी हमलों को सफलतापूर्वक निष्फल कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, एस-400 वायु रक्षा प्रणाली ने इस पूरे ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई। इसका परिणाम यह रहा कि भारत की सीमाओं पर तो कोई नुकसान हुआ और ही कोई जनहानि हुई। बनासकांठा जिले के सुईगाम और उसके आसपास के करीब 20 गांवों में भी सुरक्षा की दृष्टि से ब्लैकआउट लागू किया गया।

खावड़ा के पास मिला संदिग्ध ड्रोन मलबा

इससे पहले गुरुवार को कच्छ जिले के खावड़ा गांव के पास संदिग्ध ‘ड्रोन जैसी’ वस्तु का मलबा मिला था। यह इलाका पाकिस्तान सीमा के बेहद करीब है, जिससे खतरे की आशंका और मजबूत हो गई है। प्रशासनिक और सैन्य टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2025 By दैनिक जागरण

गुजरात सीमा पर सुरक्षा की समीक्षा: पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की फोन पर चर्चा

Jagran Desk

प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से कच्छ, बनासकांठा, पाटन और जामनगर जैसे संवेदनशील जिलों में की गई अग्रिम तैयारियों पर फोकस करते हुए नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इन सभी जिलों की सीमाएं पाकिस्तान से सटी हुई हैं और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इन्हें उच्च सुरक्षा श्रेणी में रखा गया है।

एहतियाती ब्लैकआउट: 7 घंटे तक अंधेरा

गुरुवार रात गुजरात के कच्छ और बनासकांठा जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में सात घंटे तक बिजली आपूर्ति जानबूझकर रोकी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कदम पूरी तरह एहतियातन उठाया गया, ताकि किसी संभावित पाकिस्तानी आक्रमण को नाकाम किया जा सके। भुज, नलिया, नखत्राणा और गांधीधाम जैसे इलाकों में भी ब्लैकआउट की व्यवस्था रही।

ड्रोन और मिसाइल हमलों को सेना ने किया विफल

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि 7 और 8 मई की दरम्यानी रात पाकिस्तान की ओर से उत्तर और पश्चिम भारत में सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की गई थी। भारतीय सेना ने अत्याधुनिक एंटी-यूएवी और मिसाइल डिफेंस सिस्टम के जरिए इन सभी हमलों को सफलतापूर्वक निष्फल कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, एस-400 वायु रक्षा प्रणाली ने इस पूरे ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई। इसका परिणाम यह रहा कि भारत की सीमाओं पर तो कोई नुकसान हुआ और ही कोई जनहानि हुई। बनासकांठा जिले के सुईगाम और उसके आसपास के करीब 20 गांवों में भी सुरक्षा की दृष्टि से ब्लैकआउट लागू किया गया।

खावड़ा के पास मिला संदिग्ध ड्रोन मलबा

इससे पहले गुरुवार को कच्छ जिले के खावड़ा गांव के पास संदिग्ध ‘ड्रोन जैसी’ वस्तु का मलबा मिला था। यह इलाका पाकिस्तान सीमा के बेहद करीब है, जिससे खतरे की आशंका और मजबूत हो गई है। प्रशासनिक और सैन्य टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/review-of-security-on-gujarat-border-pm-modi-discussed-the/article-20257

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.