जगदलपुर में 1.30 करोड़ का गांजा और हशीश तेल जब्त: ओडिशा से मुंबई-हैदराबाद ले जा रहे थे तस्कर, दो गिरफ्तार

Jagdalpur, CG

बोधघाट थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई; बाइक से ले जाया जा रहा था लिक्विड गांजा, कोर्ट से दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10 किलो गांजा और हशीश तेल जब्त किया है। पकड़े गए इस नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 29 लाख 95 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने ओडिशा के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों नशीली सामग्री को ओडिशा से हैदराबाद, मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में सप्लाई करने जा रहे थे। यह मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
 
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि एक बाइक से दो युवक अवैध नशीले तेल की तस्करी करते हुए सरगीपाल क्षेत्र की ओर जा रहे हैं। सूचना पर बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर की टीम ने रेलवे साइडिंग के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध बाइक को रोका। बाइक नंबर OD 30 D 6588 पर सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर बैग में भरा हुआ संदिग्ध तेल मिला।
 
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सीताराम कुलदीप (35) और रामचंद्र माड़ी (21) बताया। दोनों ओडिशा के कोरापुट जिले के निवासी हैं। पकड़ी गई सामग्री को जब्त कर लैब में जांच भेजा गया, जहां पुष्टि हुई कि यह गांजा और हशीश तेल है। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
 
पुलिस के अनुसार, दोनों तस्कर हैदराबाद में इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं, लेकिन अतिरिक्त कमाई के लिए ओडिशा के मलकानगिरी क्षेत्र से अवैध नशीला तेल लाकर बड़े शहरों में बेचते थे। CSP सुमीत कुमार ने बताया कि मुंबई, हैदराबाद और पुणे में हशीश तेल की डिमांड काफी अधिक है, इसी कारण आरोपी इसे मोटी कीमत पर बेचने जाते थे।
 
हशीश तेल को लेकर पुलिस ने बताया कि यह एक अत्यधिक प्रभावी नशीला पदार्थ है, जिसे कैनाबिस पौधों से कई बार एक्सट्रैक्शन कर तैयार किया जाता है। इसके सेवन के खतरे को देखते हुए इस पर कड़ी निगरानी रखी जाती है।
 
पुलिस ने तस्करों की गतिविधियों और नशीले पदार्थों के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनसे जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं और वे कितने समय से इस धंधे में शामिल थे। बस्तर पुलिस ने इसे हाल के दिनों की सबसे बड़ी जब्ती कार्रवाई बताया है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/ganja-and-hashish-oil-worth-rs-130-crore-seized-in/article-38475

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.