रायपुर में कानून-व्यवस्था पर सवाल: मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामले में 50 से ज्यादा गिरफ्तार

रायपुर (छ.ग.)

On

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर में हिंसा, पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को सेंट्रल जेल भेजा

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हुई तोड़फोड़ और हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरंग दल के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने न केवल मॉल परिसर में तोड़फोड़ की, बल्कि इसके बाद तेलीबांधा थाना परिसर में घुसकर हंगामा, चक्काजाम और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। देर रात सभी आरोपियों को पुलिस बसों के जरिए सेंट्रल जेल भेजा गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, क्रिसमस से एक दिन पहले 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद के दौरान 30 से 40 लोग लाठी-डंडों के साथ मैग्नेटो मॉल में घुस गए थे। मॉल के भीतर जमकर तोड़फोड़ की गई, क्रिसमस सजावट, दुकानों और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। मॉल प्रबंधन का दावा है कि इस हिंसा में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 30 से 40 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता शनिवार दोपहर तेलीबांधा थाना पहुंचे और थाने के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर हवन किया, टेंट लगाया और चूल्हा-राशन लेकर धरने पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी के चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर दो एएसपी, चार सीएसपी और एक दर्जन से अधिक थाना प्रभारियों समेत अतिरिक्त बल तैनात किया गया। मंदिर हसौद और एयरपोर्ट की ओर से आने वाले ट्रैफिक को राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर डायवर्ट किया गया। देर रात पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने तोड़फोड़ के आरोपों को नकारते हुए कहा कि मॉल में केवल सजावट को नुकसान पहुंचा है और इतनी बड़ी कार्रवाई अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि मॉल प्रबंधन ने जानबूझकर सांता क्लॉज की मूर्ति लगाकर भावनाएं भड़काईं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य स्पष्ट हैं और जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मॉल कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों से धर्म और जाति पूछे जाने के आरोप भी सामने आए हैं, जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना के बाद एहतियातन विधानसभा रोड स्थित अंबुजा मॉल को खाली कराया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कड़ी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी संगठन को हिंसा और अराजकता की अनुमति नहीं दी जाएगी।

-----------------------------------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/during-chhattisgarh-bandh-50-arrested-for-vandalizing-mall-and-gheraoing/article-41301

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.