कोरबा हाईवे पर युवक से लूट, बेरहमी से पिटाई: मोबाइल-पैसे छीने, PhonePe से रकम ट्रांसफर कराई; अधमरा समझकर छोड़ भागे बदमाश

Korba, CG

भारतमाला हाईवे पर 5-6 युवकों ने रास्ता रोककर किया हमला; टोल प्लाजा पहुँचकर पीड़ित ने बताई आपबीती, पुलिस ने बयान दर्ज किया

कोरबा जिले में बिलासपुर–उरगा भारतमाला हाईवे पर शनिवार शाम बड़ा वारदात हुई। सुनसान सड़क पर पहले से छिपकर बैठे बदमाशों ने एक युवक को रोककर न केवल उससे मोबाइल और नगदी लूट ली, बल्कि PhonePe के जरिए जबरन राशि ट्रांसफर भी कराई। लुटेरों ने युवक को लाठी, डंडे और बेल्ट से इतनी बुरी तरह पीटा कि वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसे मृत समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना 23 नवंबर की शाम लगभग 6 बजे की है। पीड़ित युवक प्रितेश मिर्झा (28), मोतीसागर पारा निवासी है और एलआईपीएल कंपनी में कार्यरत है। वह पंतोरा से घर लौट रहा था। तभी तरदा के पास हाईवे पर 5–6 युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।

बदमाशों ने पहले रुपए मांगे। प्रितेश ने पैसे न होने की बात कही तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हाथ, मुक्के, लाठी-डंडों और बेल्ट से हमला कर दिया। डर के कारण युवक ने अपने पास मौजूद नगदी दे दी और आरोपियों के कहने पर फोन पे के माध्यम से भी राशि ट्रांसफर कर दी। इसके बाद बदमाशों ने उसके कान से सोने की बाली भी नोच ली।

लेकिन लुटेरों की क्रूरता यहीं नहीं रुकी। सामान छीनने के बाद भी उन्होंने प्रितेश को बेरहमी से पीटना जारी रखा, जिससे वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे मृत समझकर वहां से भाग निकला।

करीब आधे घंटे बाद प्रितेश को होश आया। किसी तरह संभलकर वह पास के टोल प्लाजा पहुंचा और सुरक्षा कर्मियों को घटना की जानकारी दी। टोल कर्मियों ने उसके परिजनों से संपर्क कराया। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। युवक के सिर, हाथ, पीठ और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें पाई गई हैं।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हाईवे पर हुई लूट और हमले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश के लिए इलाके में नाकेबंदी और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।

यह घटना हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर कमी को उजागर करती है, जहां बदमाशों का गिरोह पहले से बैठकर राहगीरों को निशाना बना रहा था।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/young-man-robbed-brutally-beaten-on-korba-highway-mobile-and/article-38478

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.