आरक्षक भर्ती को लेकर गृहमंत्री के बंगले पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थी, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल

रायपुर (छ.ग.)

On

कई जिलों में एक ही अभ्यर्थी के चयन का मुद्दा; गृहमंत्री विजय शर्मा ने पारदर्शिता का भरोसा दिलाया

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर बुधवार सुबह बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रायपुर स्थित गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले पहुंचे। अभ्यर्थियों ने भर्ती परिणामों में अनियमितता और एक ही उम्मीदवार के कई जिलों में चयन को लेकर आपत्ति जताई। स्थिति को देखते हुए गृहमंत्री स्वयं बंगले से बाहर आए और अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनकी बातें सुनीं।

अभ्यर्थियों ने पहले बंगले के बाहर बैठकर अपनी मांगें रखीं। गृहमंत्री ने उन्हें अंदर आकर चर्चा करने का आग्रह किया, लेकिन अभ्यर्थियों ने सभी साथियों के पहुंचने के बाद ही बैठक में शामिल होने की बात कही। कुछ देर बाद जब अन्य अभ्यर्थी पहुंचे, तब प्रतिनिधिमंडल बंगले के भीतर गया, जहां चर्चा जारी रही।

इससे पहले मंगलवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया था कि पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुसार संपन्न की गई है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की मांग पर सभी उम्मीदवारों के प्राप्तांक सार्वजनिक कर दिए गए हैं, जिन्हें विभागीय वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इसके लिए QR कोड भी जारी किए गए हैं, जिससे सीधे रिजल्ट पोर्टल तक पहुंच संभव है।

कई जिलों में एक ही अभ्यर्थी के चयन को लेकर उठे सवालों पर गृहमंत्री ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि खुली प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी जिले से शारीरिक दक्षता परीक्षा देने की अनुमति दी गई थी। कई अभ्यर्थियों ने एक से अधिक जिलों में शारीरिक परीक्षा दी और सफल हुए।

उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा एक ही बार आयोजित की गई थी, लेकिन जिन जिलों में अभ्यर्थी ने शारीरिक परीक्षा पास की, वहां उनके लिखित परीक्षा के अंक जोड़े गए। हालांकि अंतिम चयन केवल एक जिले में ही किया जाएगा। अन्य जिलों में वेटिंग लिस्ट से प्रावीण्यता के आधार पर अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस मुख्यालय में विशेष व्यवस्था की गई है। एडीजी एसआरपी एसपी कल्लूरी ने बताया कि 19 और 20 दिसंबर 2025 को अभ्यर्थी पुलिस मुख्यालय, रायपुर में लिखित शिकायत और साक्ष्यों के साथ उनसे सीधे मिल सकते हैं। इससे पहले 12 से 14 दिसंबर तक जिलों में पुलिस अधीक्षकों ने भी शिकायतें सुनी थीं।

गौरतलब है कि 5,967 पदों के लिए करीब 7 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। विभाग का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में आवेदनों के चलते सवाल उठना स्वाभाविक है, लेकिन हर शिकायत की जांच तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/hundreds-of-candidates-reached-home-ministers-bungalow-regarding-constable-recruitment/article-40565

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.