पाकिस्तान पर ड्रोन अटैक की खबरों के बीच भारतीय बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 412 अंक लुढ़का

Business

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार, 8 मई को भारतीय शेयर बाजार में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 412 अंकों की गिरावट के साथ 80,335 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 141 अंक फिसलकर 24,274 पर आ गया।

यह गिरावट दिन के अंतिम आधे घंटे में देखी गई, जब पाकिस्तान के कई शहरों पर भारतीय ड्रोन अटैक की खबरें सामने आईंइन रिपोर्ट्स ने बाजार में निवेशकों की चिंता बढ़ा दी, जिससे बिकवाली तेज हो गई।

गिरावट की चपेट में अधिकांश सेक्टर

सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर गिरावट के साथ बंद हुएप्रमुख गिरने वाले शेयरों में जोमैटो (3.97%), महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी और टाटा स्टील शामिल हैं, जिनमें 3.5% तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं HCL टेक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन कुछ ऐसे शेयर रहे जो हरे निशान पर बंद हुए।

निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सेक्टोरल इंडाइसेज़ की बात करें तो, रियल्टी (2.47%), मेटल (2.09%), हेल्थकेयर (1.95%), ऑटो (1.90%), और फार्मा (1.62%) सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का इंडेक्स भी 1.35% नीचे बंद हुआ। केवल आईटी और मीडिया सेक्टर में हल्की तेजी देखने को मिली।

बाजार की चाल में भू-राजनीतिक तनाव का असर

सुबह के कारोबार में बाजार स्थिर और सीमित दायरे में था। लेकिन जैसे ही भारत की ओर से पाकिस्तान में ड्रोन हमलों की खबरें आईं, बाजार ने नकारात्मक रुख अपना लिया। निवेशकों में यह चिंता बढ़ी कि यदि तनाव और बढ़ा, तो इसका असर विदेशी निवेश और व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 May 2025 By दैनिक जागरण

पाकिस्तान पर ड्रोन अटैक की खबरों के बीच भारतीय बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 412 अंक लुढ़का

Business

यह गिरावट दिन के अंतिम आधे घंटे में देखी गई, जब पाकिस्तान के कई शहरों पर भारतीय ड्रोन अटैक की खबरें सामने आईंइन रिपोर्ट्स ने बाजार में निवेशकों की चिंता बढ़ा दी, जिससे बिकवाली तेज हो गई।

गिरावट की चपेट में अधिकांश सेक्टर

सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर गिरावट के साथ बंद हुएप्रमुख गिरने वाले शेयरों में जोमैटो (3.97%), महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी और टाटा स्टील शामिल हैं, जिनमें 3.5% तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं HCL टेक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन कुछ ऐसे शेयर रहे जो हरे निशान पर बंद हुए।

निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सेक्टोरल इंडाइसेज़ की बात करें तो, रियल्टी (2.47%), मेटल (2.09%), हेल्थकेयर (1.95%), ऑटो (1.90%), और फार्मा (1.62%) सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का इंडेक्स भी 1.35% नीचे बंद हुआ। केवल आईटी और मीडिया सेक्टर में हल्की तेजी देखने को मिली।

बाजार की चाल में भू-राजनीतिक तनाव का असर

सुबह के कारोबार में बाजार स्थिर और सीमित दायरे में था। लेकिन जैसे ही भारत की ओर से पाकिस्तान में ड्रोन हमलों की खबरें आईं, बाजार ने नकारात्मक रुख अपना लिया। निवेशकों में यह चिंता बढ़ी कि यदि तनाव और बढ़ा, तो इसका असर विदेशी निवेश और व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-drops-412-points-in-the-indian-market-amid-reports/article-20149

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.