IIM रायपुर में सीएम साय और मंत्रीमंडल की क्लास: जनता के पैसों का प्रबंधन सीख रहे नेता, PM मोदी के सलाहकार सिखाएंगे सुशासन के गुर

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी कैबिनेट के मंत्री इन दिनों एक अलग भूमिका में नजर आ रहे हैं। जनता की भलाई के लिए नीतियां बनाने वाले नेता अब खुद बेहतर प्रशासन और संसाधनों के उचित उपयोग की ट्रेनिंग ले रहे हैं। राजधानी रायपुर स्थित IIM में रविवार से दो दिवसीय 'चिंतन शिविर 2.0' की शुरुआत हुई है, जिसमें मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री भाग ले रहे हैं।

इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य शासन की कार्यप्रणाली में दक्षता लाना और सरकारी बजट का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है। मंत्रियों को इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा वित्तीय प्रबंधन, नेतृत्व कौशल और सुशासन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

PM के आर्थिक सलाहकार सिखाएंगे 'कम खर्च में असरदार काम'

चिंतन शिविर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल विशेष प्रशिक्षक के रूप में शामिल हुए हैं। वे मंत्रियों को बताएंगे कि सीमित संसाधनों में भी कैसे योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है और जनता के धन का पारदर्शी और लक्ष्यपूर्ण उपयोग कैसे किया जाए।

स्टूडेंट जैसी दिनचर्या, IIM कैंपस में ही रुकेंगे मंत्री

कई मंत्री इस दौरान IIM रायपुर कैंपस में ही रुक रहे हैं और विद्यार्थियों जैसी दिनचर्या का पालन कर रहे हैं। सुबह योग से दिन की शुरुआत कर, पूरे दिन सत्रों में भाग ले रहे हैं। यह शिविर सोमवार तक चलेगा।

देशभर के विशेषज्ञ दे रहे प्रशिक्षण

इस प्रशिक्षण शिविर में IIM इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय, IIM अहमदाबाद के डॉ. रविंद्र ढोलकिया, संस्कृति चिंतक डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, वरिष्ठ पत्रकार उदय माहुरकर और डिजिटल हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. राजेंद्र प्रताप गुप्ता जैसे दिग्गज विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। ये विशेषज्ञ शासन, नेतृत्व, सुशासन और संस्कृति जैसे विविध विषयों पर संवाद कर रहे हैं।

विकास के लिए 'सोच में बदलाव' पर जोर

शिविर में 'परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन', 'राष्ट्र निर्माण में संस्कृति की भूमिका', 'सतत विकास और सार्वजनिक वित्त' जैसे विषयों पर विचार हो रहा है। यह स्पष्ट संकेत है कि राज्य सरकार अब प्रशासन को केवल नीति तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उसे वास्तविक धरातल पर लागू करने की रणनीति पर भी गंभीरता से कार्य कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jun 2025 By दैनिक जागरण

IIM रायपुर में सीएम साय और मंत्रीमंडल की क्लास: जनता के पैसों का प्रबंधन सीख रहे नेता, PM मोदी के सलाहकार सिखाएंगे सुशासन के गुर

Raipur, CG

इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य शासन की कार्यप्रणाली में दक्षता लाना और सरकारी बजट का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है। मंत्रियों को इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा वित्तीय प्रबंधन, नेतृत्व कौशल और सुशासन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

PM के आर्थिक सलाहकार सिखाएंगे 'कम खर्च में असरदार काम'

चिंतन शिविर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल विशेष प्रशिक्षक के रूप में शामिल हुए हैं। वे मंत्रियों को बताएंगे कि सीमित संसाधनों में भी कैसे योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है और जनता के धन का पारदर्शी और लक्ष्यपूर्ण उपयोग कैसे किया जाए।

स्टूडेंट जैसी दिनचर्या, IIM कैंपस में ही रुकेंगे मंत्री

कई मंत्री इस दौरान IIM रायपुर कैंपस में ही रुक रहे हैं और विद्यार्थियों जैसी दिनचर्या का पालन कर रहे हैं। सुबह योग से दिन की शुरुआत कर, पूरे दिन सत्रों में भाग ले रहे हैं। यह शिविर सोमवार तक चलेगा।

देशभर के विशेषज्ञ दे रहे प्रशिक्षण

इस प्रशिक्षण शिविर में IIM इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय, IIM अहमदाबाद के डॉ. रविंद्र ढोलकिया, संस्कृति चिंतक डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, वरिष्ठ पत्रकार उदय माहुरकर और डिजिटल हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. राजेंद्र प्रताप गुप्ता जैसे दिग्गज विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। ये विशेषज्ञ शासन, नेतृत्व, सुशासन और संस्कृति जैसे विविध विषयों पर संवाद कर रहे हैं।

विकास के लिए 'सोच में बदलाव' पर जोर

शिविर में 'परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन', 'राष्ट्र निर्माण में संस्कृति की भूमिका', 'सतत विकास और सार्वजनिक वित्त' जैसे विषयों पर विचार हो रहा है। यह स्पष्ट संकेत है कि राज्य सरकार अब प्रशासन को केवल नीति तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उसे वास्तविक धरातल पर लागू करने की रणनीति पर भी गंभीरता से कार्य कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/iim-will-teach-cm-sai-in-raipur-and-the-advisor/article-23601

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.