नशे में धुत शिक्षक स्कूल पहुंचा, बच्चों के सामने किया हंगामा; वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए

Digital Desk

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड स्थित वंदना प्राइमरी स्कूल में एक शिक्षक के नशे की हालत में स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। वीडियो में शिक्षक शराब पीने की बात स्वीकार करते हुए स्कूल परिसर में उठक-बैठक करता नजर आ रहा है। मामले को गंभीर मानते हुए विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, प्राइमरी स्कूल बालक वंदना में पदस्थ शिक्षक राज प्रताप सिंह शुक्रवार को नशे की हालत में स्कूल पहुंचे। उस दिन स्कूल की हेडमास्टर अवकाश पर थीं, जबकि एक अन्य शिक्षक अनुपस्थित था। ऐसे में प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों की जिम्मेदारी उसी शिक्षक पर थी।

ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक की हालत सामान्य नहीं थी और वह ठीक से बातचीत भी नहीं कर पा रहा था। बच्चों की स्थिति को लेकर चिंतित ग्रामीणों ने स्थानीय पत्रकारों को सूचना दी। पत्रकारों के स्कूल पहुंचने पर शिक्षक ने शराब पीने की बात स्वीकार की।

वीडियो में शिक्षक यह कहते हुए दिखाई देता है कि उसने “20 रुपए में आधा गिलास देसी शराब” पी थी। इसके बाद वह अपनी गलती मानते हुए स्वयं को दंड देने के नाम पर उठक-बैठक करने लगा। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

gifs21_1767460678

स्कूल में 60 से अधिक छात्र पंजीकृत हैं, हालांकि उस दिन उपस्थिति अपेक्षाकृत कम बताई जा रही है। इसके बावजूद, स्कूल समय में शिक्षक का नशे की हालत में होना गंभीर अनुशासनहीनता माना जा रहा है।

मैनपाट खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शाही ने कहा कि वीडियो में शिक्षक द्वारा शराब सेवन की पुष्टि हो रही है। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है और नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। “इस तरह की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की साख को प्रभावित करती हैं,” उन्होंने कहा।

बीईओ ने यह भी बताया कि संबंधित शिक्षक के खिलाफ पहले भी शराब सेवन की शिकायत मिल चुकी थी, जिस पर नोटिस जारी किया गया था। उस समय शिक्षक ने सुधार का भरोसा दिया था, लेकिन ताजा घटना से उसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। वीडियो फुटेज, ग्रामीणों के बयान और पूर्व रिकॉर्ड के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, निलंबन जैसी कड़ी कार्रवाई से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह मामला सरकारी स्कूलों में अनुशासन, निगरानी और शिक्षकों की जवाबदेही को लेकर एक बार फिर बहस का विषय बन गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jan 2026 By दैनिक जागरण

नशे में धुत शिक्षक स्कूल पहुंचा, बच्चों के सामने किया हंगामा; वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए

Digital Desk

जानकारी के मुताबिक, प्राइमरी स्कूल बालक वंदना में पदस्थ शिक्षक राज प्रताप सिंह शुक्रवार को नशे की हालत में स्कूल पहुंचे। उस दिन स्कूल की हेडमास्टर अवकाश पर थीं, जबकि एक अन्य शिक्षक अनुपस्थित था। ऐसे में प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों की जिम्मेदारी उसी शिक्षक पर थी।

ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक की हालत सामान्य नहीं थी और वह ठीक से बातचीत भी नहीं कर पा रहा था। बच्चों की स्थिति को लेकर चिंतित ग्रामीणों ने स्थानीय पत्रकारों को सूचना दी। पत्रकारों के स्कूल पहुंचने पर शिक्षक ने शराब पीने की बात स्वीकार की।

वीडियो में शिक्षक यह कहते हुए दिखाई देता है कि उसने “20 रुपए में आधा गिलास देसी शराब” पी थी। इसके बाद वह अपनी गलती मानते हुए स्वयं को दंड देने के नाम पर उठक-बैठक करने लगा। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

gifs21_1767460678

स्कूल में 60 से अधिक छात्र पंजीकृत हैं, हालांकि उस दिन उपस्थिति अपेक्षाकृत कम बताई जा रही है। इसके बावजूद, स्कूल समय में शिक्षक का नशे की हालत में होना गंभीर अनुशासनहीनता माना जा रहा है।

मैनपाट खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शाही ने कहा कि वीडियो में शिक्षक द्वारा शराब सेवन की पुष्टि हो रही है। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है और नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। “इस तरह की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की साख को प्रभावित करती हैं,” उन्होंने कहा।

बीईओ ने यह भी बताया कि संबंधित शिक्षक के खिलाफ पहले भी शराब सेवन की शिकायत मिल चुकी थी, जिस पर नोटिस जारी किया गया था। उस समय शिक्षक ने सुधार का भरोसा दिया था, लेकिन ताजा घटना से उसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। वीडियो फुटेज, ग्रामीणों के बयान और पूर्व रिकॉर्ड के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, निलंबन जैसी कड़ी कार्रवाई से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह मामला सरकारी स्कूलों में अनुशासन, निगरानी और शिक्षकों की जवाबदेही को लेकर एक बार फिर बहस का विषय बन गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/drunk-teacher-reached-school-and-created-ruckus-in-front-of/article-42035

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.