नीमच में दो कारों की भिड़ंत, 14 लोग घायल; गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर

Neemuch, MP

प्रतापगढ़ और अरनोदा के यात्री देर रात घर लौट रहे थे; ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, तीन को जिला चिकित्सालय रेफर।

नीमच जिले में रविवार रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जिसमें दो कारों की तेज भिड़ंत में 14 लोग घायल हो गए।  यह दुर्घटना जीरन थाना क्षेत्र के हर्कियाखाल डैम के पास पुलिया के समीप स्थित मोड़ पर हुई। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।

प्रतापगढ़ के यात्री कुलदेवी दर्शन कर लौट रहे थे

जानकारी के मुताबिक, टवेरा कार (RJ 09 UA 3422) में सवार 11 लोग राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के टांडा क्षेत्र के मानपुरा गांव के रहने वाले हैं। सभी यात्री अपने कुलदेवी के दर्शन के लिए जावद क्षेत्र के बेलाना गांव आए थे। इसके बाद वे माँ भादवा माता के दर्शन कर रात में अपने गांव लौट रहे थे। हर्कियाखाल डैम के मोड़ पर पहुंचते ही सामने से आ रही बिना नंबर प्लेट वाली नई टाटा पंच कार से उनकी टवेरा की सीधी टक्कर हो गई।

दूसरी कार में शादी से लौट रहे चार लोग घायल

टाटा पंच कार में अरनोद पंचायत के अरनोदा गांव (राजस्थान) के माली समाज के चार लोग सवार थे। वे जीरन क्षेत्र के हार्खियाखाल स्टेशन के पास आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। मोड़ पर अचानक हुई भीषण टक्कर के बाद दोनों कारों में बैठे सभी लोग चोटिल हो गए।

ग्रामीणों ने बचाव कार्य में दिखाई तत्परता

हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने सभी घायलों को जीरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया।

तीन घायलों की हालत गंभीर

डॉक्टरों के मुताबिक, गंभीर घायलों में लगभग 12 वर्षीय कुशल, एक महिला और पंच कार का चालक शामिल हैं। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया गया है। अन्य घायलों को भी बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

जीरन थाना पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मोड़ पर तेज रफ्तार और रात का समय हादसे का मुख्य कारण हो सकता है। आगे की जांच में वाहन चालकों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-cars-collide-in-neemuch-14-people-injured-seriously-injured/article-38486

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.