बलौदाबाजार में पुत्र बना पिता का काल: दिव्यांग बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, हालत गंभीर

Baloda Bazar, cg

शहर में पारिवारिक कलह ने एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाली वारदात का रूप ले लिया। यहां एक युवक ने अपने दिव्यांग पिता पर दुकान के भीतर घुसकर चाकू से 15 बार जानलेवा हमला कर दिया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है और यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

घायल पिता की पहचान नरेंद्र सिंह चावला (75) के रूप में हुई है, जिनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

बाइक से दुकान में घुसा, फिर किया हमला

घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे की है, जब आरोपी अमरजीत चावला उर्फ बुग्गी, बाइक से अपने पिता की सदर बाजार स्थित घड़ी दुकान में घुसा और अचानक हमला कर दिया। शुरू में आरोपी ने तोड़फोड़ की, और जब दिव्यांग पिता ने मना किया तो सिर और गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए।

पीड़ित की चीख-पुकार के बावजूद आरोपी नहीं रुका। बचाव में जब बुजुर्ग ने लाठी उठाई, तो आरोपी ने उसे भी छीनकर दूर फेंक दिया।

नौकरी छूटने का पिता को बताया जिम्मेदार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले शिक्षाकर्मी था, लेकिन नशा, गाली-गलौज और अनुशासनहीनता के चलते उसकी नौकरी चली गई। इसके लिए वह अपने पिता को दोषी मानता था। हमले के दौरान भी वह बार-बार चिल्ला रहा था – "इसने मेरी जिंदगी खराब कर दी।"

आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि अमरजीत का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। पूर्व में उस पर मारपीट और विवाद के मामले भी दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

CCTV फुटेज बना अहम साक्ष्य

घटना का CCTV वीडियो पुलिस के पास मौजूद है, जिसमें पूरे हमले की स्पष्ट तस्वीरें हैं। पुलिस ने फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

SP भावना गुप्ता ने कहा है कि इस अमानवीय घटना पर कड़ी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बलौदाबाजार में पुत्र बना पिता का काल: दिव्यांग बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, हालत गंभीर

Baloda Bazar, cg

घायल पिता की पहचान नरेंद्र सिंह चावला (75) के रूप में हुई है, जिनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

बाइक से दुकान में घुसा, फिर किया हमला

घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे की है, जब आरोपी अमरजीत चावला उर्फ बुग्गी, बाइक से अपने पिता की सदर बाजार स्थित घड़ी दुकान में घुसा और अचानक हमला कर दिया। शुरू में आरोपी ने तोड़फोड़ की, और जब दिव्यांग पिता ने मना किया तो सिर और गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए।

पीड़ित की चीख-पुकार के बावजूद आरोपी नहीं रुका। बचाव में जब बुजुर्ग ने लाठी उठाई, तो आरोपी ने उसे भी छीनकर दूर फेंक दिया।

नौकरी छूटने का पिता को बताया जिम्मेदार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले शिक्षाकर्मी था, लेकिन नशा, गाली-गलौज और अनुशासनहीनता के चलते उसकी नौकरी चली गई। इसके लिए वह अपने पिता को दोषी मानता था। हमले के दौरान भी वह बार-बार चिल्ला रहा था – "इसने मेरी जिंदगी खराब कर दी।"

आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि अमरजीत का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। पूर्व में उस पर मारपीट और विवाद के मामले भी दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

CCTV फुटेज बना अहम साक्ष्य

घटना का CCTV वीडियो पुलिस के पास मौजूद है, जिसमें पूरे हमले की स्पष्ट तस्वीरें हैं। पुलिस ने फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

SP भावना गुप्ता ने कहा है कि इस अमानवीय घटना पर कड़ी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/fathers-time-in-balodabazar-fathers-time-of-divyang-elderly-attacked/article-24763

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.